बचपन से बनाना चाहती थी हीरोइन और बनी IPS अफसर, मेडम के नाम से बदमाश खौफ खाते हैं

0
1415
IPS Simala Prasad
Success Story Of IPS Simala Prasad. IPS officer Simala Prasad, who has cleared UPSC in first attempt and acted in Bollywood films too.

Bhopal: देश में लाखों अभ्यर्थी सिविल सर्विस में जाने का सपना देखते हैं। लेकिन कुछ अपने सपनो को पूरा नही कर पाते है। कई बच्चों का बचपन से सपना होता है, अफसर बन देश की सेवा करने का। इसके लिए लड़कियां भी पीछे नही है अब। सिविल सर्विस में महिलाओं का दबदबा बना हुआ है। IPS बन महिला पुलिस अधिकारियों ने भी बहुत नाम कमाया है।

ऐसी ही एक महिला पुलिस अधिकारी (Woman Police Officer) के बारे में हम आपको बताएंगे जिसके आगे बड़े बड़े अपराधी कांप जाते थे। हम बात कर रहे हैं, खूबसूरत और दबंग महिला ऑफिसर सिमाला प्रसाद (Lady Police Officer Simala Prasad) की जिन्होंने अपनी हुनार के दम पर प्रशासनिक सेवा से लेकर बॉलीवुड (Bollywood) तक रास्ता तय किया। खाकी वर्दी पहनने वाली टॉप लेवल पुलिस अफसर का फिल्म में काम करना अपने आप मे बड़ा चैलेंज होता है। लेकिन आईपीएस अधिकारी सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) ने ऐसा कर दिखाया है।

कौन है IPS दबंग लेडी

मध्यप्रदेश कैडर की आईपीएस अफसर सिमाला 2011 बैच की IPS अधिकारी हैं। वह बॉलीवुड की कई फिल्मों में अपना हुनार दिखा चुकी है। अच्छी पुलिसिंग को लेकर भी सिमाला मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में चर्चा का विषय बनी रहती है। प्रदेश के कई जिलों में वह एसपी के रूप में भी उनकी पोस्टिंग रहीं।

इनके पिता डॉ भागीरथ प्रसाद पूर्व सांसद और आईपीएस रहे हैं। मां मेहरुन्निसा परवेज मशहूर साहित्यकार थीं। अपराधी इनके नाम से ही खौफ खाते हैं तो दूसरी तरफ वह कई बॉलीवुड फिल्मों में आने हुनार से पहचान छोड़ चुकी हैं। इस मौके पर हम आपको कुछ ऐसी स्टोरी बताने जा है जो सबसे अलग है। जिन्होंने मुश्किलों से कभी हार नही मानी।

डांस और एक्टिंग का शौक रहा बचपन से

सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) को बचपन से ही डांस और एक्टिंग (Dance And Acting) का शौक था। वह स्कूल में भी डांस और एक्टिंग में हमेशा हिस्सा लेती थी। स्कूल और कॉलेज के दौरान उन्होंने कई नाटकों में अपना हुनार दिखाया।

गोल्ड मेडलिस्ट

सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) का जन्म 8 अक्टूबर 1980 भोपाल में हुआ और उन्होंने अपनी पढ़ाई यही से की। सिमाला प्रसाद की प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसफ कोएड स्‍कूल में पूरी हुई। इसके बाद उन्होंने स्‍टूडेंट फॉर एक्‍सीलेंस से बीकॉम और बीयू से पीजी करके पीएससी परीक्षा उत्तीर्ण की। भोपाल के बरकतउल्ला यूनिवर्सिटी से सोशियोलॉजी में PG करने वालीं सिमाला प्रसाद गोल्ड मेडलिस्ट भी रही हैं।

बिना कोचिंग पास किया यूपीएससी परीक्षा

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक पीएससी परीक्षा पास करने के बाद सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) की पहली पोस्ट‍िंग DSP के तौर पर हुई थी। इसी नौकरी के दौरान उन्होंने यूपीएससी परीक्षा के लिए तैयारी की और पहले प्रयास में ही क़ामयाबी हासिल की। सिमाला ने आईपीएस बनने के लिए किसी भी कोचिंग संस्‍थान का हेल्प नही ली। बल्कि सेल्‍फ स्टडी के माध्यम से उन्होंने अपने लक्ष्य को प्राप्त किया।

परिवार से मिली आईपीएस बनने की प्रेरणा

सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) कहती हैं कि कभी सिविल सर्विस में जाने का विचार भी मन मे नही आता था लेकिन घर के वातावरण ने मेरे भीतर आईपीएस बनने की उम्मीद जगा दी थी। मुझे महसूस हुआ कि देश की सेवा के लिए इससे अच्छा प्लेटफॉर्म कोई और नही हो सकता। सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) के पिता डॉ भागीरथ प्रसाद पूर्व आईपीएस और सांसद रहे हैं। वहीं उनकी मां मेहरुन्न‍िसा परवेज मशहूर साहित्यकार हैं, जिन्हें पद्मश्री से सम्मानित किया जा चुका है।

सिमाला के नाम से कांपते है अपराधी

सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) एक दबंग अफसर के रूप में पहचान रखती हैं और अपराधी उनके नाम से दूर भागते हैं। मध्य प्रदेश के डिंडौरी में पोस्टिंग के दौरान उन्होंने अलग पहचान बनाई और नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में अपनी धमक बना दी थी। सिमाला प्रसाद फिलहाल मध्य प्रदेश के बैतुल में SP के पद पर कार्यरत हैं।

फिल्मी करियर की शुरुआत

डायरेक्टर जैगम इमाम की दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) से बातचीत हुई। सिमाला की सादगी और खूबसूरती देखकर जैगाम ने उनसे मिलने का वक्त मांगा और अपनी फिल्म ‘अलिफ’ की स्क्रिप्ट सुनाने के बाद उन्होंने देर ना करते हुऐ रोल के लिए ऑफर कर दिया था।

इसके बाद सिमाला ने फिल्म ‘अलिफ’ से फिल्मों में अपना कदम रखा। यह फिल्म नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया में इंडियन इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ क्वींसलैंड में बतौर वर्ल्ड प्रीमियर प्रदर्शित हुई और फरवरी 2017 में रिलीज हुई। इसके बाद उन्होंने साल 2019 में आई फिल्म ‘नक्काश’ में पत्रकार का किरदार निभाया।

सिमाला प्रसाद (Simala Prasad) ने एक मीडिया से बातचीत के दौरान बताया की ‘डायरेक्टर जैगम इमाम ने जब फिल्म ‘अलिफ’ की कहानी सुनाई तो मुझे लगा कि लोगों में जागरूकता लाने के लिए फिल्म में काम करना सही होगा और मैं मना नहीं कर पाई।’ बता दें कि इस फिल्म में मदरसे से स्कूल तक की स्टोरी को दिखाया गया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here