व्यवसाई रतन टाटा ने जब देखी इलेक्ट्रिक टाटा नैनो, तो खुद को रोक नहीं पाये और किया यह काम

0
884
Tata Electric Nano
Ratan Tata was seen in modified electric Nano. All you need to know about Ratan Tata's electric Nano.

Photo Credits: Twitter

Mumbai: रतन टाटा जोकि टाटा मोटर्स (Tata Motors) कंपनी के मालिक है। हमेशा ही आम लोगों के बारे में सोच कर कार्य करते है। वह कितने महान और दरियादिल है, वह बताने कि हमे जरूरत नहीं है। हमेशा ही हम उनसे रिलेटेड कुछ कुछ ना खबरे पढ़ते रहते है।

हर घर में कार हो और लोग अपने परिवार के साथ कही भी आ जा सके। इसलिए उन्‍होंने लोगों के बजट में कार टाटा नैनो (Tata Electric Nano) का प्रोडक्‍शन किया। लेकिन उनके इस प्रोडक्‍शन को बाजार में सफलता नहीं मिली। जिसके चलते इसे बनाना बंद कर दिया गया, लेकिन इसे बनाने के पीछे उनका केवल एक ही सपना था कि हर घर में कार हो और वह लोग जो कार की अधिक कीमत की वजह से इसे खरीदने के बारे में नहीं सोच सकते।

वह भी इस कार को खरीद सके और कार में घूमने के अपने सपने को पूरा कर सके। उनकी इस कार को लखटकिया कार के रूप में जाना जाता है। मार्केट में सफलता ना मिलने कि वजह से ही इस कार प्रोडक्शन बंद कर दिया गया था।

भले ही कंपनी टाटा मोटर्स नैनो कार का प्रोडक्शन करना बंद कर दिया हो, फिर भी यह कार अभी भी हमें सड़कों पर दौड़ती हुई दिखाई दे जाती है। रतन टाटा जी की इस ड्रीम कार को कंपनी इलेक्‍ट्रा इवा के द्वारा नया कलेवर दिया है और रतन टाटा जी ने जब ये नई नैनो देखी तो वह उसे देख कर खुद को उसे चलाने से रौक नहीं पाये। उनको यह कार इतनी पसंद आई, की वह इसे लेकर घुमाने के लिए निकल गये।

रतन टाटा जी के मन को रास आ गई इलेक्ट्रिक नैनो

वह कंपनी जोकि इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के लिए पावरट्रेन बनाती है, जिसका नाम इलेक्ट्रा ईवी है। उसने नैनो कार जिसे लखटकिया कार भी कहा जाता है। उसे थोड़ा सा कस्टमाइज करके इलेक्ट्रिक कार के रूप में परिवर्तित कर दिया है। इसकी जानकारी कंपनी ने खुद ही शेयर की है।

कंपनी के द्वारा बताया गया है, कि यह इलेक्‍ट्रिक नैनो कार उस के फाउंडर रतन टाटा को न सिर्फ पसंद आई यहॉं तक की उनसे रूका भी नही गया और वह इसके साथ सफर का आनंद लेने के लिए भी निकल पड़े।

कंपनी कहती है, कि रतन टाटा जी को इस तरह से 72V नैनो इलेक्‍ट्रिक व्‍हीकल (Tata Electric Vehicle) डिलीवर करने में और साथ ही रतन टाटा जी का फीडबैक हासिल करने में जो ‘सुपर प्राउड’ फीलिंग उनको हुई है, वह उनके लिए अनमोल है।

कंपनी का कहना है कि EV के लिए यह मूमेंट ऑफ ट्रुथ था

कंपनी इलेक्ट्रा ईवी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर रतन टाटा की नैनो EV के साथ एक फोटो भी शेयर की है। और उस तस्वीर में रतन टाटा जी के साथ में शांतनु नायडू (Shantanu Naidu) भी नैनो EV के साथ दिख रहे हैं। बता दे कि शांतनु नायडु रतन टाटा जी के सहयोगी है।

इलेक्‍ट्रा ईवी कंपनी ने तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है, कि इलेक्ट्रा EV कंपनी के लिए यह मूवमेट ऑफ ट्रूथ है। हमारे फाउंडर रतन टाटा जी ने कस्टम बिल्ट नैनो EV की सवारी की। जोकि इलेक्ट्रा EV के पावरट्रेन पर बेस्‍ड है। हमारी टीम रतन टाटा जी को नैनो EV डिलीवर करके और साथ ही उनका फीडबैक पाकर बहुत ही प्राउड फील कर रहे हैं। यह हमारे लिए सौभाग्‍य की बात है।

न्‍यू इलेक्‍ट्रिक टाटा नैनो EV की रेंज 160 किलोमीटर है

बात कि जाये नैनो EV की विशेषताओं कि तो यह 4 सीटों वाली कार है और साथ ही इसकी रेंज 160 किलोमीटर तक की है। यह कार केवल 10 सेकेंड से भी कम समय में जीरो से लेकर 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ लेती है।

इस कार में लिथियम आयन बैटरी का यूज किया गया है। इसके साथ ही टाटा मोटर्स का इस कार के विषय में कहना है, कि इस कार में रियल कार वाली फीलिंग मिलती है। आपको बता दे कि इस कस्टम बिल्ट नैनो EV में 72V आर्किटेक्चर का उपयोग किया गया है। टिगोर EV (Tata Tigor EV) में भी इसी तरह के पावरट्रेन का यूज किया गया था।

इस कंपनी ने इस कार के डिजाइन को मॉडिफाई करके ऑटो मोटिव रिसर्च एसोसिएशन ऑफ इंडिया के द्वारा सर्टिफाइड रेंज 213 किलोमीटर की सक्‍सेस को हासिल कर लिया है। जोकि उनके लिए बहुत ही प्राउड की बात है और ऐसा कंपनी इलेक्‍ट्रा ईवी ने पावरट्रेन में बिना कोई फिजिकल चेंज के कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here