जम्मू के सिटी चौक का नाम बदलकर ‘भारत माता चौक’ और अन्न का ‘अटल जी चौक’ कर दिया गया

0
761

Image Credits: Twitter

Jammu: जम्मू: जम्मू से एक ख़ुशी देने वाली खबर और तस्वीर आ रही है। पुराने जम्मू में वाणिज्यिक केंद्र रहे ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम बदलकर अब ‘भारत माता चौक’ (Bharat Mata Chowk) कर दिया गया है। भाजपा के नेतृत्व वाले जम्मू नगर निगम (JMC) की आम सभा ने इस बारे में प्रस्ताव पारित किया था, जिसके बाद चौक का नाम बदल दिया गया है।

जम्मू के अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। चौक का नाम बदलने के फैसले को लेकर दोनों तरफ से प्रतिक्रिया आई, जिनमें से अधिकांश लोगों ने इस कदम का स्वागत किया, लेकिन जेएमसी से नाम बदलने के बजाय विकास और स्वच्छता पर अधिक ध्यान देने का आग्रह किया।

भारतीय जनता पार्टी की वरिष्ठ नेता और जेएमसी की उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया में बताया कि, मैंने करीब 4 महीने पहले आम सभा में एक प्रस्ताव रखा था, जिसमें जनता की मांग पर ‘सिटी चौक’ का नाम बदलकर “भारत माता चौक” रखने की बात की गई थी। उन्होंने कहा कि उस प्रस्ताव को पारित कर दिया गया है और सिटी चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक कर दिया गया है।


Historic city square in Jammu renamed to “Bharat Mata Chowk”. Jammu & Kashmir: City chowk & Circular Road chowk named Bharat Mata chowk & Atal ji chowk respectively, by Jammu Municipal Corporation.

Amit Shah Mission

जम्मू शहर में पंजतीर्थी के पास से शुरू सर्कुलर रोड को JMC ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर में ‘अटल चौक’ (Atal Ji Chowk) नाम दिया है। भाजपा ने JMC चुनावों में 75 वार्डों में से 43 में जीत हासिल की थी। शहरी स्थानीय निकाय चुनावों को 13 साल के अंतराल के बाद 2018 में 8 से 16 अक्टूबर तक 4 चरणों में आयोजित किया गया था। JMC का चौक में ‘भारत माता चौक’ नाम से एक बोर्ड देखा गया, जो चार बाजारों को जोड़ता है, जिसमें प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर, सुपर मार्केट, शालीमार और कनक मंडी शामिल हैं।

Jammu Kashmir Hindi

भाजपा नेता उप महापौर पूर्णिमा शर्मा ने मीडिया में बताया की यह स्थान ऐतिहासिक है और अतीत में प्रमुख निर्णयों और प्रदर्शनों का गवाह रहा है। हर साल लोग इस चौक पर गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा फहराते हैं। जनता की मांग थी कि इस चौक का नाम बदलकर भारत माता चौक रख दिया जाए।

जम्मी की जनता इस कदम का स्वागत करती है और मीडिया में लोगो ने कहा की मातृभूमि के लिए हर किसी के दिल में सम्मान होना चाहिए। प्रशासन को बाजार में पार्किंग के लिए अधिक स्थान बनाने और जम्मू में पर्यटकों को आकर्षित करने पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, क्योंकि कटरा तक माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के लिए सीधी रेल लिंक सेवा शुरू होने के बाद यहां के बाजारों का पर्यटकों में आकर्षण कम हो गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here