भारत का पहला सोशल मीडिया ऐप उपराष्‍ट्रपति नायडू सामने लाये, Elyments APP छा जाने को तैयार

0
627
Elyments mobile app launched: Free video calls to private chat, what you can do on India’s social media app elyments app. Elyments Super App is viral now. India’s first indigenous social media app Elyments launched, these features are special.

Vice President of India Naidu Photo Credits: Twitter(@VPSecretariat)

Delhi: लद्दाख के पास गलवान घाटी में चीनी सेना की हरकतों और भारत के प्रधानमंत्री मोदी द्वारा देश को आत्मनिर्भर बनाने के संकल्प के बाद भारत सरकार ने चीन की 59 मोबाइल ऐप बैन कर दी थी। ऐसे में अब कुछ लोग पूछ रहे थे की भारत में ऐसे ऐप बनाये और चलाये जा सकते हैं, तो इन सवाल का जवाब भी आज मिल गया है।

जैसा की आपको बता होगा की PM मोदी ने आत्‍मनिर्भर भारत मिशन के तले इनोवेशन चैलेंज लॉन्‍च किया था, जिसमे भारत में ही देशवासियों द्वारा कुछ नया करके दिखाने का चलेंगे दिया गया था और ऐसा करने वाले को इनाम देने की बात कही गई थी। इसके तहत आपको मोबाइल गेम्स, सोशल मीडिया और फोटो-वीडियो एडिटिंग ऐप बनाने होंगे। इस चैलेंज के तहत अधिकतम 20 लाख रुपये तक का इनाम (Reward) मिलेगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को डिजिटल इंडिया आत्मनिर्भर इनोवेशन चैलेंज (AatmaNirbhar Bharat Innovation Challenge) लॉन्च किया था। इसका मकसद भारत में बने ऐप्स को बढ़ावा देना है। इस अभियान का मकसद भारत को डिजिटली आत्मनिर्भर बनाना है। भारत के बने एप्प दुनिया भर में धूम मचा सकते हैं।

इसके बाद आज देश का पहला सोशल मीडिया ऐप एलीमेंट्स (Elyments) लॉन्‍च कर दिया गया है। देश के उप-राष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने इस नए एप्प को आज लॉन्‍च करते हुए सभी देश की जनता से आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने और मेड इन इंडिया को ग्लोबल इंडिया में बदलने में मदद करने की की बात कही है। सबसे अच्छी बात यह है की 1000 से ज्‍यादा आईटी प्रोफेशनल्स की लगन और मेहनत के बलबूते यह ऐप 8 से अधिक भारतीय भाषाओं में मिलेगी।

आपको जानकारी हो की स्‍वदेशी ऐप एलीमेंट्स (Elyments APP) को पूरी दुनिया में गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) और एप्‍पल ऐप स्टोर्स (Apple App Store) से डाउनलोड किया जा सकता है। इस ऐप को कई महीनों तक लोगों के बीच जांचा परखा गया है। इसमें यूजर्स का डाटा देश में ही सुरक्षित रखा जाएगा। एप में यूजर्स के डाटा को सुरक्षित रखने के लिए एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

देश के उप-राष्‍ट्रपति एम वेंकैया नायडू जी ने ट्वीट में लिखा की “आज गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर एलीमेंट्स मोबाइल एप्प का लोकार्पण करने का सुयोग प्राप्त हुआ। आत्म निर्भरता की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम रखने के लिए, इससे शुभ संयोग नहीं हो सकता है।” इस ट्वीट में वे अपने मोबाइल से एप्प को प्रदर्शित भी कर रहे है।

Elyments APP की खासियत यह है की इसमें प्राइवेट चैटिंग, ऑडियो-वीडियो कॉन्फ्रेंस कॉल, ऑनलाइन पे के जरिये सुरक्षित पेमेंट करने की बात कही गई है। उसके अलावा भारतीय ब्रांड्स को बढ़ावा देने के लिए कॉमर्स प्लेटफॉर्म की सुविधा मुहैया करवाई गई है। इसके जरिये यूजर्स आसानी से वैश्य में कही से भी कनेक्ट हो सकते हैं और लोकल प्रॉडक्ट खरीद सकते हैं। सीधा मतलब है की ये ऐप ई-कॉमर्स की सुविधा भी पतदन करवा रही है।

इस ऐप Elyments पर कुछ पब्लिक प्रोफाइल्स भी होंगी, जिन्हें यूजर्स फॉलो या सब्सक्राइब कर पाएंगे। ऐप में आगे चलकर रीजनल वॉइस कमांड का फीचर भी उपलब्ध करवाया जाएगा। केंद्र सरकार ने भारतीय कंपनियों से अपील की है कि वे APP बनाने पर अधिक काम करे, ताकि डॉमेस्टिक ऐप स्पेस को मजबूती मिल सके। यह भारत के लिए लाभदायक रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here