शादी के बाद न कोचिंग न टेस्ट सीरीज, इंटरनेट से पढ़ाई कर UPSC परीक्षा पास कर IAS बनी

0
1402
Anukriti Sharma IAS UPSC
IAS Success Story Of Anukriti Sharma from Jaipur. Anukriti Sharma passed UPSC Exam without coaching and test series, know her strategy of crack UPSC. Anukriti talked about her strategy of study.

Delhi: देश में ऐसे कई प्रतिभशाली युवा हैं, जो अपने दम पर हर मुश्किल काम को आसान बना लेते हैं और सफलता हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। जहां आज के दौर में संघ लोक सेवा आयोग यानी यूपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा के लिए युवा वर्ग हजारों-लाखों रुपए खर्च कर कोचिंग के माध्यम से तैयारी करते है।

देश के अधिकतर युवाओं का यह सपना है कि वे यूपीएससी की परीक्षा में सफलता प्राप्त करके सिविल सर्विसेज ज्वाइन करें। इस बात की गवाही देते हैं देश के बड़े शहरों में यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करवाने के नाम पर चल रहे कोचिंग संस्थान। सभी इन संस्थानों में आईएएस-आईपीएस बनने का सपना लेकर जाते हैं, लेकिन सभी उस सपने को पूरा नहीं कर पाते।

लोगों के दिमाग में यह बात बैठ गई है कि इन संस्थानों में एडमिशन लिए बिना यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा पास नहीं की जा सकती, लेकिन इस बात को अनुकृति शर्मा ने गलत साबित कर दिया है। UPSC परीक्षा के लिए कैंडिडेट जीतोड़ मेहनत करते हैं। कई साल तक मेहनत करने के बाद कैंडिडेट्स इस कठिन परीक्षा में सफलता प्राप्त करते हैं।

अनुकृति शर्मा की कहानी (Anukriti Sharma Story) ऐसे लोगों को प्रेरणा दे सकती है जो तैयारी के लिए लंबे समय से अपना धैर्य खोने लगते हैं। अनुकृति बचपन से ही IPS अधिकारी बनना चाहती थीं, लेकिन कम उम्र में ही उनकी शादी कर दी गई थी। जयपुर (Jaipur) की अनुकृति शर्मा ने न कोचिंग ज्वॉइन की और न ही कोई टेस्ट सीरीज में भाग लिया। लेकिन उन्होंने आईएएस बनकर अपना खुद का सपना पूरा कर दिखाया।

वहीं अनुकृति शर्मा ने सिर्फ इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई कर यह सफलता हासिल की है। यह उपलब्धि बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि देश में सरकारी नौकरियों में अगर सबसे लोकप्रिय कोई है तो वह है भारतीय प्रशासनिक सेवा यानी इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस की नौकरी। इसमें पैसा, शोहरत, रूतबा और दबदबा सब कुछ है। लेकिन पहली बात तो यह कि देश की सिविल सेवा परीक्षा को क्लीयर कर पाना सबके बस की बात नहीं है।

कई स्टूडेंट्स विकट परिस्थितियों से हार मान कर अपने सपनो से पीछे हट जाते है। अधिकतर महिलाएं शादी के बाद करियर और पढ़ाई से धीरे-धीरे दूर होने लगती है। शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारियां इतनी बढ़ जाती है कि उन्हें अपने सपनो को पीछे छोड़ना पड़ता है। कुछ ही महिलाएं हैं, जो शादी के बाद अपने सपनो को उड़ान दे पाती हैं।

अनुकृति शर्मा (Anukriti Sharma) ने शादी के बाद यूपीएससी की परीक्षा देने का निर्णय किया और उसमें सफलता भी हासिल की। सबसे अहम बात तो यह है कि उन्होंने इस परीक्षा की तैयारी के लिए कोई भी कोचिंग नहीं थी और ना ही कभी किसी टेस्ट सीरीज को ज्वाइन किया। शादी के बाद परिवार की जिम्मेदारियों के बीच अपनी यूपीएससी की तैयारी को लेकर अनुकृति बताती हैं कि यूपीएससी का सफर थोड़ा लंबा रहा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

विदेश की जॉब छोड़ी

अनुकृति शर्मा जो कभी भारत का संविधान भी नहीं जानती थीं। पूरी तरह साइंस बैकग्राउंड की ये टॉपर विदेश में रिसर्च करने गई थी। लेकिन दिमाग में कहीं एक घटना ऐसे घर कर गई थी कि विदेश से लौटकर भी सिविल सर्वेंट बनने का जुनून दिमाग से नहीं गया। विदेश से लौटकर की तैयारी और फिर चौथे अटैंप्ट में आखिरकार यूपीएससी क्लियर (UPSC Clear) कर ही लिया। इसके लिए अनुकृति ने किसी भी कोचिंग का भी सहारा नहीं लिया।

अनुकृति (Anukriti Sharma) का फैसला अटल था और उन्होंने शादी के बाद UPSC की परीक्षा (Exam) देने का निर्णय किया। अनुकृति ने न सिर्फ निर्णय किया, बल्कि उसमें सफलता भी हासिल की। अनुकृति ने यूपीएससी के लिए एक रणनीति बनाई थी, जिसके तहत उन्होंने अपनी तैयारी शुरू की और इसमें सफलता प्राप्त की।

अनुकृति अपने तीसरे प्रयास में सफल हो गई थीं, लेकिन उन्हें अपने मन की रैंक नहीं मिली थी, जिससे उन्हें IPS नहीं मिल पा रहा था। उन्होंने चौथी बार भी कोशिश करने का फैसला किया। अपनी हिम्मत को और मजबूत किया। UPSC 2019 में अनुकृति को 138 रैंक मिली थी और इससे उनके IPS बनने का सपना भी साफ दिखाई देने लगा था।

प्रश्नों का उत्तर कैसे दें

मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने बताया था, प्रश्न में जो पूछा गया है केवल वही जवाब दें। जिस चीज की आवश्यकता ना हो वह उत्तर में ना लिखें। केवल आवश्यक चीजें ही लिखें। डायग्राम्स, फ्लोचार्ट्स, एग्जाम्पल्स का जहां भी आपको लगे उपयोग करें। यह अच्छे अंक दिलाने में हेल्प करते हैं। किसी उत्तर को लिखने के बाद उसे टॉपर के उत्तर से मैच करना ना भूलें। इससे आपकी गलतियों में सुधार होता चला जाएगा।

इंटरनेट का कैसे करे इस्तेमाल

अनुकृति ने पूरी तैयारी ऑनलाइन माध्यम से की। उन्हें किसी भी विषय पर कुछ भी पढ़ना होता था, तो वह इंटरनेट की हेल्प लेती थीं। वह मानती हैं कि इंटरनेट पर सब चीजें उपलब्ध हैं, जिसकी हेल्प से आप तैयारी कर सकते हैं। आप बिना कोचिंग के भी सेल्फ स्टडी के दम पर परीक्षा में अपनी जीत के झंडे गाढ़ सकते है।

अनुकृति शर्मा राजस्थान के जयपुर की रहने वाली हैं। पिता सरकारी नौकरी में थे तथा मां कॉलेज में टीचर थीं। अनुकृति ने कभी ये नहीं सोचा था कि उन्हें सिविल सर्विसेज में जायेंगी है। लेकिन उन्हें ये जरूर पता था कि उन्हें कुछ बड़ा करना है। इसकी एक वजह थी, जब वह कॉलेज में टीचर थीं तब।

चाय वाले से हुई प्रेरित

उनके कॉलेज के बाहर एक व्यक्ति चाय बेचता था। उसने अपनी बेटी की शादी महज़ 14 साल की उम्र में कर दी। जब यह बात अनुकृति को पता चली तब उसे महसूस हुआ कि उन्हें किस तरह से विशेषाधिकार मिले हुए हैं। उनको तो बहुत कुछ मिला है। अगर उन्हें अपने सपनो को पूरा करने का एक मौका मिला है तो वह उसे बिना कुछ किए गंवा नहीं सकतीं।

अनुकृति ने जयपुर के इंडो भारत इंटरनेशनल स्कूल से अपनी शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद इन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस एजुकेशन एंड रिसर्च कोलकाता से जियोलॉजिकल साइंसेज बीएसएमएस में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। अनुकृति ने नेट भी क्रैक किया। इसके बाद वह पीएचडी पूरी करने यूएसए चली गईं। यहां से लौटने के बाद अनु की शादी हो गई। अधिकांश लड़कियों के लिए यहां पर स्टॉप लग जाता है। शादी के बाद या तो उन्हें घर की जिम्मेदारी निभानी पड़ती है या फिर जिस फील्ड में उन्होंने पढ़ाई की है उसी में नौकरी करनी पड़ती है मगर अनुकृति के साथ कुछ ऐसा नहीं था।

शादी के बाद लिया फ़ैसला

शादी के बाद ही अनु ने यूपीएससी की परीक्षा देने और सिविल सर्विसेज (Civil Service) ज्वाइन करने का मन बनाया। शादी के बाद जिम्मेदारी को संभालते हुए, ऐसा कठिन निर्णय लेना सच में हिम्मत का काम है। लेकिन समस्या ये थी कि तैयारी के नाम पर अनुकृति के पास कुछ भी नहीं था। वह साइंस की स्टूडेंट थीं।

इसके अलावा ना तो उन्हें संविधान, आईपीसी और आर्टिकल के बारे में कोई इन्फॉर्मेशन थी और ना ही इतना समय कि वह घर छोड़ कर किसी शहर में जाकर इसके लिए कोचिंग ले सकें। मंजिल तो कठिन दिखाई दे रही थी। लेकिन अनुकृति अपने सपनो को पूरा करने के लिए कुछ भी कर सकती है। हार नही मान सकती है। मंजिल मिले या ना मिले ये तो मुकदर की बात है लेकिन कोशिश करनी चाहिये। कोशिश करने वालो की कभी हार नही होती।

ख़ुद से की कड़ी मेहनत ने दिलाई कामयाबी

अनुकृति ने यूपीएसी क्लियर करने के लिए किसी कोचिंग संस्थान का सहारा नहीं लिया बल्कि इंटरनेट (Internet) के सहारे खुद से ही इसकी तैयारी की। अनुकृति ने परीक्षा की इन्फॉर्मेशन से लेकर अपने उत्तर को टॉपर्स के आंसर्स से मैच करने तक के बारे में हर काम इंटरनेट की हेल्प से ही किया। उनका मानना है कि इंटरनेट से बड़ा गुरू और कोई नहीं।

यही वजह थी कि वह बिना कोचिंग (Coaching) लिए या बिना टेस्ट सीरीज (Test series) ज्वाइन किए अपनी मंज़िल को हासिल कर लिया। जिस भी विषय में आपको जानकारी हासिल करनी हो, उसे आप नेट पर सर्च कर पा सकते हैं। इसके अलावा अनुकृति मोटिवेशनल वीडियोज़ को भी सफलता का हकदार मानती हैं क्योंकि इनसे निराशा भरे दिनों से निकलने में हेल्प मिल जाती है।

परीक्षा देने वाले युवाओं के लिए मूलमंत्र

अनुकृति ने मीडिया से बात करते हुए परीक्षा की तैयारी में जुटे युवाओं को कुछ अहम बातें बताईं। उनके अनुसार आपके उत्तर सुंदर तरीके से लिखे जाने चाहिए, जिसमें हेडिंग, सब-हेडिंग्स, बुलेट्स आदि सब कुछ दिया गया हो। इसके साथ ही जो हिस्सा हाइलाइट करने वाला हो उसे हाइलाइट करने से पीछे नही हटे। जो प्रश्न आपसे पूछा जाए सिर्फ उसी का जवाब दें। उत्तर को बड़ा करने की वजह से उसमे कुछ भी बेकार का ना लिखे। उत्तर बिल्कुल सटीक होना चाहिये।

कुछ भी ऐसा ना लिखें जिसकी आवश्यकता ना हो। डायग्राम्स, फ्लोचार्ट्स, एग्जाम्पल्स बनाने की हैबिट्स डालें तथा जहां संभव हो इनका उपयोग करें, इससे आपको अच्छे अंक मिल सकते हैं। अपने उत्तरों को चेक करते रहें। जहां भी सुधार की आवश्यकता हो वहां सुधार कर लें। इस तरह आप मेंस में अच्छे अंक प्राप्त कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here