आर्थिक तंगी में 24 साल पुरानी कार में गुजारा कर रहे थे वृद्ध टीचर, पुराने स्टूडेंट्स ने देख बदल दी जिंदगी

0
929
Teacher Jose Villarruel
Former student raises 27,000 Dollars for 77-year-old teacher living in car. The emotional story of a Teacher Jose Villarruel and their ex students.

Photo Credits: Twitter

Delhi: इस दुनिया में अनेक लोग ऐसे हैं, जो पैसो की कमी की वजह से बहुत ही तंग हाली में जीवन जीने मज़बूर हो जाते हैं और आपमें मन और इच्छाओं को मारकर काम चलाऊ और जुगाड़ की चीज़ों का उपयोग करते है। ऐसे में अगर कोई उस व्यक्ति के लिए कुछ कर दे या उसकी मदत कर दें, तो उसका जीवन सफल हो जाता है।

जैसा की आप सभी जानते हैं कि आपदा की वजह से अधिकांश लोगों को समस्या का सामना करना पड़ रहा था, जिसकी वजह से बहुत से लोगों के जीवन पर आर्थिक संकट भी आया है। लेकिन उनके जीवन को सुधारने के लिए बहुत से लोग सामने आते हैं। आज हम एसे ही शख्स के बारे में बात करने जा रहे हैं, जो आपदा के कारण आर्थिक संकट से जूझ रहा था।

आपदा की वजह से जब से विद्यालय बंद हुए तब से जोस (Jose Villarruel) पर पैसों की तंगी शुरू हो गई। वैसे तो अध्यापकों को छात्रों का जीवन बनाने वाला माना जाता है, लेकिन जोस की वित्तीय समस्याओं से जूझ रहे जीवन को पटरी पर लाने का कार्य उनके एक छात्र स्टीवन (Steven) ने किया।

अपने शिक्षक के लिए कुछ करने का ख़याल आया

प्यूपल डॉट कॉम की एक रिपोर्ट के अनुसार स्टीवन ने बताया कि वो जब भी घर से बाहर में अपने काम के लिए निकलता, तो अपने शिक्षक (Teacher) को दिन की शुरूआत कार में से ही करते देखा। इसके बाद स्टीवन (Steven Nava) के मन में विचार आया कि वो अपने शिक्षक के लिए कुछ तो ऐसा जरूर करेंगे कि जिससे उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार हो।

इसके पश्चात स्टीवन (Former Student Steven) ने एक निधि संचय खाता (Funding Account) खोला और उसमें पैसे इकट्ठा करना शुरू किया। स्टीवन ने बताया है कि हमारा लक्ष्य 5 हज़ार डॉलर जमा करना था, परंतु हमने लक्ष्य से 6 गुना अधिक पैसा इकट्ठा किया।

इसके बाद जब को शिक्षक जोस का 77वां जन्मदिन आया, तो उन्होंने ख्वाबों में भी कभी नहीं सोचा होगा कि उनको इस प्रकार का सरप्राइज मिलेगा। स्टीवन और बाकी साथियों ने अपने शिक्षक को जन्मदिन की बधाई देते हुए, उनके जन्मदिन के भेट के रूप में उनके हाथ मे 27 हजार डॉलर का चेक थमा दिया।

जोस ने बताया कि मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा, मेरे लिए यह हैरान करने वाला था। कभी मैंने एसे किसी सरप्राइज की उम्मीद नहीं रखी थी। वहीं अपने शिक्षक की जिंदगी को खुशियों से भरने वाले स्टीवन ने कहा कि उस शख्स की सहायता करना किसी सम्मान से कम नहीं है, जो बहुत से बच्चों की जिंदगी को उज्जवल बनाने के लिए नि:स्वार्थ भाव से काम करता हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here