भारतीय सेना में जम्मू-कश्मीर के 575 युवा भर्ती हुए और भारतीय होने पर गर्व होने की बात कही।

0
495

Image Source: Daily Excelsior




जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद को जन्म देने वाले और हथियार उठा रहे युवाओं को वहां के नौजवानों ने करारा पलटवार किया है। 575 परिवारों के लिए शनिवार को जशन्न के साथ खुशी का दिन रहा, यहां 575 नौजवान जम्मू और कश्मीर लाइट इन्फेंट्री में शामिल होक्रप्ने आपको गौरवान्वित किया।

सभी देश आज उन नोजवानो की तारीफ कर रहे है।शनिवार को हुई पासिंग आउट परेड के बाद यह सभी नोजवान भारतीय सेना का हिस्सा बन गए।
शनिवार को POP के दौरान इन सभी जवानों के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे। श्रीनगर में रहने वाले वसीम अहमद मीर ने जम्मू-कश्मीर लाइट इन्फैंट्री JKLIR में शामिल होने के बाद बताया कि “मैं बहुत खुश हूं, मेरे माता-पिता और परिवारजन गर्व की अनुभूति कर रहे हैं।



हमें शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार से सेना में बहुत कुछ सीखने को मिलता इससे आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। मेरे पिता भी सेना में थे, अपने पिता से प्रेरित होकर और उनकी यूनिफॉर्म ने मुझे सुरक्षाबल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।”


भारतीय सेना में शामिल होने के बाद सभी नोजवानो ने अपने दिल की बात शेयर की। भारतीय सेना में चयन होने के बाद एक जवान ने कहा कि हमें बड़ी गर्व की अनुभूति हो रही है कि हमने अपनी परीक्षण समाप्त कर अब अपनी सेना में शामिल होने जाएंगे और पूरी ईमानदारी और कर्मनिष्ठा के साथ देश की सेवा करेंगे।



LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here