
Meerut: दोस्तों खबर आ रही है कि उत्तर प्रदेश के एक छोटे से कस्बे के रहने वाले लड़के ने सफलतापूर्वक चॉपर बाइक बनाई है जो बैटरी से चलती है और इसमें 1080 किलोमीटर तक सिंगल चार्ज मे सफ़र किया जा सकता है आइये जानते हैं क्या होती है, चॉपर बाइक और किसने किया ये कारनामा।
चॉपर बाइक क्या होती है और कहा से आया ये कांसेप्ट
चॉपर बाइक (Chopper Bike) नाम सुन के मन मे सवाल उठता है कि नाम से ही यूनिक लगने वाली चॉपर बाइक आखिर कैसे बनी और उसका नाम चॉपर ही क्यों पड़ा, तो आपको बताना चाहेंगे कि चॉपर बाइक की शुरुवात कैलिफ़ोर्निया में 1950 के दशक में शुरू हुआ था।
वास्तव में हम सब जानते हैं बाइक चलाने वालों में बाइक का एक अलग ही क्रेज़ होता है और इसी के चलते रोज नये नये एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। इसी जुनून के चलते कैलिफ़ोर्निया में बाइक को और बेहतर कंफर्टेबल, तेज और सुरक्षित बनाने के लिये बाइक से कई पार्ट्स निकाल दिये जाते थे।
पार्ट्स चॉप कर निकाल देने के कारण ही इसे चॉपर नाम दिया गया सामान्य भाषा मे Customised करना भी कह सकते हैं। इसकी डिज़ाइन में मुख्यतः बड़ा व्हील बेस, लंबा हैंडल स्पोक, चौड़ी कंफर्टबल सीट और लांग टेल होती है, जिससे इसे लंबी दूरी तक चलाने में आराम तो रहता ही है। साथ मे इसकी स्पीड भी जबरजस्त है। इनकी कीमत भी लाखों में होती है एक आम आदमी के पहुच से बहुत दूर।
उत्तर प्रदेश बागपत जिले के छोटे से गांव का रहने वाला है चॉपर बाइक का निर्माता
कहते हैं हुनर न तो उम्र का मोहताज होता है, नही किसी असुविधा के चलते दबता है बल्कि देखा गया है कि अक्सर कई लोग छोटे गांव से निकल के अपने हुनर से हैरान कर देते हैं। ऐसा ही कारनामा किया है बागपत जिले के छोटे से कस्बे मितली से आने वाले रोहित शर्मा ने चॉपर बाइक बना के।
दरअसल रोहित (Rohit Sharma) ने मेरठ (Meerut) के दिल्ली इंस्टीटूट ऑफ इंजीनिरिंग से मैकेनिकल इंजीनिरिंग में बी टेक की पढ़ाई की है। इसी के दौरान उन्हें पता चला कि पूरी दुनिया मे धूम मचाने वाली चॉपर बाइक अभी तक भारत मे नही बनती है। यही से उन्हें प्रेरणा मिली चॉपर बाइक बनाने की वो भी बैटरी वाली। इसके बाद ये जुट गये इसकी प्लानिंग में।
टायर छोड़ सारे पार्ट्स स्वयं हांथों से घर में ही तैयार किये, 120 की स्पीड तक दौड़ती है
रोहित ने जब चॉपर बाइक (Electric Chopper Bike) बनानी शुरू की तो बोले उसके पार्ट्स को ले के बहुत परेशानियां आयी एक तरफ तो इसके कोई पार्ट्स अवेलेबल नही, दूसरी तरफ उनकी कीमत, इसलिये रोहित ने ये फैसला किया कि सारे पार्ट्स घर ही तैयार करेंगे।
फिर काफी मेहनत और चैलेंजेज के बाद बाइक की चैसिस, हैंडल स्पोक्स, सीट और टेल ये सभी घर की वर्कशॉप में तैयार किया और बैटरी के अनुरूप सारे इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम जैसे चार्जिंग और अन्य फुंक्शन्स, इतनी बड़ी बाइक के हिसाब से टायर बनान संभव नही था, इसलिये सिर्फ टायर बाजार से रेडी मेड खरीदे।
MAHABAL electric chopper bike.
Made by. Rohit Sharma inventor.
(Universal man).@RohitAdvance@anandmahindra pic.twitter.com/BoMlDVGjke— Rohit sharma (inventor) advance technology (@RohitAdvance) June 14, 2022
इतनी मेहनत के बाद रोहित बड़े ही गर्व से बताते हैं कि उनकी चॉपर बाइक महज 45 मिनट में फुल चार्ज कर देती है बैटरी को जिससे लगातार 1080 किलोमेटर तक का सफर किया जा सकता है और इस पूरे अविष्कार में उन्हें करीब 1 लाख 20 हज़ार से ज्यादा का खर्च आया। इन पैसों को जोड़ने में भी करीब 2 साल का समय लग गया, परंतु बाइक को रिकॉर्ड टाइम महज 45 दिनों में ही बना डाला।
गिनीज़ बुक में अपना नाम दर्ज करवाना चाहता है रोहित प्रयास जारी
रोहित शर्मा के अनुसार उनकी चॉपर बाइक की कैपेसिटी 700 किलोग्राम तक वजन कैरी कर सकती है और 0 से 40 की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 3 सेकण्ड्स का समय लेती है। इसकी लंबाई 13 फ़ीट तक है जो दुनिया की अब तक कि सबसे लंबी चॉपर बाइक हो सकती है।
World's biggest and longest electric chopper bike in india.
Made by Rohit Sharma inventor advance technology of the universe.
Fully handmade. Make at home without proper tools and broke World record.@anandmahindra @RohitAdvance @RNTata2000 @Renault_NL @RenaultAU @HondaCarIndia pic.twitter.com/qtUK2wLZ42— Rohit sharma (inventor) advance technology (@RohitAdvance) April 30, 2022
इसी के चलते रोहित ने गिनीस बुक के अधिकारियों को भी अप्रोच किया है, अपना नाम दर्ज करवाने, हम सब भारतीयों को गर्व है, हमारे ऐसे यंग वैज्ञानिको पे जो अपने अविष्कारों से अपने देश का नाम दुनिया भर में रोशन कर रहे।



