यह आईएएस अधिकारी 10 किमी पैदल चलकर सब्जियां खरीदने जाते हैं, देखने पर लगते है सब्ज़ीवाले

0
2315
IAS Ram Singh
Meghalaya IAS officer Sri Ram Singh and his Wife Roll Model of our Country. IAS Ram Singh, DC West Garo, Meghalaya walks 10 KM every week to buy 21 Kg organic vegetables from local markets.

Photo Credits: Twitter

Delhi: वैसे तो देश में IAS और IPS अफसरों के बहुत ठाट होते है। ऐसे में सब्जी खरीदने के लिए 10 किमी पैदल (Walking) चलकर सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरने वाले IAS Officer हिमाचल के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के रहने वाले हैं। लाहौल के जाहलमा गांव से आने वाले युवा आईएएस अधिकारी राम सिंह 2008 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

वर्तमान में राम सिंह (IAS officer Sri Ram Singh) मेघालय (Meghalaya) के गारो हिल्स (Garo Hills) जिला में बतौर उपायुक्त तैनात हैं। राम सिंह ने अपने फेसबुक पेज पर लिखा था कि ऑर्गेनिक सब्जी की खरीदारी, कोई प्लास्टिक, कोई वाहन प्रदूषण और न कोई ट्रैफिक जाम। फिट इंडिया, फिट मेघालय, जैविक, स्वच्छ वातावरण।राम सिंह ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी पोस्ट की हैं, जो वायरल हो गई थी।

राम सिंह जाहलमा गांव के एक सामान्य परिवार में जन्मे और उन्होंने अपनी प्रारम्भिक पढ़ाई लाहौल-स्पीति के ही जाहलमा के सरकारी स्कूल से की है। उसके बाद इंजीनियरिंग की डिग्री लेने के बाद राम सिंह ने मर्चेंट नेवी में भी कुछ साल तक नौकरी की थी, परन्तु मर्चेंट नेवी की नौकरी छोड़ कर आईएएस अधिकारी बने का फैसला किया।

वे सिविल सर्विसेज की 2008 के बैच में देश भर में 72 वे रैंक पर आए थे। राम सिंह के बड़े भाई प्रेम सिंह भी IAS अधिकारी हैं। मेघालय में लाहौल के ये IAS अधिकारी लोगों को फिट इंडिया (Fit India) के तहत पैदल चलने के लिए प्रेरित कर रहे हैं और इसके अलावा देशवासियों को जैविक खेती का भी संदेश दे रहे हैं।

सोशल मीडिया की एक तस्वीर में वे एक जगह वे सब्जी से भरे एक किल्टे को भी पीठ पर उठाते हुए देखे जा रहे हैं। लोगों ने इस तस्वीर को बहुत पसंद किया है। मेघालय के एक IAS अफसर हैं राम सिंह वेस्ट गैरो हिल्स, टुरा में डिप्टी कमिश्नर के पद पर तैनात हैं और इस वक्त सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। राम सिंह एक साथ कई तरह से लोगों को प्रेरित कर रहे हैं।

https://twitter.com/ghpraju/status/1312956365506134017

राम सिंह ने हाल ही में अपनी एक तस्वीर फेसबुक पर शेयर की जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है और वायरल होने की वजह भी बहुत खास है। तस्वीर में वो एक स्थानीय बाजार से सब्जी खरीदते (Organic vegetables) हुए दिख रहे हैं और उनकी पीठ पर बांस की पारंपरिक टोकरी बंधी हुई है।

तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा था “वीकेंड पर ऑर्गैनिक सब्जियों की 21 किलो की शॉपिंग, कोई प्लास्टिक नहीं, वाहन का प्रदूषण नहीं, न कोई ट्रैफिक जाम, फिट इंडिया, फिट मेघालय, ऑर्गेनिक खाओ, साफ और हरित तुरा, पोषण, 10 किमी की मॉर्निंग वॉक।” यह काफी पसंद की गई।

जैसा कि साफ जाहिर है कि राम सिंह 10-12 किलोमीटर पैदल चलकर हर वीकेंड ऑर्गैनिका सब्जियां (Organic vegetables) खरीदने बाजार जाते हैं। वो वाहन का इस्तेमाल नहीं करते जिससे प्रदूषण न हो। पैदल इसलिए चलते हैं कि फिट रहने के लिए जरूरी है और ऑर्गैनिक पर जोर इसलिए देते हैं, क्योंकि ये सेहत के लिए जरूरी है।

राम सिंह ने एक हिंदी अख़बार को बताया की उन्होंने पैदल चलना इसलिए शुरू किया जिससे ट्रैफिक की समस्या पर शिकायत करने वाले लोगों को प्रेरित कर सकें। उनका कहना है ‘प्रदूषण रोकने के लिए जब लोगों से वाहन का उपयोग कम करने की सलाह दी तो लोग शिकायत करते थे कि ढेर सारी सब्जियों के साथ पैदल चलने में मुशकिल होती है। ऐसे में मैंने उन्हें बांस की टोकरी ‘कोकचेंग’ साथ लेकर चलने की राये दी थी। लेकिन वो मुझ पर हंसने लगे और तब मैं और मेरी पत्नी टोकरी लेकर बाजार जाने लगे। आज कल के युवा फिट नहीं है। मुझे लगता है, वो भी इसी तरह पैदल चलना शुरू कर देंगे।’ ये जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here