Bhopal: टिकट काउन्टर पर खड़े होकर लम्बी कतार मे टिकट लेना आजकल किसी को नहीं भाता। सब चाहते है कि उनको जल्दी टिकट मिले और उनका समय बचे। ऐसे मे रेल्वे द्वारा अब देश के सभी स्टेशनो पर ATVM Machine लगने की तैयारी चल रहीं है। ATVM का Full फॉर्म Automatic Ticket Vending Machine है।
ऑटमेटिक टिकट वेडिंग मशीन का उपयोग अनारक्षित टिकेट प्राप्त करने के लिए किया जाता है। ATVM Machine हर स्टेशन में लगाया जाने वाला है। अभी इसके स्टेशनों पर लगने की शुरुआत बहुत से स्टेशन पर हो चुकी है और बाकी स्टेशन पर इसे लगाने का कार्य चल रहा है।

आपको बता दे इस मशीन का उपयोग रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लगी बड़ी सी लंबी कतार को कम करने के लिए किया जाता है। लेकिन केसे इस Machine से टिकट बनतीं है। आइए जानते है।
लंबी-लंबी कतारों में लगने से बचाएगी ये मशीन
इंडियन रेलवे ने इस मशीन का उपयोग रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर पर लगी लंबी कतार से बचने के लिए किया है। अभी तक लोग स्मार्ट कार्ड का रिचार्ज खत्म होने पर टिकट काउंटर में जाने से कतराते थे। क्योंकि काउंटर पर लाइन ही इतनी लंबी लगी रहती है की लोग अपना समय वहां जाकर खराब नहीं करना चाहते।

जैसे UTS App के द्वारा ऑनलाइन टिकट बुकिंग (Online Ticket Booking) की जाति है वेसे ही ATVM मशीन भी डिजिटल तरीके से टिकट लेने का एक साधन है। लाइन में लगकर टाइम खराब करने से अच्छा है डिजिटल तरीके से टिकट बुक करके अपना टाईम बचाना और यहि टाइम ATVM Machine आपका बचाती है।
आइए जानते है किन किन स्टेशनों में लगाई गई है यह मशीन
दीनदयाल उपाध्याय सोनपुर, धनबाद, मुजफ्फरपुर, बक्सर, आरा, दानापुर, सासाराम स्टेशन, राजेन्द्रनगर, पाटलिपुत्र स्टेशनों पर, डाल्टेनगंज एवं कोडरमा स्टेशनों पर इसी तरह और भी कई जगहों पर ये माशीन लगा दी गई है। जिससे यात्रियों को स्मार्ट कार्ड निकालने में आसानी हो। स्मार्ट कार्ड मे आपको बोनस भी दिया जाता है।
टिकट काउंटर में जिस तरह लंबी कतार लगी होती है। ऐसे में कई बार जानता आपस मैं ही आपत्ति जनक वार्तालाप करने लगते है। कभी कभी तो पुलिस को भी इन्वॉल्व करना पड़ता है। ये सारी परेशानी से बचने के लिए और महामारी को फैलने से रोकने के लिए ATVM Machine रेलवे स्टेशन पर लगाईं जा रही है।
6 Step में होगी इस मशीन मे टिकट बुकिंग, सभी Steps को जाने
प्रथम स्तर: ATVM Machine में सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन की पूरी जानकारी देनी होगी। जो कि एक नक्से या फिर टेबल के रूप में होगा। उसे ध्यान दे देखे और जानकारी भरें।
द्वितीय स्तर: इस स्टेप में आपको उस मार्ग की जानकारी देना होगा, जिस मार्ग से आप जायेंगे। ताकि आपको आपकी सही मंजिल मिल सके। इसे अच्छे से भरकर पुख्ता कर लें।
तृतीय स्तर: तीसरी श्रेणी में आपको अपने साथ जाने वाले सभी सदस्यो की जानकारी देनी होगी। जेसे बड़े, बुजुर्ग कितने है, आपके साथ बच्चे कितने है। सभी सदस्यों की जानकारी और उम्र की डिटेल अच्छे से भर दें।
चतुर्थ स्तर: आपको अपना पैमेंट केसे करना है, इसकी जानकारी देनी होगी तथा पैमेंट करना होगा। पेमेंट डिजिटल तरीके से कर सकते हैं जैसे- फ्री रिचार्ज, पेटीएम, फोन पे, गूगल पे इत्यादि से कर सकते हैं।
पांचवा स्तर: स्मार्ट कार्ड के द्वारा भी पैमेंट किया जा सकता है। इसके लिए आपको स्मार्ट कार्ड को कार्ड रीडर में डालना होगा। आप चाहे तो UPI QR कॉर्ड का उपयोग भी कर सकते हैं।
छटवां स्तर: आपने जो टिकट बुक किया है। उसे प्राप्त करके आप अपनी यात्रा सुरक्षित और सावधान तरीके से कर सकते हैं। आपके टिकट की जानकरी आपके दिए गए मोबाइल नंबर पर SMS के माध्यम से भी आ जाएगी। वह मैसेज भी किसी टिकट की तरह काम करेगा।




