IAS अधिकारी ने शेयर की अपनी पुरानी तस्वीर, जब वे हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर कलेक्टर बनना चाहते थे

0
3140
IAS Officer Alok Pandey
IAS Officer Alok Pandey shared his hostel picture when he was studying for UPSC Exam to become a Collector. Very Inspiring. Photo Credits: Twitter (@AlokPandey_IAS)

Mehsana: जीवन में हर परीक्षा में पास होना प्रत्‍येक व्‍यक्‍ति का सपना होता है। जीवन का सफर बहुत कठिन होता है। यहॉं हर पल हर समय विभिन्‍न तरह की परीक्षा देनी पड़ती है। बात की जाये प्रतियोगिता परीक्षा की तो इस गहरे समन्‍दर को हर व्‍यक्‍ति पार नहीं कर पाता।

इसका सफर इतना लम्‍बा और कठिनाइयों से भरा होता है, कि कुछ लोग बीच में ही यह सफर हारकर रोक देते है। यूपीएससी इसका नाम सुनते है ही कड़ा परिश्रम और इस पद का रूतबा सामने आ जाता है। हर स्‍टूडेंट इस पद का रूतबा हासिल करना चाहता है। परन्‍तु इसे हासिल करने का सफर इतना सरल नहीं है।

आईएएस अधिकारी ने शेयर की यादगार तस्‍वीर

दिन रात कई तप करने पड़ते है। तब कही जाकर उम्‍मीदवार इस परीक्षा की सीढ़ी चढ पाते है। वह लोग जो इसमें सफल हो जाते है, वह लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा बन जाते है। इस परीक्षा को पास करने वाला उम्‍मीदवार अपनी मेहनत को कभी भी नहीं भूलता।

कुछ इसी तरह अपनी परीक्षा के समय की यादों को आईएएस आलोक पाण्‍डेय (IAS Alok Pandey) ने भी सबसे अहम तस्‍वीर को साझा करते हुए शेयर किया है। जिसे वह अपनी सफलता का सबसे महत्‍वपूर्ण कारक मानते है।

आलोक पाण्‍डेय 2006 बैच के आईएएस अधिकारी

आपको बता दे कि आलोक पाण्‍डेय 2006 बैच में आईएएस अधिकारी (IAS Officer) पद के लिए चयनित हुए थे। उन्‍होंने जो फोटो सोशल मीडिया पर शेयर कि है वह उनकी तैयारी के दिनों की तस्‍वीर है। जो तस्‍वीर उन्‍होंने शेयर की है, वह उनके होस्‍टल की तस्‍वीर (Hostel Photo) है। यह तस्‍वीर होस्‍टल के उन दिनो की है जब वह इस देश की सबसे अहम ओर कठिन परीक्षा यूपीएससी की तेयारी करते थे।

इस फोटो मे टेबल चेयर और कई प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी के सामान दिख रहे है। इस फोटो को शेयर करते हुए आलोक जी कहते है, कि यह वही टेबल चेयर है, जिसमें बैठकर वह सारा दिन और सारी रात अपने सपनों को हकीकत में बदलने के लिए पढ़ाई किया करते थे। आपको बता दे कि यह फोटो उसी हॉस्‍टल की है जहॉं पर आलोक पाण्‍डेय ने मेहनत की और आईएएस अधिकारी बनकर ही रूके।

आलोक जी का निजी जीवन

आलोक पाण्‍डेय जी के निजी जीवन की बात की जाये तो आलोक जी यूपी के सुल्‍तानपुर से ताल्‍लुक रखते है। इन्‍होंने इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से सार्वजनिक नीति और एनसिएंट हिस्‍टरी में एमए की डिग्रि हासिल की है। इसके बाद वह गुजरात सेवा कैडर में चले गए।

पुरानी बात की जाये तो उन्‍होंने मेहसाणा (Mehsana) जिला कलेक्‍टर के तौर पर भी कार्य किया है। इसके अलावा वह प्राइम मिनिस्‍टर नरेंन्‍द्र मोदी जी के जन्‍मस्‍थल वड़नगर के पर्यटन स्‍थलों को बढ़ावा देने का भी प्रयास कर चुके है। आलोक पाण्‍डेय जी भारत सरकार में पर्यटन मंत्रालय के अंतर्गत स्‍वायत्‍त निकाय, अहमदाबाद बोर्ड ऑफ गवर्नेंस और होटल प्रबंधन मेनेजमेंट में भी काम कर चुके है।

अभी इस पद पर है, कार्यरत

हाल ही की बात की जाये तो एक बदलाव किया गया जिसमें गुजरात सरकार और अहमदाबाद का शहरी विकास ऑथोरिटी में नौ आईएएस अधिकारी को पदोन्‍नत किया गया। जिसमें टीजीसीएल के निदेशक जेनु देवन गांधीनगर स्‍टाम्‍प के अधीक्षक के महानिदेशक के पद में पदोन्‍नत किये गया और उनकी जो जगह पहले रोजगार प्रशिक्षण निदेशक की थी। वह जगह आलोक पाण्‍डेय जी को मिली। इसके साथ ही आलोक जी को गांधीनगर पर रोजगार और श्रम आयुक्‍त का भी प्रभार दिया गया।

युवाओं के है प्रेरणा ईमानदार आईएएस आलोक

जब यह यादगार तस्‍वीर आलोक जी ने शेयर की यूजर्स ने इसे खूब लाइक किया। लोगों ने उनकी तारीफ में बहुत से कमेंट भी किये। एक यूजर ने उनके बारे में लिखा कि आप अपना काम बहुत ही ईमानदारी से करते है।

आप यूट्यूब पर गुजरात टूरिज्‍म के चैनल के माध्‍यम से जो पर्यटन को बढ़ावा दे रहे है। वह बहुत ही यादगार है। आप उन आईएएस अधिकारी की लिस्‍ट में शामिल है, जो अपना कार्य बहुत ही ईमानदारी और जिम्‍मेदारी के साथ निभाते है। आपको बता दे आलोक पाण्‍डेय युवाओं के लिए उदाहरण है और प्रेरणा के स्त्रोत बनकर वह युवाओं का पथ प्रदर्सन भी कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here