Delhi: किसी भी तीर्थ स्थल पर यात्रा करने के लिये लोग ट्रेन का सफर करना ही पसंद करते है। क्योंकि ट्रेन में यात्रा करना काफी सुविधाजनक तथा आरामदायक होता है। ऐसे में रेलवे विभाग द्वारा भी यात्रियों का ख्याल रखकर ट्रेने चलाई जाती है।
ऐसा ही अब आईआरसीटीसी ने किया है। आईआरसीटीसी (IRCTC) अब एक ऐसी स्पेशल ट्रेन चलाने जा रही है, जोकि 11 दिनों में सभी यात्रियों को बहुत से तीर्थ स्थलों की यात्रा करा देगी। इस ट्रेन को स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन के नाम से जाना जायेगा।

आपको बता दे यह ट्रेन दरभंगा से 10 अक्टूबर को शाम के 4 बजे यात्रा के लिये निकलेगी। जोकि मुजफ्फरपुर होते हुये पाटलिपुत्र जायेगी ओर तीर्थ स्थलों के दर्शन यात्रियों को कराते हुये 10 दिन बाद 20 अक्टूबर को वापस होगी। आइये इस खबर पर विस्तार से नजर डालते है।
श्रद्धालुओ के लिये चलेगी स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन
इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन के द्वारा श्रद्धालुओं का ख्याल रखते हुये धार्मिक स्थानों पर जाने के लिये धार्मिक स्थानों के दर्शन के लिये एक स्पेशल ट्रेन (Swadesh Darshan Special Train) को चलाने का निर्णय लिया है।

जी हॉं मिथिलांचल तथा बिहार के सभी श्रद्धालु गण के लिये यह स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। जोकि समस्तीपुर रेलमंडल में स्थित दरभंगा स्टेशन से 10 अक्टूबर को 11 दिनों के लिये तीर्थ स्थलों कि यात्रा करने रवाना होगी।
बहुत से तीर्थ स्थानों कि यात्रा करेंगे श्रद्धालु
आपको बता दे आईआरसीटीसी ने यह ट्रेन सब्सिडी के अंतर्गत फेस्टिवल को ध्यान में रखते हुये प्लानिंग करके शुरू की है। इस ट्रेन में यात्रियों कि सुविधा के लिये साफ सफाई तथा सुरक्षा कि भी व्यवस्था कि गई है। यह ट्रेन सभी श्रद्धालुओ को सभी फेमस तीर्थ स्थानों के दर्शन कराएगी।
इस ट्रेन में स्लीपर के अलावा एसी कोच भी होंगे। हर कोच में एक स्पेशल टूरिस्ट गाइड भी होगा। जो कि हर तीर्थ स्थान पर पहूंचने पर यात्रियो को तीर्थ स्थान कि विशेषता बताएगा। आईआरसीटीसी के द्वारा यात्रा के लिये बुकिंग भी प्रारंभ कर दिया गया है।
श्रद्धालुओे ने कि थी स्पेशल ट्रेन चलाने कि मांग
बिहार मे श्रद्धालुओ ने विशेष ट्रेन चलाने कि मांग कि थी। जिसे आईआरसीटीसी के मैनेजर जफर आजम ने मानते हुये स्पेशल स्वदेश दर्शन ट्रेन चलाने की मंजूरी दी। आईआरसीटीसी के जो क्षेत्रीय प्रबंधक है।
उन्होंने यह जानकारी दी है कि यह ट्रेन 10 अक्टूबर से शुरू होने वाली है। जोकि दरभंगा से शाम को 4 बजे निकलेगी। मुजफ्फरपुर में रूकने के बाद यह ट्रेन सीधे पाटलिपुत्र के स्टेशन जायेगी। फिर तीर्थ स्थलों कि यात्रा कराते हुये 20 अक्टूबर को रिटर्न होगी।
इन स्थलों कि करायेगी यात्रा
आपको बता दे दरभंगा से निकलने वाली यह ट्रेन बहुत से फैमस तीर्थ स्थान कि और श्रद्धालुओ को लेकर जायेगी। यह ट्रेन महाकालेश्वर, नागेश्वर, सामनाथ, ओमकारेश्वर ज्योतिर्लिंग, द्वारकाधीश मंदिर, शिरडी साई बाबा, नासिक के प्रसिद्ध श्रयम्बकेश्वर ज्योतिर्लिंग, शनी शिंगणापुर इत्यादि के दर्शन करायेगी।

यह यात्रा 10 रात तथा 11 दिन कि होगी। इस ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को धर्मशाला में नही ठहराया जायेगा। बल्कि इस स्वदेश दर्शन स्पेशल ट्रेन में यात्रा करने वाले श्रद्धालुओ को होटल रूम में ठहराया जाएगा।
स्लीपर और एसी का यह होगा किराया
इस ट्रेन में 10 रात और 11 दिन कि यात्रा का किराया स्लीपर क्लास का कुल 18450 रूपये है और 3 एसी का किराया 29620 रूपये है। समस्तीपुर के सभी श्रद्धलुओ के द्वारा विशेष इंतजाम भी आईआरसीटीसी के द्वारा किये गये है।
इन्हें दरभंगा से मुजफ्फरपुर बस बार्डिंग किया जायेगा। साथ ही उन्हें 500 रूपये कि स्पेशल छूट भी आईआरसीटीसी देगी। इस ट्रेन से संबंधित विशेष जानकारी के लिये आईआरसीटीसी ने 9771440056 का हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया है।
यह होगी सुविधायें
इस ट्रेन द्वारा श्रद्धालुओ को यात्रा के दौरान दी जाने वाली सुविधाओ कि बात करें तो श्रद्धालुओ को शाकाहारी भोजन, ठहरने के लिये होटल व्यवस्था, पानी कि बोतल, सिक्यूरिटी गार्ड, घूमने के लिये बस, टूर एस्कॉर्ट यह सब उपलब्ध कराया जायेगा।
कुल मिलाकर कहा जाये कि आईआरसीटीसी बिहार के लोगो को कम खर्च में तीर्थ स्थानों के दर्शन करायेगी। इसकी सुविधा के चलते कम समय में ही इस स्वदेश स्पेशल ट्रेन लोकप्रिय बन गई है। लोग इसे काफी पसंद कर रहे है और काफी ज्यादा संख्या में इसकी बुकिंग भी कर रहे है।




