अपने घर की रसोई में ही 2 तरीके से हल्दी का पौधा लगायें, फिर हल्दी खरीदने की जरुरत नहीं पड़ेगी

0
7624
turmeric plant
How To grow turmeric plant at home in the kitchen.

Jabalpur: कहते हैं किचन में मसाले ही होते हैं जिन्हें किचिन का राजा कहा जाता है, मसाले तो कई तरह के होते हैं, जो खाने का स्वाद बढ़ाते हैं, परंतु किचन में कुछ ऐसी चीजें भी होती है, जो खाने के स्वाद के साथ-साथ शरीर के स्वास्थ्य को भी मजबूत बनाती हैं, जिसमें सबसे ऊपर नाम हल्दी का होता है। क्या आप जानते है हल्दी एक एंटीसेप्टिक की तरह भी काम करती है।

हल्दी का इस्तेमाल खाने से लेकर व्यक्ति की चोट, सर्दी खांसी और स्किन केयर के लिए भी किया जाता है। वैसे तो खाने के लिए हल्दी हर दिन उपयोग मैं आती है, इसीलिए घर की महिलाएं हल्दी को लंबे समय तक रखने के लिए मार्केट की हल्दी का उपयोग करते हैं, परंतु क्या आप जानते हैं की मार्केट की हल्दी में कुछ हानिकारक उत्पादों का मिलावट भी हो सकता है जो सेहत को मजबूत रखने की जगह उसे खराब भी कर सकती हैं।

हम आपको इस मिलावटी हल्दी से छुटकारा पाने के लिए एक ऐसी ट्रिक बताएंगे, जिससे आप मार्केट से हल्दी खरीदेंगे ही नहीं। यदि आप मार्केट की मिलावटी और महंगी हल्दी को खरीदने की वजह अपने घर में ही हल्दी का पौधा (Haldi Ka Paudha) लगाएं, तो आपको काफी ज्यादा फायदा होने वाला है, तो आज हम आपको एक नहीं बल्कि दो-दो विधियां बताएंगे इस पौधे को लगाने के लिए तो आइए जाने कैसे हल्दी का पौधा लगाया जा सकता है।

पहली विधि: बीज की मदद से लगाए हल्दी का पेड़

यदि आप भी हल्दी का पौधा घर (Turmeric Plant At Home) में लगाने की सोच रहे हैं, तो आप हल्दी के बीज की मदद से पौधे को उगा सकते हैं। इसके लिए आपको हल्दी के बीज की आवश्यकता होगी जो मार्केट में किस भी बीज गोदाम में आसानी से मिल जाएगा है।

turmeric plant haldi
Tips for growing turmeric plant at home. File free photo used.

अब आप इस बीज को किसी भी गमले में मिट्टी के अंदर लगा सकते हैं और उसकी देख-रेख नियमित रूप से करना होगा। जैसे समय समय पर पानी और खाद को डालना। आप देखेंगे कुछ ही समय में आप का पौधा बन जाएगा।

दूसरी विधि: पेड़ की कलम से भी लगा सकते हैं पौधा

हल्दी के पेड़ को आप पौधे की कटिंग से भी लगा सकते हैं। मतलब पौधे से निकलने वाली पत्तियों और उनकी शाखाओं से भी एक पूर्ण विकसित हल्दी के पौधे को भी लगाया जा सकता है, तो जान लीजिए इसके लिए आपको किस चीज की जरूरत होगी। पौधे की कटिंग गमला और खाद आदि चीजों की जरूरत होती है।

इसके बाद आप इस कटिंग को अपने किसी गार्डन या फिर घर के बालकनी में भी आसानी से लगा सकते हैं। यदि आपको हल्दी के पौधे की कटिंग ना मिले, तो आप बाजार में मिलने वाली हल्दी की गांठ का भी प्रयोग कर सकते हैं।

हल्दी के पौधे को रोपित करने के लिए हमें क्या चाहिए

हल्दी का पौधा हम कहीं भी लगा सकते हैं हल्दी पौधे की जड़ों में उगती है। इसलिए आपको एक कंटेनर गमला या फिर प्लास्टिक की बोतल में भी में इस वृक्ष का रोपण कर सकते है। इसके साथ आपको मिट्टी और खाद, पानी, पौधे की कटिंग और बीज आदि की जरूरत होती है।

इस तरह लगाए हल्दी का पौधा (Way To Grow Turmeric Plant)

हल्दी के पौधे को रोपित करने के लिए सबसे पहले आपको एक ऐसी जगह की जरूरत होगी या फिर ऐसे गमले की जरूरत होगी जिस पर आप पौधे को रोपित कर सकें। जगह या फिर गमला निश्चित होने के बाद उस जगह में या फिर गमले में 50 प्रतिशत कोको पीट और 50 प्रतिशत वर्मी कंपोस्ट खाद यानि केंचुए से बनी खाद को मिलाना होगा।

अब आपकी मिट्टी पौधे की कटिंग हल्दी की गांठ या फिर हल्दी के पत्ते को लगाने के लिए तैयार हो चुकी है। पौधे की कटिंग गांठ या फिर हल्दी के पत्ते को लगाने के बाद आप उस में नियमित रूप से पानी डालते रहें। वृक्षारोपण के समय गमला या जमीन की मिट्टी थोड़ी सूखी होती है। इसलिए आपको इस पर नियमित रूप से पानी डालते रहना चाहिए।

आपका पौधा बड़ा होने में थोड़ा समय लगेगा इसलिए आपको थोड़ा इंतजार करना होगा। इन दो विधियों की मदद से आप अपने घर पर ही हल्दी उगा सकते हैं, जो बिना मिलावटी हल्दी होगी और मार्केट के अधिकतम दामों में मिलने वाली हल्दी को खरीदने से बच सकेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here