घर पर मच्छर, मक्खी, कॉकरोच और कीड़े मकोड़े से छुटकारा चाहिए, तो यह ट्रिक जरूर अपनायें

0
8644
insects Mosquito
How To Get Rid Of Insects In House In Hindi. Trick to make Insecticide Spray at home to keep away insects and Fly-Mosquito from house.

Jabalpur: अक्सर हम सभी देखते हैं कि जब भी कभी दो महिला आपस मे बात करती हैं, तो उनकी घर की साफ़ सफ़ाई को लेकर काफी बाते होती रहती है। क्योंकि सभी महिला को घर मे गंदगी रखना पसंद नही होता है। सभी चाहते है कि उनका घर साफ सुथरा रहे।

कई बार साफ सफाई रखने के बाद भी घर मे कीड़े-मकोड़े (Insects) हो जाते है। जिनसे हम परेशान हो जाते है। अगर आप भी घरो मे मौजूद काकरोज, कीड़े मकोड़े, छिपकली (Chipkali) आदि से बहुत अधिक परेशान हो रहे हैं, तो यह बहुत बड़ी समस्या वाली बात है।

ऐसी समस्या जब भी हमारे घर में आती हैं, तो घर मे इनसे अनेक बीमारीयां बढ़ती है। हम जानते है घर मे हुई गंदगी के कारण अशन्ति होती हैं। इसलिए गंदगी दूर करना हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है।

Insects Mosquitoes
Insects And Mosquitoes File Free Photo.

हम सभी देखते हैं कि हमारे घर के किचन मे घुमते हुए काकरोज, दीवार पर टहलती हुई छिपकली, ज़मीन पर रेगते हुए चुहे, और कान में भिनभिनाते मक्खी-मच्छर (Fly-Mosquito) जैसे अन्य कीड़े-मकोड़े सभी लोगों को बहुत ज्यादा परेशान करते रहते हैं। इन सबसे परेशान होकर इन्हे नष्ट करने वाले दवाई छिड़कना जो कि कैमिकल युक्त होती हैं यह भी बहुत गलत होता है। क्योंकी इनसे घर में जहर फैलने का डर होता है।

अगर आपके घर में कहीं बाहर से हवा आती जाती नहीं है, तो आप बिल्कुल भी ऐसी दवा का इस्तेमाल नहीं कर सकते। क्योंकि इससे आपको भी नुकसान हो सकता है। अगर यह भी नहीं कर सकते तो, ऐसे में क्या किया जाए यह सवाल आपके दिमाग में घूमता होगा।

आज हम आपको इस पोस्ट के जरिए एक ऐसा स्प्रे बनाने की ट्रीक्स (Spray Making Trick) के बारे में बताते हैं। जिससे यह पूरे कीड़े मकोड़े एक बार में ही मर कर नष्ट हो जायेंगे। इसके साथ एक और दुसरी तरह से कीड़े को मारने वाली दवाई की बारे भी में बताएंगे।

एलोवेरा और मिर्ची के डंठल से बनाए कीटनाशक स्प्रे

आज हम आपको एक ऐसे घरेलू स्प्रे के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर में मौजूद कई सारे कीड़ों से छुटकारा पा सकते (Get Rid Of Insects) हैं और घर में हो रहीं बीमारियो से बच सकते हैं। अब हम घर में बनने वाले यह घरेलू स्प्रे की विभिन्न सामाग्री के बारे में बताते हैं।

घरेलू स्प्रे बनाने के लिए उपयोगी विभिन्न सामाग्री कुछ इस तरह है: बहुत सारे लहसुन के छिलके, मिर्ची के काफी मात्रा मे डंठल, चाप की हुई एलोवेरा स्टिक, जितनी मात्रा जरूरी हो उतना पानी।

कीटनाशक स्प्रे बनाने की विधि

आपको बता दे कि कीटनाशक स्प्रे बनाने की विधि (Insecticide Spray Making Trick) बेहद ही सरल विधि है। आपको इसे बनाने के लिए कम से कम 10 मिनट का टाइम लगेगा। इसे बनाने के लिए आपको लहसुन के छिलके, मिर्ची की डंठल,और एलोवेरा को पानी में मिलाना है।

सभी सामाग्री मिलाने के बाद ढक कर तीन दिनों के लिए इसे रख देते है। इस पानी को ऐसे स्थान पर रखना चाहिए जिससे घर में बदबू ना फैले। क्योंकि इस पानी को तीन दिन तक रखने से इससे बदबू आ सकती है। तीन दिन बाद इस पानी को निकालकर पीसकर छान लेना चाहिए।

कीटनाशक स्प्रे का घरेलु उपयोग

यह जो कीटनाशक घरेलू स्प्रे (Homemade Kitnashak Spray) हैं, वह बहुत गुणकारी है। क्योंकि इसमें कोई भी कैमिकल का उपयोग नहीं किया गया है। जहा भी किसी प्रकार का कीट दिखे तो इसे छिड़कने से नष्ट हो जायेंगे। जिन जगहों से मक्खी मच्छर ज्यादा आते हो उन स्थानों पर भी इस घरेलू किटनाशक स्प्रे को छिड़क सकते हैं।

Insects Spray

गमले के छोटे पौधों में होने वाले कीट एवं फंगस आदि को दूर करने के लिए भी इस दवा को छिड़काव कर सकते है। आपको बता दे इस तरह का बनाया हुआ घरेलू स्प्रे आपके घर में मौजूद अनेक प्रकार के कीड़े मकोड़े से छुटकारा पाने के लिए बहुत ही उपयोगी साबित होगा।

घर से कीड़े भगाने के ओर दूसरे छोटे मोटे घरेलु हैक्स

इस कीटनाशक स्प्रे के अलावा भी कुछ दूसरी टिप्स की मदद से आप अपनी परेशानी को कम कर सकते है। अभी एक कीटनाशक स्प्रे के बारे में तो हमने आपको बता दिया, लेकिन कुछ हैक्स ऐसे भी हैं जिनकी मदद से आप थोड़ी परेशानी कम कर सकती हैं।

केरोसीन तेल का उपयोग करना चाहिए जिस रास्ते से ज्यादा कीड़े आते हैं, उस स्थान पर केरोसीन तेल (Kerosene Oil) को छिड़क देना चाहिए। जिससे इस तेल की गंध से सभी कीड़े भाग जायेंगे।

तेज पत्ते (Bay Leaves) की सुगंध से यदि आपको कोई एलर्जी नहीं हो तो आप अपने घर के अलग अलग कोनो पर पत्ते के टुकड़ों को रख सकते है। क्योंकि इस पत्ते की सुगंध कीड़ों को पसंद नहीं आती है, जिससे कीड़ों को भगाया जा सकता है और ये टिप्स छोटे कीड़ों से छुटकारा पाने में ज्यादा मदद मिलती है।

नीम के तेल (Neem Oil) को पानी में मिलाकर सभी जगह स्प्रे करने से भी कीटो से छुटकारा पाने में मदद मिलती हैं। अगर आपके घर में भी इस तरह की परेशानी हों तो आप भी इस प्रकार की बनाई कीटनाशी दवाओं का छिड़काव कर और कुछ दूसरी टिप्स से भी घर में होने वाले कीड़े-मकोड़े को भगा सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here