
Presentation Photo
Bhopal: वैसे तो बच्चो को समर डेज का बेसब्री से इंतज़ार रहता है। गर्मी की छुट्टियां अच्छी तो लगती हैं, परन्तु बहुत गर्मी के चलते नींद नहीं आ पाती। अगर कहीं सुकून मिलता है, तो अपने घरों में पंखा, कूलर चलाकर ही मिलता हैं। परन्तु एक समस्या यह है की पर्याप्त वोल्टेज होने के बाद भी पंखे (Fans) ठीक से हवा नहीं दे पाते हैं।
गर्मी के दिन शुरु होते ही ये परेशानी होने लगती है। ऐसा अहसास भी होता है की पंखा कम हवा दे रहा है। कम हवा देने के बाद भी बिजली की यूनिट उतनी ही इस्तेमाल होती हैं। ऐसे में हमें पंखे और कूलर की मरम्मत की जरुरत हैं।
मतलब गर्मियों के दिन आते ही हमें जरुरी इलेक्ट्रिक सामानों पर ध्यान देने की जरुरत है। इसकी कड़ी में हम आपको ऐसी खास ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे मात्र एक मिनट के अंदर पुराने पंखे की रफ्तार तेज (Fan speed increase) हो जाएगी, बल्कि इससे बिजली का बिल भी घटकर (Reduce Electricity Bill) आएगा।
यदि आपको इस बात का अहसास हो गया है की आपका पंखा सही से हवा (Fan Air) नहीं दे पा रहा है, तो अब आपकी इस समस्या का समाधान हम लेकर आ गए है। आप बिना किसी इलेक्ट्रिशियन की मदत से स्वयं ही अपने पंखे की स्पीड बढ़ा पाएंगे। इसमें आपका एक भी पैसा खर्च नहीं होगा।
Easy Trick for fan at Home
इस ट्रिक से आप बिना किसी खर्चे के अपने पंखे की स्पीड बढ़ा पाएंगे और आपका बिजली बिल (Electricity bill) भी कम हो जायेगा। पंखे और कूलर के जानकार बताते है की कोई भी पंखा कम दाब उत्पन्न करते हुए हवा को फेंकता है। ये प्रोसेस हवा काे काटने और उसे एक दिशा में फेंकने का कार्य करती है। इसी की चलते पंखे के ब्लेड (Fan blade) के आगे का भाग नुकीला और कुछ मुड़ा हुआ होता है।
पंखे के जानकार बताते है की पंखे के ब्लेड हवा काे काटते हैं, परन्तु धूल-मिट्टी के कण उसके नुकीले भाग पर परत बनकर जम जाते हैं। यह धूल-मिट्टी डस्ट पंखे की प्लेट के आगे के हिस्से पर जमा होते है, वैसे ही पंखा भारी चलता है। ऐसे में पंखे को हवा काटने में दिक्कत होने लगती है और पंखे की मोटर पर दवाब बढ़ना शुरू हो जाता है।
Havells Ambrose 1200mm Ceiling Fan (Gold Mist Wood) pic.twitter.com/SkMEMeUCE7
— Smart deal and cheap deal (@RamanBh86181474) March 21, 2022
इस दबाव के कारण ही पंखे की स्पीड कम (Low fan speed) हो जाती है और पंखे की मोटर पर लोड बढ़ने से बिजली की खपत भी बढ़ जाती है और बिजली बिल ज्यादा आने लगता है। यह बात सभी पंखों के साथ है। फिर चाहे वह सीलिंग फैन, टेबिल फैन, कूलर या AC का ब्लोअर हो। सभी में यह समस्या उत्पन्न होती है।
इलेक्ट्रिशियन को बुलाने की जरूरत नहीं
इस समस्या के होने पर आपको पंखे की रफ्तार बढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिशियन को बुलाने की जरूरत नहीं है। आप खुद ही आसानी से इसे ठीक कर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पंखे के ब्लेड के आगे के हिस्से को एक गीले कपड़े से साफ कर लें।
put a ceiling fan into the living room pic.twitter.com/j7b9JB6E1p
— Richard Dick Butt, US President (self-appointed) (@tacticaldipshit) March 20, 2022
साफ़ करते वक़्त ब्लेड पर बहुत ज़ोर से दबाव ना बनाये। अधिक दबाव पड़ने से ब्लेड मुड़ सकते हैं, इससे ब्लेड खराब हो सकता है। अतः हलके हांथो से धीरे-धीरे ब्लेड को साफ करें। जब पंखे के ब्लेड अच्छे से साफ हो जाएं, तो पंखा की बटन चालू करके देखें कि पंखे की स्पीड और हवा फेंकने की रफ़्तार बढ़ गई है।
ऐसे में पंखे की मोटर पर कम लोड पड़ेगा, तो आपका बिजली बिल भी कम आएगा (Reduce electricity consumption)। ऐसे में आपको कुछ और रूपए की बचत हो सकेगी। आप गर्मी के दिन में फंखे की सही हवा का आनंद ले करेंगे।



