बड़े भाई जैसा कोई नहीं, छोटे भाई को तेज़ धूप से बचाने के लिए बड़े भाई ने अपनी शर्ट निकाल कर दे दी

0
1300
Elder brother
The younger brother was feeling hot, so the elder took off his shirt and gave it. Elder brother means big brother kindness.

Photo Credits: Twitter(@AwanishSharan)

Delhi: परिवार में सदस्‍यों के बीच प्‍यार कितना होता है, यह शब्‍दों में बयान नहीं किया जा सकता। इस प्‍यार को शब्‍दों में बयान कर पाना बहुत ही मुश्किल है। माता, पिता, भाई, बहन यह हमारे लिए पूरे संसार की खुशियॉं होते है। इनसे बढ़कर हमारे जीवन में ओर कुछ नहीं होता। अगर परिवार के सदस्‍य खुश है तो हम भी उनमें अपनी खुशी ढूँढ लेते है। परन्‍तु अगर वहीं परिवार के किसी सदस्‍य को तकलीफ है तो हम भी खुश नहीं रह पाते।

भाई बहन (Brother Sister) का रिश्‍ता, भाई भाई का रिश्‍ता अनमोल होता है। अक्‍सर ऐसा होता है कि बड़ी बहन अपने छोटे भाई बहनों का एक मॉं की तरह ख्‍याल रखती है। वहीं एक बड़ा भाई पिता की तरह फर्ज निभाता है। आज की हमारी कहानी एक ऐसे ही बड़े भाई की है जिसने अपने छोटे भाई का ख्‍याल रखने के लिए कुछ ऐसा किया की जिसने भी उन्‍हें देखा वह अपने ऑंसू रोक नहीं पाया।

दरअसल सोशल मीडिया पर एक तस्‍वीर बहुत ही तेजी से वायरल हो रही है। इस फोटो में एक 2 लड़के दिखाई दे रहे है। उनमें से बड़ा भाई अपने छोटे भाई के ऊपर अपनी शर्ट को ढकता नजर आ रहा है। ऐसा इसलिए क्‍योंकि धूप बहुत तेज थी ओर वह भाई अपने छोटे भाई को धूप से बचाना चाहता था।

बड़े भाई (Big Brother) को इस तरह पिता की तरह फर्ज निभाते हुए देखकर एक व्‍यक्‍ति ने उनकी फोटो (Photo) खींच ली ओर इसे सोशल मीडिया पर डाल दिया। जब यह प्‍यारी और मार्मिक तस्‍वीर सोशल मीडिया पर डली। तो इसे लोगों के द्वारा बहुत पसंद किया गया। जिसने भी इस फोटो को देखा वह बहुत ही इमोशनल हो गया। भाई को इस तरह पिता की तरह फर्ज निभाता देख लोगों के ऑंसू बहने लगे।

परिवार का अर्थ स्‍नेह ओर लगाव होता है। परिवार का हर सदस्‍य दूसरे सदस्‍य का ख्‍याल रखता है। पिता अगर ना हो तो उनके बाद सबसे ज्‍यादा जिम्‍मेदारी बड़े भाई के कंधों पर आ जाती है। बड़ा भाई अपने भाई बहनों को जान से बढ़कर मानता है और उनका ख्‍याल भी पिता की भॉंति रखता है। यह हमने अपने आस पास देखा भी है कि बड़ा भाई अपने भाई बहनों को जान से ज्‍यादा प्‍यार करता है। इसी बात को सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक तस्‍वीर ने सच कर दिया है।

तस्‍वीर में स्‍पष्‍ट देखा जा सकता है कि बड़ा भाई कड़ी धूप में अपनी शर्ट उतार कर अपने छोटे भाई को ढक देता है ओर खुद नंगे बदन में रहता है। बड़ा भाई ऐसा इसलिए करता हे। क्‍योंकि वह अपने छोटे भाई को घूप से बचाना चाहता है। इस फोटों को जिसने भी देखा वह बड़े भाई की और आ‍कर्षित हो गया। बड़े भाई के इस स्‍नेह की सबने जमकर तारीफ की। भाई भाई के इस मार्मिक सुंदर फोटो को देखकर लोगों ने बडे भाई के लिए काफी सुंदर कमेंट किए।

आपको बता दे इस फोटो को आईएएस अधिकारी अवनीश शरण (IAS Officer Awanish Sharan) ने भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। इस फोटो को जब उन्‍होंने शेयर किया तो भाई भाई के रिश्‍ते के लिए उन्‍होंने एक केप्‍शन लिखा। इस फोटो की जानकारी देते हुए उन्‍होंने लिखा बहुत ही मार्मिक तस्‍वीर, इस फोटों को उनचास हजार (49K) लोग ने लाइक किया है। साथ ही हजारों लोगो ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी व्‍यक्‍त की है।

इस फोटों के लिए एक यूजर ने इसके नीचे लिखा कि संसार में ऐसे भाई अब किस्‍मत से मिलते है। वही एक दूसरे यूजर ने लिखा की भाई अगर जीवन में ना हो तो जीवन बहुत मुश्किल हो जाता है। वहीं कुछ लोग इस फोटो को देखकर अपने भाई को याद करते हुए काफी इमोशनल भी हो गये।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here