लगभग 2 किलो सोना पहनकर घूमता शख्स ‘बिहार का गोल्डमैन’ कहलाता है, आखिर कौन है

0
2094
Prem Singh Goldman Of Bihar
Prem Singh who has been given the name Goldman of Bihar. Meet the gold man of Bihar who wears one and a half kg gold.

Photo Credits: Youtube Video Crap

Patna: हर किसी व्‍यक्‍ति के शौक अलग अलग होते है। जिससे उसकी पहचान होती है। हर व्यक्‍ति अपनी एक अलग पहचान बनाने के लिए कार्य करता है। सभी चाहते है, लोग उन्‍हें अनोखे तरीके से जाने और पहचाने। इसके लिए लोग कुछ भी कर गुजरते है।

कभी-कभी ऐसा होता है, कि लोग अपने अजीबोगरीब शौक की वजह से प्रसिद्ध हो जाते है। ऐसा ही कुछ बिहार में रहने वाले प्रेम सिंह (Prem Singh) के साथ में है। उन्‍हें सोना पहनने का इतना अधिक शौक है, कि उनके शौक ने उन्‍हें एक अलग पहचान दिलवा दी। लोग उन्‍हें गोल्‍डमैन ऑफ बिहार (Gold Man Of Bihar) कहकर बुलाते है। आइये जानते है बिहार के गोल्‍डमैन के बारे में।

2 किलों का सोना पहनते है गोल्‍डमैन

इनके बारे में जानने के बाद कोई आपसे पूछेगा कि बिहार में क्‍या है। तो आपका उत्‍तर होगा बिहार में सोना ही सोना है, क्‍योंकि प्रेम सिंह जी हमेशा 2 किलों सोने से लदे रहते है। जी हॉं 2 किलो सोना।

वैसे तो बिहार में लोग चोरी के भय से अपने घर में रखा 100 ग्राम सोना भी लॉकर में रखते हैं। लेकिन इसके विपरीत पटना में रहने वाले 38 वर्ष के प्रेम सिंह दो किलो सोने के जेवरात पहनकर सड़क पर घूमते दिखते है। उनके सभी जेवरों की कुल कीमत करोड़ो में है।

टीवी और न्‍यूज पेपर देखकर आया गोल्‍डमैन बनने का विचार

प्रेम सिंह जी पेशे से एक ठेकेदार हैं, और वह अपनी आय का एक बहुत बड़ा भाग आभूषण को खरीदने में खर्च कर देते हैं। प्रेम सिह जी से जब इस बारे में जानकारी ली गई तो वह बताते है, जब वह 20 वर्ष के थे, उसी समय से उन्‍हें गोल्‍ड के आभूषण पहनने का शौक लग गया था।

यह शौक उन्‍हें टीवी और न्‍यूज पेपर देखने के बाद आया। वह बताते है, कि जब वह टीवी और न्यूज़ पेपर पर सोना पहने हुए लोगों को दखते थे, तो उनके मन में भी इसी तरह के दिखने का शौक जागा।

फिर उन्‍होंने तय कर लिया की वह “बिहार का गोल्डमैन” (Bihar Goldman) बनेंगे। इसलिए फिर उन्‍होंने अपनी आय का बड़ा भाग ज्‍वेलरी खरीदने में लगा दी और यह सफर चलते चलते यहॉं आ पहुँचा है, कि आज उनके पास 2 किलों से भी ज्‍यादा के सोने के जेवरात है।

मेहनत की कमाई के है सारे जेवरात

आज की बात की जाये तो प्रेम सिंह अपने शरीर में करोडो की ज्वेलरी पहनते है। जब वह करोड़ो के आभूषण पहनकर सड़को से गुजरते है। तो लोग उन्‍हें गोल्‍डमैन कहकर पुकारते है। प्रेम सिंह बताते है, कि लोग उन्‍हें बिहार में गोल्‍डमैन के नाम से जानते हे। लोग उनके साथ फोटो खिचाने के लिए भी काफी उतावले रहते है।

प्रेम सिंह कहते है, किे उनकी आय जैसे-जैसे बढ़ती जायेगी। उनके शरीर में सोने का वजन बढ़ता जायेगा। प्रेम सिंह जमींदारों की फैमिली से ताल्‍लुक रखते है। वह कहते है, अभी तक उनके शरीर में जितना भी सोना है। वह उनकी खुद की मेहनत की कमाई का है। वह कहते है, कि अभी वह 2 किलो सोना पहनते है और आगे सोने का वजन कितना जायेगा यह उन्‍हें भी नहीं पता।

चेन और ब्रेसलेट पहनते है गोल्‍डमैन

आपकी जानकारी के लिए बता दे, कि प्रेम सिंह जो ज्‍वेलरी पहनते है। उनमें सोने की चेन और ब्रेसलेट शामिल है। प्रेम सिंह 17 गोल्‍ड की चेन अपने गले में पहनते है। इसके साथ ही 6 गोल्‍ड के ब्रेसलेट और गले में वह गोल्‍डमैन ऑफ बिहार के नाम का लॉकेट इसके साथ ही हनुमान जी का एक बड़ा लॉकेट (Hanuman Ji Locket) भी पहनते है।

इसके अलावा उनके हाथ मे 8 सोने की अंगू‍ठी है। जिसमें हीरे लगे हुये है। प्रेम सिंह के पास जो मोबाईल फोन है, वह भी गोल्‍ड प्‍लेटेड है। प्रेम सिंह जी जब रोड़ पर यह सब पहन कर निकलते है, तो वह एक इंसान से ज्‍यादा गोल्‍ड की ज्‍वेलरी की शॉप की तरह नजर आते है। यही चीज उन्‍हें अनोखा बनाती है, जिसकी वजह से लोग उन्‍हें जानते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here