अपनी मां के यकीन पर खरी उतरी बेटी, केवल 22 साल की उम्र में 51वीं UPSC रैंक लाकर बनी IAS अधिकारी

0
12034
IAS Ananya Singh
Meet IAS officer Ananya Singh who secured AIR 51 in UPSC exam 2019 in first attempt. IAS Success Story of Ananya Singh and UPSC Exam tips.

Photo Credits: Twitter

Prayagraj: संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा UPSC देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इस परीक्षा को पास करना अनेक अभ्यार्थियों का सपना होता है। ये परीक्षा हर साल आयोजित की जाती है। हर उम्मीदवार यही चाहता है की वह यूपीएससी की परीक्षा को पास करके IAS-IPS अधिकारी बन जाये और अपने सभी सामने साकार कर ले।

यहाँ हम आपको एक ऐसी बेटी के बारे में बता रहे है, जिन्होंने मात्र 22 साल की उम्र में अपने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल कर ली और IAS अफसर भी बन गई। मीडिया रिपोर्ट्स बताती है की साल 2019 में अनन्या सिंह ने महज 22 साल की उम्र में पहले प्रयास में ही यूपीएससी परीक्षा क्रैक की थी।

उन्होंने (IAS Ananya Singh) इस परीक्षा में 51वीं रैंक हासिल की। अनन्या सिंह ने अपनी सफलता की कहानी और तैयारी के बारे में एक हिंदी अख़बार को बताया था। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के मिंटो रोड के पास रहने वाली अनन्या सिंह का परिवार एक योग्य और समृद्ध परिवार है।

अनन्या के पिता का नाम डॉ. एके सिंह और माता का नाम अंजली सिंह हैं। पिता अमरोहा में डिस्ट्रिक्ट जज थे, जो अब रिटायर्ड हैं। वहीं मां आईईआरटी में प्रवक्ता थी। उन्होंने भी नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया है। अनन्या के बड़े भाई कानपुर में डिस्ट्रिक्ट जज के तौर पर सेवा दे रहे हैं। परिवार के नक़्शे कदम पर चलते हुए अनन्य भी सिविल सेवा करना चाहती थी। बचपन से ही अनन्या पढ़ाई में बहुत तेज़ थी। उन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई इलाहाबाद से ही पूरी की थी।

अनन्या सिंह ने सेंट मैरी कॉन्वेंट से हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे नंबरों के साथ पास की। उन्होंने हाईस्कूल में 96 फीसद अंक लाये और इंटरमीडिएट की परीक्षा में 98.5 फीसद अंक ले आये। शुरुआती पढ़ाई के बाद उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, नई दिल्ली से ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की। उनके घरवालों के अनुसार अनन्या जब छोटी थी, तभी से वो आईएएस अधिकारी बनना चाहती थीं। ग्रेजुएशन की पढ़ाई के बाद उन्होंने यूपीएससी की तैयारी आरम्भ कर दी। इस दौरान वे 7 से 8 घंटे की पढ़ाई किया करती थी।

अनन्या ने एक हिंदी अख़बार को बताया की साल 2017 में उन्होंने पूरे साल मेहनत की थी। उन्होंने करंट अफेयर्स, एनसीआरटी की बुक्स और अन्न सिलेबस की पढाई की। इसके साथ उन्होंने खुद के नोट्स भी तैयार किये। वो बताती हैं कि कुछ नोट्स शार्टस होते थे और कुछ लॉन्ग नोट्स थे।

अनन्य बताती है की भले ही आप कम किताबों या संसाधनों से पढ़ाई करें, लेकिन जितना पढ़े उसे अपने दिमाग में उतार ले। वहीं मेन्स की तैयारी के लिए सवालों के जवाब लिखने की तैयारी बहुत अच्छे से करें। वहीं, सबसे बड़ी बात की सिलेबस में क्या पढ़ना है और क्या नहीं पढ़ना ये भी बहुत जरूरी होता है।अनन्या ने प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा दोनों में मॉक टेस्ट भी बहुत दिए, जिससे उन्हे तैयारी मे बहुत सहायता मिली।

अनन्या ने अपनी लगन और मेहनत के बल पर केवल 22 साल की उम्र में यूपीएससी परीक्षा पास कर आईएएस अधिकारी बनने के कारनामे को कर दिखाया। उन्हें इस परीक्षा में 51वीं रैंक प्राप्त हुई। अनन्या की मां ने एक इंटरव्यू में बताया था की उन्हें अपनी बेटी पर पूरा भरोसा था। उनकी मां ने कहा कि बेटी जिस चीज को ठान लेती है, उसे हासिल करके ही दम लेती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here