घर पर बनाइये राजस्थान की फेमस चटपटी ‘लहसुन की चटनी’, खाने के साथ उंगली भी चाट जायेंगे

0
26719
Garlic Lahsun Chutney Recipe
Garlic Chutney Recipe At Home in Hindi. How To Make Rajasthani Garlic Lahsun Chutney Recipe. Lahsun ki Chutney banane ki vidhi.

Photo Credits: Twitter

Jaipur: लहसुन (Garlic) भारतीय खाने में यूज किया जाने वाला एक महत्‍वपूर्ण खाद्य सामग्री है। लहसुन हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही लाभकारी होती है। इसमें कई तरह के औषधीय गुण भी मौजूद होते हैं। इसका इस्‍तेमाल भारतीय व्यंजनों में स्‍वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।

कई रिसर्च में सह साबित हो चुका है, कि लहसुन में कई तरह के मिनरल्‍स, विटामिन और हमारी रोग प्रतिराधक क्षमता को बढ़ाने वाले आवश्‍यक सभी एलीमेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। पुराने समय में भी लोग लहसुन का इस्तेमाल कई तरह की बीमारियों को दूर करने में किया करते थे और आज भी कई तरह की बीमारियों के इलाज में इसका यूज किया जाता है।

ऐसा कहा जाता है, कि लहसुन डिप्रेशन जैसी बीमारियों को तक ठीक करने में मदद करता है। जब भी हमें सर्दी होती है, तो हमारी मम्‍मी हमें लहसुन भूंज कर खाने को कहती है। क्‍यों‍कि लहसुन काफी गर्म होती है। डॉक्‍टर भी लहसुन का सेवन सुबह खाली पेट करने की सलाह देते है, क्‍योंकि सुबह खाली पेट लहसुन खाने से कई तरह के रोगों से छुटकारा पाया जा सकता हैं।

लहसुन खाने से हमें निम्‍न फायदे होते है

इससे हमारी पाचन क्रिया मजबूत होती है। इससे हमारे शरीर को डिटॉक्सीफाई किया जा सकता है। डायबिटीज जैसी भयानक बीमारी को कम करने भी यह सहायक होती हे। इसके अलावा टीबी जैसी भयानक बीमारी को दूर करने में भी यह मदद करता हे। लहसुन खाने से सर्दी भी ठीक होती है। आंखों को स्‍वस्‍थ बनाए रखने में भी यह मदद करता है। इसके अलावा यह यूटीआई और किडनी के संक्रमण को भी रोकता है।

इस तरह लहसुन हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। लहसुन बहुत ही गुणकारी होती है। इसी बात को ध्‍यान में रखते हुए और आपको स्‍वस्‍थ बनाने के लिए हम आज आपको राजस्थान की मशहूर लहसुन की चटपटी चटनी (Rajasthan’s Famous Lahsun ki Chutney) बनना सिखाएंगे। लहसुन की चटनी जो कि राजस्‍थान की फेमस डिश (Famous Dish Of Rajasthan) है। यह खाने में बहुत ही स्‍वादिष्‍ट होती है।

जब भी हम खाना खाते है, तो हमें चटपटी चटनी मिस होने का एहसास होता है, हम सोचते है कि अगर खाने में चटपटी चटनी होती तो मजा आ जाता। अगर आपके घर में भी कुछ इसी तरह की बाते होती है। तो आज हम आपको ऐसी चटनी बनाना सिखांएगे, जिसे खाकर आपका मन खुश हो जायेगा। और आपके घर वाले आपकी तारीफ करते हुए नही थकेंगे।

लहसुन की चटनी (Lahsun ki Chutney) राजस्थान की फेमस डिश जैसे दाल बाटी, मक्के दी रोटी, पराठे, दाल चावल इत्‍यादि के साथ बहुत ही अच्‍छी लगती है। साथ ही यह हमारे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी बहुत ही लाभकारी होती है। आइए जानते है, इस स्‍वादिष्‍ट चटनी को बनाने का सही और आसान तरीका।

चटनी बनाने के लिए आवश्‍यक सामाग्री

लहसुन की चटनी (Garlic Chutney Recipe) बनाने के लिए हमें लगभग एक कप छीली हुई लहसुन कि कलियों कि जरूरत होती हे। इसके साथ ही हमें चटनी में डालने के लिए अमचूर पाउडर, अदरक, नमक, साबुत लाल मिर्च, हरी मिर्च, जीरा, धनिया, टमाटर और तेल इन सारी सामग्री की जरूरत होती है।

कैसे बनाते है चटपटी चटनी (How To Make Lahsun ki Chutney)

चटनी बनाने के लिए हम सबसे पहले लहसुन की कलियों को उनके छिल्‍के निकाल कर अलग कर लेते है। लहसुन के अलावा हम अदरक को भी छील कर उसे बारीक काट लेते है। हमें एक कप लहसुन के लिए करीब 2 चम्‍मच कटे अदरक की जरूरत होती है।

इसके बाद हम मिर्च और धनियां को भी अच्‍छे से काट लेते है। हमें करीब 2 चम्‍मच धना और 1 साबुत लाल मिर्च की जरूरत होती है, यह सब इकट्ठा करने के बाद चटनी को पीसने के लिए हम मिक्सी का उपयोग करते है।

अगर चाहे तो हम सिल बट्टे का उपयोग भी कर सकते है। मिक्‍सी के जार में सबसे पहले लहसुन डालते है। उसके बाद चटनी बनाने के लिए आवश्‍यक सभी सामग्री जैसे, लाल मिर्च, अदरक, अमचूर और टमाटर साथ ही धनिया डाल कर अच्‍छे से पीस लेते है। कोशिश करते है कि पेस्‍ट थोडा दरदरा रहे।

इसके बाद हम एक कढ़ाई में तेल डालकर उसमें जीरा और थोड़ा हींग डालते है और उसे अच्‍छे से भूनते है। उसके बाद मसाले जैसे मिर्च डालते है और अंत में हम लहसुन के पेस्‍ट को इस तडके में डाल देते है और इसे चम्‍मच से चलाते रहते है और अपने स्‍वाद के अनुसार हम इसमें नमक भी डालते है।

फिर हम इस चटनी को तीन से चार मिनट तक इसी तरह चम्‍मच चलाते हुए भून लेते है। इसको हम जितना अच्छे से भूनेंगे उतना ही हमारी चटनी स्‍वादिष्‍ट बनती है। इसलिए इसे लगातार इसी तरह चम्‍मच चलाते हुए हल्की आंच में भूनते रहना चाहिए।

जब चटनी हमारी अच्छे से भून जाती है। तो उस चटनी से बहुत ही अच्छी खुशबू आने लगती है। जिससे हमें पता लगता है कि यह चटनी बन कर तैयार हो गई है। यह चटनी खाने में बहुत ही टेस्टी लगती है। आप इस चटनी को रोटी, पूरी या पराठे, दाल बाटी के साथ भी खा सकते हैं।

इस चटनी को हमें अच्छे से तेल छोड़ने तक पकाना चाहिए। अच्‍छे से पकी हुई चटनी को आप चाहे तो किसी भी एयरटाइट डिब्बे में भर कर रख सकते है। दो से तीन महीने तक इसे आप फ्रिज में स्टोर करके रख सकते हैं और जब चाहे तब अपनी इच्‍छानुसार इसे खा सकते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here