
Demo Photo
Delhi: आज के समय में 90 फीसदी लोगो के पास स्मार्ट फोन है और लगभग सभी लोग अपने मोबाइल का उपयोग हर समय करते है, काफी सारे लोग अपने मोबाइल के बिना 2-3 घंटे भी नही रह सकते लोग उसके आदि हो चुके है। ऐसे में अगर मोबाईल फोन (Mobile Phone) को कुछ हो जाए, तो लोगो की दिल की धडकन तेज़ हो जाती है।
अधिकांश लोग मोबाइल को हर समय अपने हाथ में ही रखते है। हर जगह साथ लेकर चलते है और कुछ लोग तो ऐसे भी है, जिनको बिना मोबाइल के खाना भी नहीं खाते। ऐसी हालत में अगर मोबाइल को कुछ हो जाए तो आप सोच सकते है कि क्या होगा उस आदमी का।
खैर ये तो बात हुई आदत की विज्ञान ने मानव को मशीन बना दिया मानव अब मशीन से चलता है। कई बार तो लोग यह भी विचार नही कर पाते हैं कि स्क्रीन टूट (Cracked Screen) जाने के बाद उन्हें सबसे पहले क्या करना चाहिए। किस बात को ध्यान में रखना चाहिए।
OF COURSE Sabu’s cell phone screen is cracked up. I’d be personally disappointed if it wasn’t pic.twitter.com/jtKAitaKh4
— Jake Manning (@manscoutmanning) April 9, 2022
अगर आप भी इस परेशानी के बीच फंसे हुए हैं, तो इस खबर से पढ़ें कि स्क्रीन टूट जाने के बाद आपको क्या करना चाहिए और किस तरह आप कम पैसों लगाकर अपना स्मार्टफोन ठीक (Fix Cracked Smartphone Screen) कर सकते हैं।
टूट फुट की स्थिति
उपयोगकर्ता अपने फोन को हर जगह लेकर जाता है, ऐसी स्थिति में अगर मोबाइल कही गिर जाता है या कही खो जाता है, तो फिर परेशांनी खड़ी हो सकती है। अधिकतर मोबाइल के हाथ से गिरने पर उसकी स्क्रीन टूट जाती है। अगर आपके साथ ऐसी कोई स्थिति है, तो यह खबर सिर्फ आपके लिए ही है, इसे जरूर पढ़े।
टूथपेस्ट की मदद से
यदि आपके स्मार्ट से स्मार्टफोन में कोई क्रेक (Crack on Phone Screen) आ गया है, तो परेशान न हो बस घर में पड़े टूथपेस्ट (Toothpaste) से आप अपने फोन को ठीक कर सकते हैं।
बस आपको करना क्या है, जहा पर क्रैक आया है, वहां थोड़ा सा पेस्ट लगा कर थोड़ी देर रगड़ना है। उसके बाद कुछ समय के लिए उसे छोड़ दें। कॉटन की मदद से टूथपेस्ट को साफ़ करेंगे, तो आपको देखने मिलेगा की आपका क्रेक काफी ठीक हो गया है।
स्क्रीन गार्ड (Screen Gaurd) का प्रयोग ऐसे करें
सामान्यतः टूटे हुए स्क्रीन के साथ फोन का उपयोग नहीं करना चाहिए। परंतु फोन का स्क्रीन थोड़ा क्रैक है और यह ठीक तरीके से काम कर रहा है, तो आप इस पर स्क्रीन गार्ड लगाकर कुछ दिन तक उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इस दौरान ध्यान रहे कि स्क्रीन पर ज्यादा दबाव न पड़े।
विदेशों में टूटी फोन स्क्रीन के लिए क्लियर रिपेयर टेप का उपयोग बहुत ही पसंदीदा है। टेप की भांति यह सख्ती से स्कीन की ऊपर चिपक जाता है और आप आसानी से अपने फोन का उपयोग कर कर सकते हैं। इसे खुद से भी आप घर में उपयोग कर सकते हैं। ऑनलाइन स्टोर से इसे आर्डर कर सकते है।
सोशल मीडिया की मदद लेकर
ऐसा कहा जाता है कि जिस चीज़ से जितना डरोगे, वह उतना ही डराएगी। इस लिये डरो नहीं, हम स्वयं अपने फोन को सुधार सकते है। यूट्यूब में सारे इंफॉर्मेशन के वीडियो डले हुए है। उसको देख कर समझ कर सुधार जा सकता है। रिपेयर टूल भी सस्ता मिलता है। उसके उपयोग से भी मोबाइल को सुधारा जा सकता है।
सोशल मीडिया का प्लेटफॉर्म बहुत ही अच्छा है, इसमें सारी जानकारी समाई हुई है। शुरुआत में टच स्क्रीन के प्रयोग से भी लोग परहेज करते थे, लेकिन आज इसके सिवा कुछ बिकता ही नहीं। यदि आप कोशिश करें तों खुद से भी स्मार्टफोन की टूटी स्क्रीन को रिपेयर कर सकते हैं। यूट्यूब पर फोन स्क्रीन रिपेयरिंग (Phone screen repairing) से संबंधित सारी जानकारियां दी गई हैं।



