अब घर पर ही कढ़ाई में बनाइये नान रोटी और तंदूरी रोटी, किसी ओवन या तंदूर की जरुरत नहीं पड़ेगी

0
12476
Nun Roti Tandoori Roti
How to make Nun Roti and Tandoori Roti at Home without oven and Tandoor. Easy way to cook hotel type Nun Roti at Home.

Demo File Photo

Jabalpur: जब भी हम किसी रेस्‍टॉरेन्‍ट में जाते है, तो वहां जाकर हमें नान रोटी (Nun Roti) खाना काफी पसंद होता है। यह रोटी काफी सोफ्ट होती है और खाने में बहुत ही स्‍वादिष्‍ट लगती है। उसे खाने के बाद हमारा मन भी इसे घर में बनाने का करने लगता है। लेकिन रेस्‍टॉरेन्‍ट के जैसी हमारे घर में नान रोटी नहीं बन पाती है।

अगर आप भी इसी तरह की कोशिशे कर चुके है और चाहते है कि घर में परफेक्‍ट नान रोटी बनाए। तो आज हम आपके लिए ऐसा तरीका लेकर आये है, जिससे आप बिल्‍कुल ही रेस्‍टॉरेन्‍ट के जैसे ही टेस्‍ट वाली नान रोटी घर में बना पाएंगे। यह रोटी हम आपको बिना ओवन के कढ़ाई में बनाना (Nun Roti Recipe) सिखाएंगे। जिससे आपको किसी भी तरह की दिक्कत नही झेलनी पड़ेगी।

नान रोटी के लिए आवश्‍यक सामाग्री

नान रोटी बनाने के लिए हमें मैदा की जरूरत होती है। अगर यह ना हो तो गेहूँ का आटा भी इस्‍तेमाल किया जा सकता है। अगर हमें केवल 6 या 7 नान रोटी बनानी है, तो 250 ग्राम आटे की जरूरत होगी। इसके साथ दही 2 कप, शक्‍क्‍र 1 चम्‍मच, तेल, इनो या फिर सोडा 1 से 2 चम्‍मच, हरा धनिया बारीक कटा हुआ, कलौंजी 1 चम्‍मच और गरम पानी की आवश्‍यकता होती है।

रोटी बनाने कि विधि

नान रोटी बनाने के लिए हमें सबसे पहले इसके आटा को गूथना होता है। इसके लिए एक परात में मैदा या फिर गेहूँ का आटा ले और उसमें शक्‍क्‍र, दही, नमक, इनो, तेल, इत्‍यादि को बताए गई क्‍वांटिटी के अनुसार लेकर उसमें डाल दे। इसके बाद इसे अच्‍छे से मिक्‍स कर ले। और पानी डाल कर इसे गूथ ले।

ध्‍यान दे की आटा सोफ्ट ही गुथना चाहिए। आटा गूथने के बाद इसमें कपड़ा डालकर 2 से 3 घंटे के लिए रख दे। इससे हमारा आटा अच्‍छे से फूल जायेगा और उसमें खमीर बन जायेगा, जिससे रोटी स्‍वादिष्‍ट बनेगी।

अब नान सेकने के लिए 2 से 3 घंटे के बाद लोहे या फिर एल्‍यूमीनियम की कढ़ाई लेकर उसे उल्‍टा करे और उसमें अच्‍छे से सारी जगह पर तेल लगा ले। ताकि जब हम नान रोटी बनाए तो यह अच्‍छे से सिक जाये।

कढ़ाई जितनी बड़ी होगी आप उतने ही ज्‍यादा नान एक साथ बना सकेंगे। कढ़ाई में आप नान बिना किसी परेशानी के बना सकते है। बिना तंदूर और बिना ओवन के इस्‍तेमाल के ही आप इसमें ढाबे और रेस्‍टॉरेन्‍ट में मिलने वाले नान की तरह ही बना पाएंगे।

अब गूथे हुए आटे को एक बार फिर से अच्‍छे से मसल ले। ताकि यह और भी चिकना हो जाए और नान अच्‍छे से बने इसके बाद इसके लोई बना ले और बेलन की सहायता से इसे गोल बेल ले। ध्‍यान दे, कि रोटी ज्‍यादा मोटी भी नहीं होनी चाहिए, तो ज्‍यादा पतली भी नहीं होनी चाहिए। जब रोटी बेल ले, तो इसमें धनियाँ और कलौंजी डाल कर एक दो बार और बेलन फेर दे। ताकि यह दोनों इसमें चिपक जाये।

इस तरह सेके नान रोटी

अगर कढ़ाई (Kadai) बड़ी है और आप चाहते है, कि एक साथ ही सारे नान सेक ले। तो सारी रोटियॉं बेल कर कढ़ाई में सारे नान डाल ले और अगर छोटी कढ़ाई है, तो एक दो करके भी आप नान सेक सकते है। अब नान बेल कर इसे कढ़ाई में डाल ले और इसे पलटा ले। अब नान में दूसरे साइड पानी लगाये ताकि दूसरा वाला हिस्‍सा भी अच्‍छे से गरम होकर कढ़ाई में चिपक जाये।

अब गैस का फ्लेम तेज करके सारी नान रोटियों को ऐसा ही करेंगे। ताकि सारी नान रोटी कढ़ाई में चिपक जाये। कुछ समय के बाद आप देख पाएंगे कि सारी नान रोटियों में गोल बुलबुले उठ आये है। जब बुलबुले उठ जाये तो समझ जाइये कि नान रोटी अच्‍छे से सिक गई है।

अब कढ़ाई का हैंडल पकड़े और गैस कि फ्लेम कम कर दे और कढ़ाई को घुमाये। ताकि सारी रोटियॉं (Tandoori Roti) सिक कर तैयार हो जाये। इस तरह से आप देखेंगे की कुछ ही समय में सारी नान रोटियॉं सिक जाएंगी। अब सारी नान रोटियों को एक बार चेक कर ले कि सिक गई है या नहीं। अगर कुछ नान रोटी ना सिकी हो तो जो सिक गई हो, उसे चाकू से निकाल कर प्‍लेट में रख दे और बाकी को सेक ले।

अब नान जो प्‍लेट में रखा हुआ है, उस नान के ऊपर घी डाले। आपकी नान रोटी बनकर तैयार हो गई है। अब इसे आप गरम गरम खाएँ। आप देखेंगे की नान रोटी बहुत ही सोफ्ट और स्‍वादिष्‍ट बन गई है। जिसे आपने अपने घर में बिना तंदूर और ओवन (Without Oven) के इस्‍तेमाल के बनाया है। इस तरह आप घर में कढ़ाई पर ही नान रोटी बना सकते है। उम्‍मीद है, कि आपको यह विधि अच्‍छी लगी होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here