एल्‍युमिनियम के बर्तनों में काली परत आउट गंदगी जमा है, तो इन आसान उपायों से फटाफट साफ़ कर लें

0
17887
clean aluminum utensils
How To Properly Clean Aluminum Cookware or How to clean aluminum utensils. Easy way to clean aluminium utensils at home in Hindi.

Demo File Photo

Indore: हमारे भारतीय घरों में खाना बनाने के लिए उपयोग किये जाने वाले बर्तनों में सबसे ज्‍यादा एल्युमिनियम के बर्तनों का ही उपयोग किया जाता है। वैसे तो लोग अपनी सुविधा के अनुसार बर्तनों को चूज करते है। लेकिन एल्‍युमिनियम के बर्तनों (Aluminum Utensils) का चलन हमारे देश में काफी ज्‍यादा है।

इसका कारण यह है, कि यह हल्‍की धातु होने के साथ साथ काफी मजबूत भी होती है। हमारे देश भारत में एल्युमिनियम के बर्तनों की बात की जाये तो कम से कम 100 सालों से अधिक समय से इनका चलन चल रहा है।

वैसे तो एल्‍यूमिनियम के बर्तन काफी चमकदार होते है, लेकिन जैसे जैसे हम इनमें खाना बनाते है। इनका कलर चेंज होने लगता है और यह काले पड़ जाते है। जब यह काले पड़ जाते है, तो इन्‍हें साफ करना काफी दिक्‍कतों भरा काम हो जाता है।

Aluminum Cookware and Utensils.

अगर आप भी अपने घर के बर्तनों को साफ करते हुए कुछ इसी तरह की दिक्‍कतों का सामना कर रहे है। तो हम आज अपके लिए कुछ ऐसे शानदार तरीके लेकर आये है, जिनके उपयोग से आप अपने घरों के एल्‍युमिनियम के बर्तनों बिल्‍कुल आसानी से चमका पाएंगे।

नमक और नींबू (Salt And Lemon) का करें इस्‍तेमाल

एल्‍युमिनियम के बर्तनों को साफ करने के लिए हम नमक और नींबू का इस्‍तेमाल कर सकते है। इसके इस्‍तेमाल से बर्तनों पर लगे दागों को आसानी से निकाला जा सकता हे। इसका इस्‍तेमाल करने के लिए सबसे पहले 4 चीज वाटर, सर्फ, साल्‍ट और लेमन को मिक्‍स करके एक द्रव बनाना होता है।

इसे बनाने के बाद बर्तन को गैस पर रखते है और इसे गरम कर लेते है। फिर इस बर्तन में पानी डाल कर बर्तन को भर लेते है और इस पानी को उबालते है। अब अंत में इस उबलते हुए पानी में बनाए गए द्रव मिश्रण को डाल देते है।

अब इस द्रव का मिश्रण और पानी को कम से कम पॉंच मिनिट तक उबालते है और फिर स्क्रबर या फिर ब्रश की सहायता से इस एल्‍युनिनियम के बर्तन (Aluminum Cookware) को अच्‍छे से रगड़ कर साफ कर लिया जाता है। इससे एल्‍युमिनियम के बर्तन में लगी सारी चिकनाई और कालापन दूर हो जाता है।

बेकिंग सोडा और सर्फ

वैसे तो हम घर के सभी बर्तनों को साफ करने में सर्फ का उपयोग करते है। लेकिन अगर हम एल्‍युमिनियम के बर्तनों में सर्फ और बेकिंग सोडा (Baking Soda) दोनों का साथ में उपयोग करते है तो बर्तन बहुत ही अच्‍छे से साफ हो जाते है।

इन दोनों का साथ में उपयोग करने के लिए इन दोनों को एक साथ मिलाकर एक मिश्रण तैयार करना होता है। और मिश्रण को डायरेक्‍ट बर्तन पर डाल कर ब्रश या स्क्रबर की सहायता से अच्‍छी तरह रगड़ कर साफ किया जाता है। ऐसा करने से बर्तन पूरी तरह साफ हो जाता है और नये जैसा चमकने लगता है।

कास्टिक सोडा (Caustic Soda) होता है सहायक

हमारे घरों में हम जो एल्युमिनियम के बर्तन का इस्‍तेमाल करते है। उसमें जमा कालापन साफ करना एक बहुत ही बड़ी समस्‍या होती है। बर्तन पर लगे इस कालेपन को कास्टिक सोडा का उपयोग करके दूर किया जा सकता है। इसके लिए हमें कास्टिक सोडा को पानी में डालना होता है और इस मिश्रण को अच्‍छी तरह गैस पर उबालना होता है।

इसके बाद बर्तन को हम इस उबले पानी के मिश्रण में डाल कर कुछ समय के लिए रख देते है। कुछ समय बाद बर्तन को मिश्रण से निकालकर ब्रश या स्क्रबर से घिस कर साफ कर लेते हे। सारा कालापन निकल जाता है और बर्तन पहले जैसा शाइन करने लगता है।

सिरके के खौलते पानी से कारे साफ

अगर घरों में इस्‍तेमाल होने वाले एल्‍यूमिनियम के बर्तन में बहुत ही जिद्दी दाग लगा हो, तो इसे साफ करने के लिए हम सिरका (Vinegar) और अच्‍छी तरह उबला पानी इस्‍तेमाल कर सकते है। बर्तन को इसके उपयोग से साफ करने के लिए दो स्‍पून सिरका का और गरम पानी का मिक्‍सचर बनाने की आवश्‍यकता होती है।

ध्‍यान रहे पानी बहुत अधिक गर्म होना चाहिए। इस पानी के बने मिश्रण में एल्‍युमिनियम का बर्तन डाल कर रख देते है। कुछ समय बाद जब आप बर्तन को निकालेंगे तो देखेंगे कि सारे दाग निकल गये है और आपका बर्तन पूरी तरह साफ हो गया है।

प्‍याज का रस और टमाटर का करे इस्‍तेमाल

अगर घरों में उपयोग किये जाने वाले एल्यूमीनियम के बर्तन जल गये हो, तो प्‍याज (Onion) का रस या फिर टमाटर (Tomato) का रस डाल कर भी साफ किया जा सकता है। इसका उपयोग करने के लिए इनके रस को बर्तन में डाल कर 5 से 10 मिनिट तक उबालना होता है और फिर गैस बंद करके बर्तन को ब्रश से या फिर स्‍क्रबर की सहायता से अच्‍छे से घिस कर साफ कर लिया जाता है।

आप देखेंगे की रगड़ने के बाद बर्तन बहुत ही अच्‍छे से साफ हो गया है। ‍यह थे कुछ आसान उपाय जिनकी सहायता से आप एल्‍युमिनियम के बर्तनों को बहुत ही जल्‍द और बिना किसी तकलीफ के साफ कर पाएंगे। आशा है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here