
Demo File Photo
Jabalpur: हमारे घरो में किचन में खाना बनाते समय होने वाले धुएं और साथ ही मसालों, मिर्च के तड़के कि खुशबू को बाहर निकालने के लिए एग्जास्ट फैन को लगाया जाता है। इसका उपयोग करने से खाना बनाते समय निकलने वाली गर्म हवा को बाहर करने में आसानी होती है।
हमें किचन में रूककर काम करने में थोड़ी राहत महसूस होती है, लेकिन बार बार किचन में खाना बनाने से हमारे किचन में लगा एग्जॉस्ट फैन (Kitchen Exhaust Fan) बहुत ही जल्दी गंदा हो जाता है और वह उतने अच्छे से काम नहीं करता जितना वह नये में करता था।
एक्जॉस्ट फैन में गंदगी चिपकने का मैन कारण किचन में खाना पकाते समय यूज किया जाने वाला तेल होता है। जिस वजह से उसकी चिकनाहट फैन में लग जाती है। फैन के गंदे हो जाने से वह अच्छे से काम भी नहीं करता और साथ में वह गंदा होने पर बहुत खराब भी लगता है। ऐसे में एग्जॉस्ट फैन को साफ करना बहुत ही जरूरी हो जाता है। इसलिए आज हम आपके लिए ऐसे उपाय लेकर आये है। जिससे आप आसानी से किचन मे लगे एग्जॉस्ट फैन को साफ कर पाएँगे।
एग्जॉस्ट फैन को साफ (Clean Exhaust Fan) करना बहुत है जरूरी
सामान्य तौर पर यह देखा जाता है, हम अपने घर की सफाई तो करते है, लेकिन एग्जॉस्ट फैन की और ध्यान नहीं देते हे। हम किचन में टेबल गैस सब को साफ कर लेते है। लेकिन एग्जॉस्ट फैन पर हमारा ध्यान ही नहीं जाता। तब तक जब तक वह जाम होकर काम करना बंद ना कर दे।
आम तोर पर देखा गया है, कि घर के आम फैन को साफ करना तो आसान कार्य होता है। लेकिन किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन की सफाई करना बहुत दिक्कत करता है। क्योंकि ज्यादा चिकनाई की वजह से इसे आसानी से साफ नहीं किया जा सकता है और साथ में ये हमारे हाथों को भी प्रभावित करता है।
एग्जॉस्ट फैन की अच्छे से सफाई होने के बाद वह अच्छे से कार्य करना शुरू कर देता है। जिससे हमें किचन में खाना बनाने में कोई भी परेशानी नहीं होती है। एग्जॉस्ट फैन को हमारे घरों में हमेशा ऊपर लगाया जाता है, क्योंकि यह ऊपर होने पर ही अच्छा कार्य करता है। आइये जानते है, उन टिप्स के बारे में जिन्हें करके आप आसानी से एग्जॉस्ट फैन को साफ कर पाएंगे।
सबसे पहले खुद की सेफ्टी करें
एग्जॉस्ट फैन को साफ करने से पहले हमें खुद की सेफटी करनी भी जरूरी होती है। इसलिए जब आप इसे साफ करना शुरू करें, तो मास्क और दस्ताने पहन कर ही इसे साफ करें और साथ ही चेक कर लें कि एग्जॉस्ट फैन का बटन बंद हो और उसके सभी प्लग या वायर निकले हो।
अगर ऐसा ना हो तो हमें किचन में लगे एग्जॉस्ट फैन को साफ करते समय बिजली का करंट लगने का खतरा हो जाता हे। साथ ही ध्यान देने वाली बात है कि अगर फैन बहुत ऊपर हो तो चेयर और स्टूल का इस्तेमाल करने की जगह सीढ़ी का उपयोग करना चाहिए। क्योंकि चेयर या फिर स्टुल से आपके गिरने का खतरा ज्यादा होता है।
सबसे पहले जाल को करें साफ
एग्जॉस्ट फैन को साफ करते समय हम देखते हे, कि उसका जाल सबसे ज्यादा गंदा होता है। इसलिए पंखे को साफ करने से पहले हमें जरूरी होता है, कि हम उसके जाल को साफ करें। इसे साफ करने के लिए हमे गर्म पानी की जरूरत होती है।
गर्म पानी और अमोनिया के मिक्सचर कि मदद से जाल को साफ करना आसान हो जाता हे। गर्म पानी इसलिए क्योंकि हम जानते है, कि जाल में सबसे जयादा तेल और गंदगी जमा होती है और तेल को निकालने में गर्म पानी मदद करता हे।
बनाये गये मिक्सचर में जाली को डाल दे और कम से कम 1 घंटे के लिए जाल को ऐस ही डले रहने दे। उसके बाद उस जाल को निकालकर उसे ब्रश से अच्छे से घिस कर साफ कर ले। ताकि सारी गंदगी आसानी से निकल जाए। अंत में इस जाल को साफ पानी से धो कर रख दे।
जाल के बाद ब्लेड (Exhaust Fan Blade) को करें साफ
जाल के साफ होने के बाद दूसरे नंबर पर हम ब्लेड साफ करते है। ब्लेड में भी तेल और गंदगी अधिक चिपकी होती है। पंखी में ग्रीस की मात्रा भी काफी होती है, क्योंकि यह अच्छे से काम करे इसलिए हम ग्रीस का यूज कर लेते हे और यह ब्लेड में जम जाती है।
पंखी को साफ करने के लिए भी हमें गर्म पानी की आवश्यकता होती है। गर्म पानी लेकर उसमें हम अमोनिया और बेकिंग सोडा डालते हे। इन्हें डालने के बाद हम इसे पानी में अच्छे से मिक्स कर लेते है और जाल की तरह ही पंखी को भी इस मिक्सचर में डाल कर लगभग 1 घंटे के लिए रख देते है।
फिर 1 घंटे बाद इन पंखो को निकालकर ब्रश की सहायता से साफ कर लेते है। फिर इस पंखी को साफ पानी से धो देते है। अगर इस तरीके से साफ करने पर पंखी में लगी ग्रीस ना निकले तो आप चाहे तो कोई भी पैनी चीज जेसे चाकू या फिर ब्लेड का यूज करके इसे साफ कर सकते है।
BASIC HOME MAINTENANCE TIPS
Clean out exhaust fans to prevent moldFans in your home help clean out smells and moisture, but if they can’t do their job efficiently, you run the risk of growing mold in your home. pic.twitter.com/gTKLB9tGeV
— Team Singh (@TeamSingh1) May 25, 2022
अगर आप एग्जॉस्ट फैन को निकाल कर उसके अलग अलग पार्टस साफ नहीं करना चाहते है, तो आप इसकी सफाई डायरेक्ट गर्म पानी और डिटर्जेंट का उपयोग करके भी कर सकते है। इसके लिए आपको सबसे पहले गर्म पानी, डिटर्जेंट, नींबू, सफेद सिरका या फिर बेकिंग सोडा के मिक्सचर की जरूरत होती है।
इस मिक्सचर को डायरेक्ट एग्जॉसट फैन में पीछ से डाला जाता हे। इस मिक्सचर को एग्जॉसट फैन में डालने के बाद ब्रश कपडा या फिर स्क्रबर का यूज करके फैन में रगड़ कर इस फैन को साफ किया जा सकता है।
अंत में जब सफाई खत्म हो जाये तो डायरेक्ट एग्जॉस्ट को इस्तेमाल करने की जगह हमें उसे सूखने का समय देना चाहिए। एग्जॉस्ट फैन के ब्लेड और जाली को सूखने के लिए धूप में रख दे और जब यह सूख जाये, तो इसे फिर से लगा कर इस्तेमाल करे। इसकी सफाई के बाद आप देखेंगे, कि यह पहले से काफी अच्छे तरीके से काम करने लगा है और नये फैन की तरह दिखाई भी दे रहा है। इससे आपका किचन और भी खूबसूरत दिखने लगता है।
Best Methods for Cleaning a Bathroom Exhaust Fan https://t.co/KhdpyWO6Gh pic.twitter.com/m75YHZnVVZ
— Sellers Roofing Company – New Brighton (@sellersroofing) May 24, 2022
यह थे एग्जॉस्ट फैन को साफ करने के कुछ आसान टिप्स। उम्मीद है, कि आपको यह टिप्स पसंद आये होंगे इन टिप्स कि मदद से आप आसानी से अपने किेचन में लगे एग्जॉस्ट फैन की सफाई कर पाएंगे। और पहले से बेहतर तरीके से इसका यूज कर पाएंगे।



