IAS बन कर भी नहीं भूलीं अपनी संस्कृति और परम्परा, महिलाओं की प्रेरणा स्त्रोत बनी

0
906
Even after becoming IAS, Monika Yadav never left their culture. Monika Yadav who cracked India’s toughest exam UPSC and made her parents feel proud.

Photo Credits: Twitter

Jaipur: अक्सर ऐसा देखा जाता है कि सफलता प्राप्त होती व्यक्ति सबसे पहले अपने संस्कारों को भूलता है। वह अपने आपको अपनी संस्कृतियों से अलग कर लेता है। लेकिन यह बात हमेशा याद रखनी चाहिए कि वही लोग सफल बने रहते हैं जो हमेशा अपनी संस्कृति को याद रखते हैं और हमेशा जमीन से जुड़े रहते हैं।

आज हर कोई आधुनिकता और पश्चिमी सभ्यता के पीछे भाग रहा है। एक बड़ी ही प्यारी फोटो इन दिनों सुर्खियों में है। तस्वीर में राजस्थानी वेशभूषा में एक महिला अपने छोटे बच्चे को गोद में लिए बैठी है। Photo के साथ ही कैप्शन लिखा है IAS मोनिका यादव गांव लिसाड़िया श्रीमाधोपुर की लाडली। सादगी भरा चित्र पहली बार किसी IAS का।

सोशल मीडिया पर यह तस्वीर जमकर शेयर की जा रही है। User इन्हें बच्चे के जन्म पर बधाइयां भी दे रहे हैं। लोग किसी बड़े पद पर पहुंचने के बाद आधुनिकता की चकाचौंध में इस तरह खो जाते है कि वे सबसे पहले अपनी परंपराओं से भूलने लगते है। लेकिन इसके विपरीत, राजस्थान की IAS अधिकारी मोनिका यादव का देसी लुक सोशल मीडिया पर बेहद सुर्खियों में बना हुआ है।

IAS अधिकारी मोनिका का तस्वीर Viral होने के पीछे बड़ा कारण उनकी सादगी और परंपरा सादगी है। यही कारण है कि अपनी बेटी के जन्म के बाद भी इस अधिकारी ने अपनी परंपराओं को नही भुलाया। जिससे मोनिका की तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गईं। मोनिका की वायरल फोटो पर लोग उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

वही आज हम आपको एक ऐसी महिला IAS अधिकारी के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने सफलता प्राप्त करने के बाद भी अपनी संस्कृति को भुलाया नही कभी और उन्हें अपनी परंपराओं से काफी लगाव भी है। IAS मोनिका राजस्थान के सीकर जिले के लसाडिया गांव की रहने वाली है। IAS मोनिका यादव की Photo सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोर रही है। जिसमें यह पारंपरिक लिवाज में नजर आती है। माथे पर बिंदी लगाए गोद में एक छोटे से बच्चे को लिए हुए दिखाई दे रही हैं।

मोनिका एक बेटी की मां भी है। मोनिका की जो Photo वायरल हुई है, उसमें गोद में उनकी बेटी है। इस पर लोग मोनिका को शुभकामनाएं और उनकी बेटी के लिए काफी सारी बधाइयां दे रहे हैं। यह युवा अधिकारी है सीकर जिले के श्रीमाधोपुर तहसील के लिसाड़िया गांव निवासी मोनिका यादव भारतीय प्रशासनिक सेवा परीक्षा-2017 में 403वीं रैंक पाने वाली मोनिका का चयन IAS अधीनस्थ सेवा के लिये हुआ।

मोनिका ने मार्च 2020 में बेटी को जन्म दिया। मोनिका ने बचपन से ही अफसर बनने का सपना देखा था। इसके पीछे वजह थी पिता का भी अधिकारी होना। मोनिका के पिता हरफूल सिंह वरिष्ठ आरएएस अधिकारी हैं। अपने सपने को साकार करने के लिए मोनिका यादव ने जमकर मेहनत की और अपने सपने को सच कर दिखाया।खास बात यह है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा में उच्च पद पर पहुंची मोनिका ने परंपराओं को कभी भुलाया नही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here