रतन टाटा के प्लेन का एक इंजन हवा में ख़राब हो गया, फिर भी करवाई सेफ़ लैंडिंग, बिज़नेसमेन पायलट

0
1514
Ratan Tata Pilot F-16
Ratan Tata was trained and licensed pilot and interestingly, he was the first Indian civilian to have flied in F-16 in the year 2007.

Photo Credits: Ratan Tata on Instagram

Delhi: बड़े कारोबारी रतन टाटा (Ratan Tata) उड़ान भरने के मामले में कोई अजबनी व्यक्ति नहीं है। इनके बारे में जानने के लिए इतनी सारी रोचक बाते हैं कि रतन टाटा जी के विषय में एक पूरी किताब बड़ी सरलता से लिखी जा सकती है। रतन टाटा जी का जन्म 28 दिसम्बर 1937 को मुंबई में हुआ था, यह टाटा समूह के वर्तमान अध्यक्ष हैं।

रतन टाटा जी के विषय में रुचि रखने वाले अधिकांश लोगों को ये किस्सा पता होगा। 26/11 की घटना में मारे गए लोगों को अर्थिक सहयता दिये ताज होटल (Taj Hotel) के बाहर काम करने वाले जो टाटा ग्रुप (Tata Group) से कोई संबंध नहीं था, उनकी भी अर्थिक मदद की और कंपनी मे भी रोजगार दिया।

उन्होंने महज 17 साल की उम्र में एक ऐसे विमान की सुरक्षित लैंडिंग (Safe Landing) करवा कर सबको हैरान कर दिया था , जिसका इंजन हवा में खो गया था। उन्होंने F-16 फाइटर जेट भी उड़ाया है। हालांकि विमानों के प्रति इतना लगाव होने के बावजूद उन्हें इस क्षेत्र के बिजनेस में कोई खास सफलता नहीं मिली।

रतन टाटा (Ratan Tata) का नाम भारत के एक प्रसिद्ध बिजनेसमैन में शुमार है और लाखो लोगो के आइकॉन और मार्गदर्शन भी बने हुये है। टाटा चेयरमैन रतन टाटा (Tata Group Chairmen Ratan Tata) से हमेशा ही कुछ ना कुछ ऐसा सीखने को मिलता, जिससे इंसान आगे बढ़ने के लिये प्रेरित होता है।

कंपनी को आसमान की बुलंदियों पर ले जाना हो या फिर समाज के अंदर बेसहारों की सहयोग करना रतन टाटा की कंपनी हर क्षेत्र में हमेशा अपने आपको अलग पहचान देने में कामयाब साबित हुई है। खुद रतन टाटा भी बढ़-चढ़कर हर एक जगह दिखाई देते हैं।

पायलट का लाइसेंस

कारोबारी और समाजसेवी रतन टाटा के पास विमान उड़ाने का लाइसेंस भी है और ये बहुत कम लोग जानते हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रतन टाटा को 17 वर्ष की आयु में ही पायलट लाइसेंस मिल गया था। “रतन टाटा ने एक साक्षात्कार के दौरान बताया कि पहली बार मैंने सिर्फ़ Circuit Training और Landing का अभ्यास कीया तो ये सरल था।

दूसरी बार मैं अपने तीन सहपाठियों के साथ था। हम लोग Cornell के नजदीक उड़ रहे थे और हवाई अड्डे से 9 मील की दूरी पर थे उस समय हमरा प्लान खराब हो गया और जैसे-तैसे हमने लैंडिंग की थी।

रतन टाटा महाविद्यालय में अध्ययन के दिनों में हेलीकॉप्टर (Helicopter) उड़ाते वक़्त भी बाल-बाल बचे थे। एक सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर (Single Engine Helicopter) उड़ा रहे थे रतन टाटा और उसके इंजन में कुछ तकनीकी खराबी आ गई थी। रतन टाटा ने बताया कि वो पानी के ऊपर उड़ रहे थे और ज़मीन के छोर पर किसी प्रकार लैंडिंग करवाई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here