IIT मद्रास ने भारत की पहली ऐसी व्हीलचेयर बनाई, जो स्वदेशी मोटर से चलती और दिव्यांगों के लिए खास है

0
2270
NeoMotion NeoFly wheelchair
IIT Madras and NeoMotion has developed NeoFly, a personalised wheelchair, and NeoBolt, a battery-powered clip-on device that converts NeoFly into a safe, roadworthy electric vehicle.

Photo Credits: Twitter(@neomotionlife)

Chennai: IIT मद्रास ने भारत की पहली स्वदेशी मोटर से चलने वाली व्हीलचेयर बना ली है। इसे इस तरह से बनाया गया है की यह सड़कों के अलावा खराब रास्तों पर भी चल सकती है। आपको बता दें की इस व्हीलचेयर को नीयोबोल्ट (NeoBolt) नाम दिया गया है। इस व्हीलचेयर को 25 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चलाया जा सकता है।

इसमें लिथियम-आयन बैटरी का इस्तेमाल किया गया है और एक बार चार्ज करने पर 25 किमी का सफर कर सकती है। दिव्यांग लोग इस व्हीलचेयर (Wheelchair) का इस्तेमाल करके कही भी बाहर आ जा सकते हैं और मोडिफाइड स्कूटर की तुलना में कहीं अधिक सुविधाजनक और सुरक्षित हैं। यह काफी सस्ता भी है।

इसे बनाने में IIT-मद्रास (IIT Madras) के शोधकर्ताओं ने लोकोमोटर अपंगता से पीड़ित लोगों के लिए कार्यरत संगठनों और अन्न अस्पतालों की मदत ली और उनके अनुभव को ध्यान में रखते हुए इस गाड़ी की डिजाइन तैयार की। इस गाड़ी को बनाने वाली टीम की प्रमुख और IIT-मद्रास के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की प्रो सुजाता श्रीनिवासन हैं।

अब इनकी योजना यह है की इसे ‘नीयोमोशन’ (NeoMotion) नामक स्टार्टअप के की मदत से बाज़ार में उतरा जा रहा है। स्टार्टअप की को-फाउंडर प्रो सुजाता श्रीनिवासन और आईआईटी मद्रास के पूर्व छात्र स्वास्तिक सौरव हैं। आपको बता दें की स्वास्तिक सौरव खुद नीयोमोशन स्टार्टअप (NeoMotion Startup) के सीईओ हैं।

आपको जानकारी हो की सुजाता श्रीनिवासन भारत की पहले स्वदेशी डिजाइन के स्टैंडिंग व्हीलचेयर ‘अराइज’ को ड्वेलोप करने वाली टीम की प्रमुख भी हैं और यह व्हीलचेयर भी पाने आप में खास है। IIT मद्रास की प्रोफ़ेसर सुजाता श्रीनिवासन ने बताया है की उनके इस प्रोडक्ट को बनाने का मकसद भारत के अपंगों की जिन्दगी बदलना है। इसके लिए हमने बहुत ही सस्ते साधन को विकसित किया हैं।

अक्सर देखा गया है की व्हीलचेयर पर शख्स घर की चार-दीवारी में ही रह जाता है। उसके उलट यह गाड़ी उसे बाहर घूमने में भी मदत करेगी। यह बताया जा रहा है की ये व्हीलचेयर भारत और पूरी दुनिया के लिए डेवेलोप की गई है। इसे अपंगो की सुविधाएं देखते हुए बनाया गया है।

नीयोफ्लाई लोगो के हिसाब से कस्टमाइज किया जाने वाला पहला भारतीय व्हीलचेयर है। इसे हर तरह की सड़क में चलने योग्य बनाया गया है। कच्ची सड़क और गड्ढो के झटके सहने के लिए इसमें सस्पेंशन भी लगा है। नीयोमोशन स्टार्टअप का ऐसा दावा है कि नीयोर्फ्लाइ व्हीलचेयर के टायर पंक्चर नहीं होंगे। इसके अलावा बैकरेस्ट और फुटरेस्ट दोनों की ऊंचाईऔर एंगल बदले जा सकते हैं। सीट की चौड़ाई और सीट की गहराई के 5 आकार के ऑप्शन है और इसमें सेफ्टी एंटी टिपर भी है। यह इसे और भी बेहतर बनती है।

इस नीयोबोल्ट गाड़ी जैसे फीचर और सुविधाएँ केवल विश्वबाजार वाली गाड़ियों में दिए गए हैं और वे पांच गुना तक महँगी हैं। नीयोमोशन की तरफ से कहा गया है की हालिया समय में भारत के 28 राज्यों के 600 से अधिक लोग नियोर्फ्लाइ और नीयोबोल्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं।

यह स्टार्टअप इस प्रोडक्ट पर वारंटी के साथ स्पेयर पार्ट्स और बिक्री के बाद भी कुछ सेवाएं देने का दावा कर रहा है। ताकि लोग बिना किसी परेशानी के इस प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करे सकें। अब यह स्टार्टअप इस प्रोडक्ट का प्रोडक्शन बढ़ाने और पूरे भारत में लोगों तक नीयोर्फ्लाइ और नीयोबोल्ट (NeoFly and NeoBolt) सप्लाई करने का विचार बना रहा हैं।

नीयोर्फ्लाइ पर्सनल व्हीलचेयर की कीमत 39,900 रुपया राखी गई हैं और नीयोबोल्ट मोटराइज्ड ऐड-ऑन की कीमत 55,000 रुपया में है। ऐसे EMI के माध्यम से भी लिया जा सकता है। इस प्रोडक्ट को खरीदने के लिए कोई भी इनकी वेबसाइट (www.neomotion.in) पर अपना आर्डर रजिस्टर कर केवल 1,000 रुपया में प्री-बुक कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here