नौकरी जाने के बाद भी मिलेगी सैलरी, इस योजना का लाभ आपको भी मिल सकता है, जानें ESIC Scheme

0
468
Money and Naukri Ki Baat
ESIC scheme to give cash relief who lost their job. ESIC approves unemployment benefit scheme for formal sector workers. Workers who are left unemployed for whatsoever reasons will be paid money, from their own contribution towards the ESIC scheme, in cash through bank account transfer. Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana info.

Presentation Image

आजकल देश में सबसे बड़ी समस्या नौकरी और रोज़गार है। एक तो नौकरी है नहीं और यदि है भी की जॉब कभी भी चली जाने का डर हमेशा मन में बना रहता है। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वालों कामगारों को तो हमेशा की अपनी जॉब छूट जाने का डर लगा रहता है। अगर निजी क्षेत्र की आपकी जॉब किसी वजह से छूट जाती है, तब आपक बहुत पड़ेशानी में पढ़ जाते हैं।

अब ऐसी स्थिति में आपको ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अब यदि आपकी नौकरी छूट भी जाती है, तो आपको घर बैठे ही 24 महीने मतलब 2 साल तब सैलरी मिलती रहेगी। प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने बड़ा कदम उठाया है। यह कदम सभी प्रकार के प्राइवेट जॉब करने वालो के लिए बहुत ही फायदेमंद है।

ESIC की अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना से मिलेगा पैसा

ESIC ने मीडिया में बताया है कि ‘अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना’ (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) के तहत आपकी नौकरी जाने पर केंद्र सरकार आपको आर्थिक मदद देती है। ESIC रोजगार की अनवांटेड नुक्सान या गैर-रोजगार चोट के कारण स्थायी अशक्तता के केस में 24 माह (2 Years) की अवधि के लिए आपको मासिक नकद राशि का भुगतान करता है।

Indian Huge Money In Swiss Bank

अब आप यह सोच रहे है की आपको इसका फ़ायदा कैसे मिलेगा, तो अगर आप भी इस योजना का फ़ायदा लेना चाहते हैं, तो आपको ESIC की अटल बीमित व्‍यक्ति कल्‍याण योजना के लिए रजिस्ट्रेशन कराना होगा। आप ESIC की बेवसाइट (Website) पर जाकर अटल बीमित व्‍यक्ति कल्‍याण योजना (Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana) का फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं। इसे भरकर आपको ESIC के किसी ब्रांच में अपने भरे गए फॉर्म को जमा करवाना होगा।

इस फॉर्म के साथ 20 रुपये का नॉन-ज्‍यूडिशियल पेपर पर नोटरी से एफिडेविड करवाना होगा। इसमें AB-1 से लेकर AB-4 फॉर्म जमा करवाया जाएगा। अभी यह सुविधा केवन ऑफलाइन है किन्तु जल्द ही ऑनलाइन सुविधा शुरू होने वाली है। आप इस योजना से जुडी अन्न जानकारी के लिए आप www.esic.nic.in वेबसाइट पर जा सकते हैं। सबसे जरुरी बात यह है की आप इसका फायदा केवल एक बार ही उठा सकते हैं।

इस लोगो को इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा

ESIC की इस स्कीम के नियमों के अनुसार इस योजना का लाभ उठाने के लिए एक मानदंड (Ruples) बनाया गया है। ESIC से बीमित कोई भी ऐसा व्‍यक्ति (नौकरी पेशा) जिसे किसी कारण से उसकी कंपनी से निकाल दिया जाता है या उस व्‍यक्ति पर किसी तरह का आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है, जिसकी वजह से उसकी नौकरी चली जाती है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता है।

इसके अलावा जो लोग स्वेछा से रिटायरमेंट (VRS) लेते हैं, तो उन्‍हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। हाँ, अगर आप कंपनी की छटनी में या किसी दूसरी वजह से निकाले जाते है, जिसमे आपकी कोई गलती नहीं, तो आपको इस योजना का लाभ मिल जायगा।

ESIC scheme to give cash relief who lost their job. ESIC approves unemployment benefit scheme for formal sector workers. Workers who are left unemployed for whatsoever reasons will be paid money, from their own contribution towards the ESIC scheme, in cash through bank account transfer. Atal Bimit Vyakti Kalyan Yojana info.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here