गौतम गंभीर की देशभक्ति देखने को मिली। सेना में शहीदों के 100 बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठा रहे

0
891
GG Foundation Proud to share that we will be taking care of 100 children of martyrs. Their fathers sacrificed their lives for our nation and now its our turn to show how grateful we are.

पूर्व भारतीय खिलाड़ी गौतम गंभीर एक अच्छे खिलाड़ी होने के साथ साथ एक अच्छे इंसान भी हैं। जब भी जरूरत होती है वे गरीबों और देश की सेवा करने वाले लोगों की सहायता करने के लिए आगे आते रहते हैं। पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर अब शहीदों के 100 बच्चों की शिक्षा का खर्च उठा रहे हैं।

उन्होंने रविवार को ट्वीट करके बताया कि उनका गौतम गंभीर फाउंडेशन शहीदों के 100 बच्चों की परवरिश कर रहा है। यह जानकारी देते हुए उन्हें बहुत गर्व हो रहा है। इससे पूर्व भी गौतम गंभीर ने असम के एक शहीद CRPF जवान के बेटे की शिक्षा और उसकी परवरिश पर होने वाले पूरे खर्चें की जिम्मेदारी उठाई है।

गौतम गंभीर ने असम के शहीद CRPF जवान दिवाकर दास के पांच वर्षीय बेटे अभिरून दास की शिक्षा और अन्य खर्चों का भार उठाया है। भारतीय जीवन दिवाकर दास पिछले साल एक हमले में शहीद हो गए थे। पिता की मौत के बाद अभिरून दास अपने गांव में ही निवास करता था। अब अभिरून की शिक्षा और अन्य खर्चों की जिम्मेदारी गौतम गंभीर ने अपने NGO गौतम गंभीर फाउंडेशन के अंतर्गत करेंगे।

इससे पूर्व भी ले चुके है गोद

ये कोई प्रथम मौका नहीं है जब गौतम गंभीर ने किसी शहीद के बच्चे की शिक्षा से लेकर अन्य सभी खर्च की जिम्मेदारी अपने ऊपर ली हो। इससे पूर्व ही गौतम गंभीर ने अनंतनाग आतंकी हमले में शहीद हुए जवान अब्दुल राशिद की बेटी को गोद लिया था। पूर्व खिलाड़ी गौतम गंभीर अधिकतर ही भारतीय सेना के मसले पर अपने विचार रखते आए है। उन्होंने हमेशा आगे आकर शहीदों की मदद की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here