अपने किचन में तेल के दाग छुटाने के लिए अपनाएँ यह आसान तरीके, चमक जाएगी आपकी रसोई

0
7143
oil stains in kitchen
How to remove oil stains in kitchen. Easy way to clean oil stains in kitchen step by step guide. Oil stains of kitchen surfaces and wall solution.

Demo File Photo

Bhopal: हर घर में किचिन सबसे महत्वपूर्ण जगह होती है, हिन्दू धर्म के अनुसार माँ अन्नपूर्णा स्वयं विराजमान होती है किचिन में। क्योंकि हमारा अन्न रूपी धन किचिन में ही संगृहीत रहता है। ऐसे में किचिन की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाता है, परंतु जब भी कोई तड़का लगाया जाता है।

तेल की छोटी छोटी बुँदे उड़ कर अलमारियों, डिब्‍बों, स्‍वीच बोर्ड, बर्तनों, दीवारों, छत, एग्जॉस्ट फैन जैसे सामानों में या दीवारों में लग जाती है और उस तेल पर धूल के कण लग कर वो जगह काली पड़ जाती है। जो देखने में काफी गन्दी लगती है।

आधुनिक दौर में जब लोगो को सफ़ेद दीवारे टाइल्स और मार्बल पसंद होता है और वो ख़राब दिखे, तो ऐसा किसी को अच्छा नहीं लगता। सभी घर की महिला चाहती है कि उसका किचन हर समय चमकता हुआ दिखे, लेकिन किचिन को हर समय साफ रखना सरल नहीं होता, सफाई करने में पसीने छूट जाते हैं।

उसके बाद भी किचन की ठीक तरह सफाई नहीं हो पाती। हमेशा खाना बनाने के कारण तेल की चिकनाई किचन के कैबिनेट पर चिपक जाती है। तो आज हम बात करेंगे उन आसान तरीको की जिससे किचिन को आसानी से चमका (East tricks to clean oil stains of kitchen surfaces and wall) देंगी।

बेकिंग सोडा (Baking soda) का करे प्रयोग

बेकिंग सोडा को सोडियम बाइकार्बोनेट के नाम से भी जाना जाता है। ये ठोस क्रिस्टल की तरह कार्य करता है। बेकिंग सोडा हर किचिन में होता है। यह बहुत अच्छा क्लीनर होता है। जो आप के किचन की सतहों पर लगे जिद्दी तेल के दागों से छुटकारा पाने के लिए उपयोग में लिया जाता है। इसके लिए 1 कप बेकिंग सोडा में 1 कप गर्म पानी डाल कर एक मिश्रण बना लें। फिर एक स्पंज को इस मिश्रण में डूबा कर तेल वाली सतह पर रगड़ें। इससे तेल का दाग झट से साफ हो जाएगा।

नींबू के रस (Lemon Juice) के साथ करे सोडा वाटर का Use

नीबू किचिन किंग है और एक फ्रेशनर भी। जब नीबू का कॉम्बिनेशन सोडा वाटर के साथ बनाते है तो जिद्दी से जिद्दी दाग दूर भाग जाते है। इसके लिए सबसे पहले नींबू को काटकर उसका रस दाग वाली सतहों पर डाल दें। इसके बाद एक कपड़े को सोडा वाटर में डुबोएं और दाग वाली जगह को थोड़ी मजबूती से रगड़े फिर थोड़ी देर बाद साफ पानी से धो लें। आपके तेल के दाग आसानी से निकल जाएगा।

टिशू पेपर (Tissue Paper) और प्रेस का उपयोग

तेल के दाग निकालने के लिए टिशू पेपर और प्रेस का भी उपयोग किया जा सकता है। इसके लिए टिशू पेपर को मोड़ कर दीवार पर लगा दें और उस पेपर पर गर्म प्रेस रख दें थोड़ी देर बाद तेल पिघलकर टिशू पेपर पर लग जाएगा और टिशू पेपर उस तेल को सोख लेगा। इस प्रकार से दाग निकल जाएगा उस दिवार को पानी और डिटर्जेंट से धो लेना चाहिए।

डिशवॉशिंग लिक्विड (Dishwashing liquid) का उपयोग

डिशवॉशिंग लिक्विड का प्रयोग बर्तन साफ करने में किया जाता है, पर लोग उसका एक और उपयोग नहीं जानते इसका प्रयोग किचन कैबिनेट पर जमी तेल की परत को भी साफ करने के लिए किया जाता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक बर्तन में गर्म पानी ले।

अब इसमें 2 बड़े चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड डाल कर एक घोल तैयार कर लें। फिर एक स्पंज को उस मिश्रण में भिगो पर किचन कैबिनेट पर रगड़ें। थोड़ी ही देर में आपके किचन कैबिनेट पर लगी तेल की परत साफ हो जाएगी और किचिन पहले से साफ-सुथरा लगेगा।

सफेद सिरका और गर्म पानी का उपयोग

सफेद सिरका (White Vinegar) हर चीज़ों में उपयोग होता है। साथ ही एक कारगर क्लीनिंग एजेंट भी है। इसके प्रयोग के लिए एक बोतल में 4,5 चम्मच सिरका डाल लें और फिर थोड़ी मात्रा में गर्म पानी मिला ले। इसे किचन कैबिनेट पर स्प्रे करके करीब 25 से 30 मिनट के लिए वैसे ही छोड़ दे। इसके बाद एक सूती कपड़े की मदद से उसे साफ कर लें। आपका रसोई घर एक दम साफ हो जाएगा।

वेजिटेबल ऑयल का Use

हर किसी के घर के किचन में वेजिटेबल ऑयल (Vegetable Oil) जरूर मौजूद होता है, क्योंकि इसका उपयोग खाना पकाने में होता है। परंतु आप इसका एक और उपयोग नहीं जानते। यह तेल और ग्रीस के दाग साफ करने में मददगार है।

आपने एक कहावत तो सुनी होगी की “लोहा लोहे को काटता है”, इसी प्रकार इस विधि से तेल से तेल निकाला जाता है। एक कपडा लें और उसमें थोड़ा सा वेजिटेबल ऑयल लगा लें फिर किचन की चिकनी जगहों पर उस कपडे को रगडे। थोड़ी देर में आप देख सकेंगे कि तेल और ग्रीस के दाग साफ हो रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here