यदि बहुत कम खर्च पर सुकून भरे हॉलिडे ट्रिप का प्लान कर रहे हैं, तो हिल स्टेशन धनौल्टी जाईये

0
12795
Dhanulti Trip
How to go Dhanulti Hill Station in Uttarakhand. The beautiful Dhanaulti hill station is around 32 km away from Mussoorie.

Mussoorie: जैसे-जैसे हमारी जिंदगी में भौतिक सुख सुविधाएं बढ़ती जा रही है, वैसे-वैसे काम का वर्क लोड भी हावी होता जा रहा है। एक सर्वे के अनुसार बताया गया कि शहरी जीवन में स्ट्रेस का लेवल इतना बढ़ गया है कि हर 10 में से पांच व्यक्ति मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं।

इस तनाव से बचने के लिए डॉक्टर भी सलाह देते हैं कि हमें हवा पानी बदलते रहना चाहिए। अर्थात हर कुछ महीनों में एक हॉलिडे टूर (Holiday Tour) जरूर प्लान करना चाहिए। पर बार-बार हॉलीडे करना एक खर्चे का सबब है, जो हमारी सेविंग का बजट बिगाड़ सकता है।

हम आपको बताने वाले हैं एक ऐसे छोटे से खूबसूरत हिल स्टेशन के बारे में जिसे आप बहुत ही कम बजट में घूम सकते हैं की प्राकृतिक खूबसूरती आपके दिल दिमाग को तरोताजा कर देगी। आपको एक खुशहाल जीवन का एहसास मिलेगा, जिससे आप वापस अपनी दुनिया में दौड़ भाग कर सकेंगे, आइए जानते हैं धनौल्टी (Dhanulti) के बारे में।

उत्तराखंड के इस क्षेत्र में पड़ता है यह खूबसूरत हिल स्टेशन

यूं तो उत्तराखंड पूरा ही धरती के स्वर्ग की तरह है। आप इस के किसी भी क्षेत्र में यदि घूमने जाएंगे, तो आपको महसूस होगा कि आप स्वर्ग में आ चुके हैं। इसी के अंतर्गत आने वाले पहाड़ों की रानी के नाम से फेमस मसूरी शहर से 24 किलोमीटर दूर जाने पर मिलता है, हमारा डेस्टिनेशन धनौल्टी। यहां से चंबा की दूरी भी लगभग 31 किलोमीटर है।

खूबसूरत पहाड़ों एवं जंगलों के बीच बसने वाला एक छोटा सा हिल स्टेशन है, जहां का मौसम हमेशा खुशनुमा होता है, चारों तरफ कोहरा और धुंध छाया रहता है। जिससे आपको एक सुखद अनुभूति एवं शांति का एहसास होता है।

यह समुद्र तल से धनोल्टी की ऊंचाई 2280 मीटर है। यही वजह है कि यहां आने पर आपको स्वर्ग की अनुभूति होती है। शहर की भीड़भाड़ से दूर यहां का सुरम्य वातावरण आपकी महीनों की थकान एवं स्ट्रेस को जादू की तरह छू कर देता है।

धनोल्टी की खूबसूरत सुबह से स्वागत होगा आपके दिन का

दोस्तों हम आपको सलाह देंगे कि धनोल्टी आने के बाद आप सुबह देर तक सोने की गलती बिल्कुल ना करें हालांकि की छुट्टियों का मजा सुबह देर तक सोने में ही होता है, लेकिन यदि आप लेट उठेंगे तो धनोल्टी की उस खूबसूरत सुबह को मिस कर देंगे जो आपका दिन बना सकती है।

आप धनोल्टी में सुबह जल्दी उठे के सूर्य को पहाड़ों से उगता हुआ देखें एवं थोड़ी देर योगा मेडिटेशन की प्रैक्टिस जरूर करें। यहां की शुद्ध हवा एवं प्रकृति का जादू आपके अंदर चमत्कारी ऊर्जा का संचार करेंगी। इसके बाद आप अपने पैकेज के अनुसार लजीज ब्रेकफास्ट का मजा ले सकते हैं। ये दिन की सबसे बेहतरीन शुरुआत होने वाली है।

कैंपिंग का आनंद जरूर ले, बोन फायर डिनर के साथ

अक्सर शहरों पर रहने की वजह से हम आए दिन छुट्टियों में होटल्स, मॉल एवं गार्डन तो घूम लेते हैं। परंतु कैंपिंग करने का मौका नहीं मिल पाता यदि आपने इसके पहले कभी कैंपिंग का आनंद नहीं लिया है तो, हम आपको सलाह देंगे कि आप धनौल्टी में कैंपिंग जरूर करें।

इसके लिए यहां पर बहुत सारे छोटे-छोटे कैंप उपलब्ध है, जिनमें आप वन नाइट स्टे का पैकेज लेकर आसानी से उसका लुत्फ उठा सकते हैं। साथी इसमें रात के डिनर के वक्त बोन फायर का मजा ही कुछ और है यह आपके खाने के स्वाद को डबल कर देता है और यदि आपका हमसफर आपके साथ हैं, तो यह रात आपके लिए जिंदगी भर की यादगार बन जाएगी।

कब और कैसे जाएं धनोल्टी, हाउ टू रीच

दोस्तों धनौल्टी में आप दो स्पॉट्स जरूर घूमने जाएं पहला है, सुरखंडा देवी का मंदिर (Surkanda Devi Temple) जिसके दर्शन आपको अभिभूत कर देगा एवं इको पार्क जिसमें बड़े-बड़े पेड़ों से घिरा हुआ एक शानदार गार्डन बनाया हुआ है, जहां आप स्ट्रीट फूड का मजा भी ले सकते हैं।

धनोल्टी आने के लिए सबसे बेस्ट रूट है दिल्ली से देहरादून (Dehradun) जो बस या ट्रेन के जरिए पहुंच सकते हैं। देहरादून से हमें पहुंचना होगा मसूरी (Mussoorie) और यहीं से हमें डायरेक्ट धनौल्टी की बस मिलेगी। खर्चे की बात करें तो करीब-करीब 4000 रुपए एक व्यक्ति का खर्च आएगा। इस खूबसूरत ट्रिप को एंजॉय करने में है ना रीजनेबल। तो देर किस बात की इस छुट्टी अपने दोस्तों के साथ प्लान करें धनौल्टी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here