अफ़ग़ानिस्तान के पूर्व IT मंत्री अब जर्मनी में डिलिवरी ब्वॉय की जॉब कर रहे, ऑक्सफोर्ड की पढाई काम ना आई

0
824
Afghan IT Minister
Afghanistan Ex IT Minister is Now Pizza delivery boy in Germany: Story of Syed Ahmad Shah Sadat The former Afghan IT Minister is delivering Pizza on a bicycle in Leipzig, Germany, where he arrived at the end of 2020.

Photo Credits: Twitter

New Delhi : अफगानिस्तान के हालात इन दिनों बहुत खराब चल रहे हैं और अब तालिबान के कब्ज़े के बाद वहां देश कैसे चलाया जाए, इस पर तालिबानी नेता चिंतन मंथन करने में जुटे हैं। ऐसे में अफ़ग़ानिस्तान की पूर्व सरकार में मंत्री और अफसर रहे लोगो को बहुत ही मुश्किल का सामना करना पढ़ रहा है। अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री और अफसर अलग अलग देशों में बहुत ही खस्ताहाल हालात में गुजर बसर कर रहे है।

बता दे की तालिबान (Taliban) ने हाल ही में अपनी अंतरिम सरकार के कई मंत्रियों की घोषणा की। संगठन ने कभी तालिबान के विरोधी गुल आगा शेरजई को वित्त मंत्री नियुक्त किया है। शेरजई कंधार और फिर नंगरहार के पहले राज्यपाल थे। तालिबान ने मुल्ला सखउल्लाह को कार्यवाहक शिक्षा मंत्री और अब्दुल बारी को उच्च शिक्षा मंत्री नियुक्त किया है। सदर इब्राहिम को अंतरिम गृह मंत्री बनाया गया है। वहीं मुल्ला शिरीन को काबुल का गवर्नर और हमदुल्ला नोमानी को काबुल का मेयर बनाया गया है।

अफगानिस्तान के पूर्व संचार और प्रौद्योगिकी मंत्री (Afghan IT Minister) सैयद अहमद सादात (Syed Ahmad Shah Sadat) इ वक़्त जर्मनी (Germany) में रह रहे हैं और वे जर्मनी में डिलिवरी ब्वॉय (Pizza Delivery Boy) का काम करके अपना जीवन यापन कर रहे हैं। अल जजीरा न्यूज नेटवर्क ने उनकी स्टोरी कवर की है।

इस मीडिया स्टोरी के में दिखाया गया है की अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री जर्मन शहर लीपज़िग में साइकिल पर खाने के ऑर्डर पार्शल करने का काम कर रहे हैं। आपको बता दें की वे 2020 के आखिर में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद अफगानिस्तान छोड़कर जर्मनी के इस शहर में चले गए थे।

अफगानिस्तान में भविष्य में कोई खतरा होने के भय से अफगानिस्तान के पूर्व मंत्री सैयद अहमद शाह सादात ने पिछले साल देश को छोड़ दिया था। विदेशी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सैयद अहमद सादात जर्मन शहर लीपज़िग में फ़ूड डिलीवरी ब्वॉय (Food Delivery Boy) का काम कर रहे हैं। वह अपनी साइकिल पर शहर में घूमते हैं और घर-घर खाना पार्शल करते हैं।

सैयद अहमद सादात 2018 तक अफगान सरकार में मंत्री थे। फिर वे सब कुछ छोड़कर जर्मनी चले गये, लेकिन कुछ महीनों के बाद, सादात के पास पैसे नहीं थे और उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा था। एक रिपोर्ट के मुताबिक़, वह अफगानिस्तान में संचार संबंधी मुद्दों पर कुछ सहायता करने के लिये वहां गये थे, लेकिन उस वक़्त के अफ़ग़ान राष्ट्रपति अशरफ गनी के साथ मतभेदों के कारण इस्तीफा दे दिया था।

सादात (Syed Ahmad Shah Sadat) ने कहा मीडिया को बताया की फिलहाल मैं बहुत सादा जीवन जी रहा हूं। मैं जर्मनी में सुरक्षित महसूस करता हूं। मैं लीपजिग में अपने परिवार के साथ रहकर खुश हूं। मैं पैसे बचाना चाहता हूं और जर्मन कोर्स करना चाहता हूं और आगे पढ़ना चाहता हूं।

उन्होंने आगे कहा, मैंने कई जॉब के लिये अप्लाई किया था, लेकिन कोई रिप्लाई नहीं आया। उनका कहा ही की मेरा सपना एक जर्मन टेलीकॉम कंपनी में काम करने का है। अफगानिस्तान के पूर्व संचार मंत्री के पास ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी से दो मास्टर डिग्री हैं। एक इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियरिंग में और दूसरी संचार में। सादात ने 13 देशों में 20 से अधिक संचार-संबंधित क्षेत्रों में काम किया है। उन्हें संचार के क्षेत्र में काम करने का 23 साल का अनुभव है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here