परिवार और 2 बच्चों की जिम्मेदारी निभाते हुये पास की UPSC परीक्षा, बनी IAS अधिकारी

0
909
IPS Buhsara Bano
How Buhsara Bano achieved success between job, children and family. IAS Bushra Bano cleared UPSC exam with a two year old child and full time job: Inspirational story

Image Credits: Twitter

Aligarh: किसी लक्ष्य को हासिल करने का जुनून सवार हो जाये तो फिर असफलता भी आपके आगे घुटने टेक देती है। कड़ी मेहनत और लगन से हर मुश्किल काम को आसान बनाया जा सकता है। जिन महिलाओं की कम उम्र में शादी हो जाती है, उन महिलाओं का जीवन अन्य महिलाओं की अपेक्षा अधिक कठिनाइयों से भरा होता है।

छोटी सी उम्र में उन्हें घर परिवार की जिम्मेदारी, खुद की जिम्मेदारी सभी को निभाना पड़ता है। अपने सारे सपने और लक्ष्यों को दरकिनार करते हुए परिवार को समय देना ही महत्वपूर्ण हो जाता है। लड़कियों को हमेशा ऐसा लगता है कि अगर उनकी कम उम्र में शादी हो गई है तो अब वो अपनी जिंदगी में आगे नही बढ़ पायेगी, लेकिन ये सच नही है।

आज हम आपको IAS बुशरा बानों की कहानी बताने जा रहे हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से ये साबित कर दिया है कि सच्चे इरादे अगर हो तो सफलता को पाने में कोई रुकावट आपका रास्ता नही रोक सकती। उन्होंने शादी के बाद यूपीएससी जैसी कठिन परीक्षा को दिया और उसमें कामयाबी भी हासिल की।

कौन हैं IAS बुशरा बानो

यूपी के कन्नौज (Kannauj) जिला की रहने वाली बुशरा बानो एक मीडिल क्लास परिवार से तालुकात रखती हैं। इन्होंने अपनी शुरुआती पढ़ाई कन्नौज से शुरू की। इसके बाद ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई के लिए वो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय चली गईं। यहीं से उन्होंने मैनेजमेंट से पीएचडी की पढ़ाई खत्म की।

जब वो अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय से PHD कर रही थी तभी उनकी शादी मेरठ के असमर हुसैन से हो गई। उनके (IAS Bushra Bano family) पति असमर हुसैन ने एएमयू से इंजीनियरिंग की पढ़ाई खत्म करने के बाद डिग्री प्राप्त कर ली।

डिग्री हासिल कर वो सऊदी अरब के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाने केआ काम करने लगे। पति (IAS Bushra Bano husband) के सउदी अरब जाने के कुछ दिनों बाद बुशरा भी उन्ही के साथ सऊदी अरब के विश्वविद्यालय में प्रोफेसर के पद पर काम करने लगी।

विदेश की नोकरी से नही मिली खुशी

बुशरा बानो सऊदी अरब में अपने पति के साथ एक विश्विद्यालय में असिसटेंट प्रोफेसर के पद पर काम कर रही थी। लेकिन उनको कुछ अधूरा सा लग रहा था। इस दौरान वो एक बच्चे की मां भी बन चुकी थी। बुशरा विदेश में अपनी नौकरी से पूरी तरह से बिलकुल भी संतुष्ट नहीं थीं। उन्हें अपने देश की याद आती रहती थी। वो देश के लोगों के लिए कुछ करना चाहती थी। वो आईएएस की तैयारी करना चाहती थी।

पति ने दिया साथ

इस संबंध में उन्होंने अपने पति असमर हुसैन से बात की। असमर बुशरा की बातों से बहुत खुश हुए और दोनों ने सऊदी अरब छोड़ने का विचार किया। फिर साल 2016 में दोनों मेरठ में आकर रहने लगे। इस बीच बुशरा ने भी अपनी आईएएस की परीक्षा की प्रेक्टिस स्टार्ट कर दी।

बुशरा बानो बताती हैं कि जब वो मेरठ में अपने घर पर पढ़ाई कर रही थी तब उन्हें परिवार की जिम्मेदारियां भी बखूबी निभाना पड़ती है। वो अपने 2 साल के बच्चे का ध्यान रखती और परिवार की देखभाल भी बखूबी से करती थी। फिर जो समय मिलता उसमें वो पढ़ाई करती थी। वो बताती हैं कि वो प्रतिदिन करीब 10-15 घंटों तक पढ़ाई किया करती थीं।

इंटरनेट की हेल्प से की पढ़ाई

बुशरा बानो ने एक साक्षात्कार में बताया है कि वो परिवार की जिम्मेदारियों निभाते हुए इतना समय नही मिल पाता था कि कोचिंग जा सकूं। इसलिए उन्होंने घर पर रहकर पढ़ाई करने का विकल्प सही समझा। उन्होंने इंटरनेट और सोशल मीडिया की हेल्प से यूपीएससी की परीक्षा की तैयारी की।

उनका कहना हैं कि इंटरनेट ज्ञान का भंडार है। आपको जिस विषय में समस्या हो रही है आप बस एक क्लिक कर इंटरनेट में सर्च कर सकते हैं। लेकिन इंटरनेट में सिलेक्टेड पढ़ाई आपको करनी पड़ती है। तैयारी करने वाले बच्चों को वो बताती हैं कि UPSC परीक्षा में ऑप्शनल विषय चुनते समय काफी ध्यान रखना चाहिए। जिस विषय मे आपको रुचि है उसको प्राथमिकता देनी चाहिये। ऑप्शनल सब्जेक्ट अपनी स्ट्रेंथ को ध्यान में रखकर चुनें। दूसरों की बातों को ध्यान ना देते हुये खुद पर भरोसा रखें।

पहले प्रयास में असफलता से हार नही मानी

बुशरा बानो को यूपीएससी की तैयारी के दौरान पहले प्रयास में कामयाबी नही मिली। उन्होंने अपने जज्बे को बनाये रखा फिर से हिम्मत नहीं हारी। जिन विषयों में उन्हें परीक्षा के दौरान परेशानी आई थी उसपर उन्होंने ज्यादा ध्यान दिया। इसका नतीजा ये हुआ कि उन्होंने साल 2018 में यूपीएससी परीक्षा को दूसरी बार में पास कर लिया।

इस बार उन्होंने (Bushra Bano IAS Rank) यूपीएससी परीक्षा में 6वीं रैंक प्राप्त की। उनकी कामयाबी की खबर सुनकर उनके पति और परिवार के लोग खुशी से झूम उठे। बुशरा ने शादी, बच्चे और नौकरी की जिम्मेदारी के बीच इतनी मुश्किल परीक्षा पास को पास कर लिया। बुशरा उन महिलाओं के लिए एक प्रेरणा हैं जो शादी के बाद अपनी जिंदगी से हार मानकर अपने सपनों को भूल जाती हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here