Image Credits: Anil Kapoor Film Nayak Clip Crap Photo Tweeted By Vijay Gupta
Mumbai, Maharashtra: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2019 के परिणाम आए एक सप्ताह हो गए हैं लेकिन अभी तक नई सरकार के गठन का कोई दावेदार नजर नही आ रहा है। भाजपा-शिवसेना के चुनाव पूर्व गठबंधन को पूर्ण बहुमत मिला है लेकिन सत्ता के लिए दोनों के बीच तनाव की स्थिति नजर आ रही है।
शिवसेना सत्ता में बराबर की हिस्सेदारी और ढाई-ढाई साल के लिए मुख्यमंत्री पद की मांग को लेकर अपनी जिद पर बनी हुई है। वहीं भाजपा ने गठबंधन सहयोगी की इन मांगों को मानने से साफ माना कर दिया है। महाराष्ट्र में सत्ता के महाभारत से Social Media भी दूर नहीं रह पाया है। Social Media पर कई तरह की बाते हो रही हैं।
User ने मुख्यमंत्री पद के लिए अनिल कपूर का नाम सुझाया
मुख्यमंत्री पद के लिए चल रही कश्मकश को लेकर एक ट्विटर User ने मुख्यमंत्री पद के लिए एक्टर अनिल कपूर का नाम आगे किया है। साल 2001 में आई बहुचर्चित फिल्म नायक में अभिनेता अनिल कपूर एक दिन के लिए महाराष्ट्र के चीफ मिनिस्टर बने थे।
ट्विटर User ने Post किया, “महाराष्ट्र में जब तक कोई नाम सामने नहीं निकलता तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बनाकर देख लेते हैं। फ़िल्म में उनके एक दिन के कामकाज को पूरे देश और दुनिया ने देखकर तारीफ की थी। देवेंद्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे क्या विचार कर रहे हैं?”
मैं nayak ही टीक हूँ 😎@vijaymau https://t.co/zs7OPYEvCP
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 31, 2019
Twitter User की इस Post के जवाब में अभिनेता अनिल कपूर ने लिखा कि मैं नायक ही सही हूं। उनके इस स्मार्ट उत्तर ने ट्विटर User का दिल घर कर लिया है। इसके बाद कई User लिख रहे हैं कि आप मुख्यमंत्री पद के लिए सबसे बेहतरीन उम्मीदवार हो।



