
Presentation File Photo
Mumbai: आज कल लोग अपना खुद का कारोबार या बिजनेस करना चाहते। प्राइवेट जॉब से हर कोई खुश नही। उससे इतना नही कमा पाते जिससे वो एक लग्जरी लाइफ गुजार सके। अगर आप पेट्रोल पंप खोलकर खुद का कारोबार करने के बारे में सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है।
आप भी पेट्रोल पंप खोलकर मोटी कमाई कर सकते है। ये आपके लिए सुनहरा मौका है। अब आप बिना किसी रुकावट के पेट्रोल पंप डीलर बनकर मोटी कमाई कर सकते हैं। अपने सपनो को सच करने का इरदा तो हर किसी मे होता है, लेकिन कुछ विषम परिस्थिति उनके सपनों को पूरा होने नही देती है। जिससे वे अपने सपनो से पीछे हट जाते है। लेकिन आज आपके पास पीछे हटने का समय नही है आगे बढ़ने का है।
आपने इससे पहले जियो कंपनी का तो चुना ही होगा, तो अब वही जियो-बीपी (Jio-BP) आपको रिटेल आउटलेट डीलर बनने का अवसर दे रहे हैं। मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोल पंप डीलरशिप (Reliance Industries Petrol Pump Dealership) के लिए आवेदन कर अपने सपनो को सच कर सकते है।

मुकेश अंबानी की दिग्गज कंपनी जियो-बीपी आपको यह मौका दे रही है। अपने सपनो को पूरा करना चाहते है, तो यह खबर आपके लिए है हम आपको अपनी खबर के जरिए बताएंगे कि कैसे आप पेट्रोल पंप का डीलर बनकर मोटी कमाई कर सकते है।
जगह कहाँ और कितनी होनी चाहिए
जिओ-टीवी डीलरशिप लेने के लिए किस चीजों की है आवश्यकता है, वह हम आपको बता रहे हैं। इसके लिए आपकी खुद की जमीन होना चाहिए वो भी NH और हाईवे से सटी जमीन होना जरूरी है। शहरी 1200 वर्ग मीटर, नेशनल/स्टेट हाइवे (3000 वर्ग मीटर व अन्य रोड के आसपास 2000 वर्ग मीटर) तक होनी चाहिए।
लागत कितनी लगेगी
हर किसी को खुद का काम करने के कुछ ना कुछ लागत तो लगना पड़ती है। इसमें लागत की बात करें, तो 2 करोड़ रुपये से ज्यादा की लागत लग सकती है। ध्यान रखने की बात यह है कि इसमें निवेश में जमीन की कीमत शामिल नहीं होगी। साथ ही यह उस स्थान या क्षेत्र के हिसाब से घट-बढ़ सकती है।
किन लोगों को मिलेगा यह सुनहरा मौका
अगर आप दिल्ली से है, तो आपके लिए खुश खबरी वाली बात है। दिल्ली के लोग इस जगह से है, तो इसका फायदा उठा सकते है, जैसे भलस्वा जहांगीरपुर, दिल्ली, करावल नगर, किरारी सुलेमान नगर, नांगलोई जाट, नई दिल्ली सुल्तानपुर माजरा इस अवसर का फायदा उठाकर अच्छा मुनाफा कमा (Earning Profit) सकते हैं और साथ ही पेट्रोल पंप के मालिक (Petrol Pump Owner) बन अपने सपनो को पूरा कर सकते है।
अप्लाई करने की प्रकिया जानें
जब हम किसी भी काम को करना कि शुरुआत करते है, तो उसकी कुछ ना कुछ प्रक्रिया होती है। इसमें भी अप्लाई करने की प्रक्रिया है। सबसे पहले आपको जियो-बीपी रिटेल आउटलेट डीलर बनने के लिए https://partners.jiobp.in साईट पर Search करना होगा।
उसके बाद ‘एक्सप्रेशन ऑफ इंट्रेस्ट’ को सबमिट कर आप रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। यहाँ एक तरह का फॉर्म खुलकर सामने आएगा। जिसमें नाम, राज्य, जिला, लोकेशन, ईमेल, मोबाइल नंबर जैसी विभिन्न इन्फॉर्मेशन सबमिट करनी होंगी।
पेट्रोल पंप का बिजनेस अच्छा माना जा सकता है, परन्तु पेट्रोल-डीजल बेचने का मुनाफा उसकी मात्रा में डिपेंड करता है। जैसे कि आपने दिन भर में कितना पेट्रोल और डीजल बेचा, आपका मुनाफा इस पर डिपेंड है।
पेट्रोल बेचने पर आपको कितना मुनाफा मिलेगा
अगर पेट्रोल पंप के खर्च को कम कर दिया जाये, तो उसके बाद पेट्रोल बेचने पर प्रति लीटर 2 से 3 रुपये तक बचा सकते है। ऐसे में अगर रोज 5000 लीटर पेट्रोल बेचने में सफल साबित होते हैं, तो आपको रोज औसतन 10,000 रुपये तक की मोटी कमाई हो सकती है।

महीने की बात करे, तो यह कमाई करीब 3 लाख रुपये तक की होगी। डीजल बचने से अगर प्रति लीटर 2 रुपये का भी मुनाफा हो जाए, तो रोज 5 हजार लीटर डीजल बेच कर करीब 10 हजार रुपये मुनाफा कमाया जा सकता हैं।
आवेदन करने का ऑफिशिल मेल और वॉट्सऐप नम्बर
आप Jio BP की ऑफिशियल मेल आईडी jiobp.dealership@jiobp.com पर भी मेल कर सकते हैं। इसके अलावा आप 7021722222 नंबर पर ‘Hi’ लिखकर भेज सकते हैं। आपको यह MSG वॉट्सऐप पर लिखना होगा। इससे भी आप सारी जानकारी ले सकते है।



