दिल्ली में उपद्रवियों ने ऐसे अजीब अस्त्र-शस्त्र इस्तेमाल किये की आप गच्चा खा जायेंगे: Delhi News

0
434

Image Credits: Social Media




दिल्ली में उपद्रवियों ने वारदाद में उपद्रवियों ने तरह-तरह के अस्त्र शस्त्र इस्तेमाल किए। वो औज़ार भी, जिनके बारे में आप जानते हैं और वो भी, जिनके बारे में आपने पुराने ज़माने के युद्ध में सुना और फिल्मो में देखा होगा। ऐसा ही एक शस्त्र है, बड़ी गुलेल, जो उपद्रवियों का सबसे बड़ा और और कारगर हथियार था। यह एक ऐसी गुलेल है, जिसे एक स्थान से दूसरे स्थान ले जाया जा सकता है, तो एक दूसरी ऐसी बड़ी गुलेल है, जिसे छतों पर फंसाया या लांगा गया था।

आपको जानकारी हो की आप पार्षद ताहिर हुसैन की छत पर से भी ऐसे ही गुलेल का इस्तेमाल किए जाने का दावा किया जा रहा है। इस बड़ी गुलेल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी खूब शेयर हो रही हैं। इसके अलावा भी उपद्रवियों ने कई तरह के अस्त्र-शस्त्र इस्तेमाल किए।



बता दें कि अब तक दिल्ली उपद्रव में अपने प्राण गवाने वालों की संख्या 40 के पार पहुँच चुकी है और 200 से भी अधिक लोग घायल हैं। प्राण गवाने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। कहीं नालों से शव बरामद हो रहे हैं, तो कहीं जले हुए घर और गाड़ियों से बॉडी मिल रही हैं। इतनी तबाही मचाने के लिए उत्पातियों कई तरह के अस्त्र-शस्त्र इस्तेमाल किये


Big Gulel or Rickshaw Gulel found in Chandbagh and Tahir Hussain house.

दिल्ली के शिव विहार इलाके में मिली एक बड़ी गुलेल एक रिक्शे पर लोहे के एंगल को वेल्डिंग करके बनाई गई थी। ठीक जैसे छोटी गुलेल से मामूली गिट्टियां चलाई जाती हैं, वैसे ही इस बड़ी गुलेल से बड़े पत्थर और पेट्रोल बोतलें और अन्न चीजें चलाई गई हैं। इसका मतलब किसी भारी चीज को दूर तक फेंकने के लिए ये बड़ी गुलेल बनाई गई, वो भी रिक्शे के ऊपर। जिसे जहां चाहे, वहां ले जाया जा सके और घटना को अंजाम दिया जा सके।


Stone Pelting Big Gulel and instruments used in Delhi Case.



उत्पातियों के पास सिर्फ बड़ी गुलेल ही नहीं, बल्कि छोटी गुलेल भी थी। ये छोटी गुलेल किसी पर सटीक निशाना लगाकर उस पर टारगेट करने के लिए उपयोग की गई थी। उत्पाती पूरी तैयारी से आए थे। इससे पता चलता है की यह प्लानिंग काफी पहले से चल रही थी।

ताहिर हुसैन की बिल्डिंग की छत से जो चीजें बरामद हुई हैं, वो भी दिखाती हैं कि इन लोगो के पास कैसे-कैसे हथियार थे। इनके के पास पेट्रोल बम भी थे, जिसे उन्होंने कोल्ड ड्रिंक की बोतलों में पेट्रोल भर कर बनाया था और घर की छत में जमा करके रखा हुआ था।

किसी के ऊपर एसिड गिर जाए, ये बात तो सोचकर भी मन में डर ला देती है। दिल्ली उपद्रव के उपद्रवियों ने एसिड को भी अपने शस्त्र की तरह इस्तेमाल किया। ताहिर हुसैन की बिल्डिंग की छत पर भी एसिड के पाउच मिले हैं। इससे ना जाने कितने लोगो को नुक्सान पहुंचाया गया होगा।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here