रात 12 बजे इस शहर की सड़कों पर 19 साल का लड़का दौड़ता दिखा, कारण जानकर लोग तारीफ कर रहे

0
1070
Pradeep Mehra Runing Video
Story of viral running boy Pradep Mehra. Uttarakhand youth Pradeep Mehra runs 10 km after job, aims to join Indian armed forces.

Photo Credits: Twitter Video Crap

Noida: हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो देखा गया, जिनमे एक युवा लड़का आधी रात को 12 बजे नोएडा शहर की सड़कों पर बहुत ही तेज़ी से दौड़ता हुआ दिखाई दिया। पसीने से पूरा गीला हो चुका लड़का दौड़ते हुए फिल्ममेकर और राइटर विनोद कापड़ी (Vinod Kapri) के ऑफर को मना कर देता है। विनोद कापड़ी उसे अपनी कार से घर ड्रॉप करने के लिए कह रहे थे। परन्तु वह नहीं मानता है।

इस वीडियो को अब तक लाखों लोग देख चुके हैं। वीडियो में एक 19 साल का लड़का आधी रात को पीठ पर बैग टांगकर दौड़ते हुए देखा जा रहा है। इस लड़के का नाम प्रदीप महरा (Vinod Mehra) हैं। प्रदीप मूल रूप से उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के रहने वाला हैं और नोएडा में नौकरी करता हैं। इस वीडियो को फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी ने शूट कर इंटरनेट पर पोस्ट किया है।

वीडियो में वह विनोद चलती कार से लड़के को लिफ्ट का ऑफर देते है, लेकिन बार बार लिफ्ट का ऑफर देने के बावजूद वह लिफ्ट लेने से मना कर देता है। ऐसे में विनोद कापड़ी उस दौड़ते लड़के प्रदीप से नाम पूछते हैं, फिर पूछते हैं की दौड़ते हुए क्यों जा रहे हो? जवाब में प्रदीप कहता है ‘मैं हमेशा दौड़कर ही घर जाता हूं।’ यह सुनकर उन्हें हैरानी होती हैं।

प्रदीप दौड़ते हुए के बताता है की, वह सेक्टर 16 स्थित मैकडोनल्ड्स (McDonald’s) में जॉब करता हैं। वह रोजाना 10 किलोमीटर दौड़ते हुए रात को घर जाता हैं। प्रदीप कहता है कि यह उनका रोज का रुटीन है, वह रोज रात को दौड़ते हुए घर जाता हैं।

प्रदीप आगे कहता है हैं कि मेहनत के आगे दुनिया झुकती है। हर रोज मुझे लोग लिफ्ट देने की बात कहते हैं, लेकिन मैं लिफ्ट लेने से मना कर देता हूं। वह अपने भाई के साथ नोएडा में रहता है और उनकी मां बीमार है और अस्पताल में एडमिट भी है। प्रदीप और उसका भाई दोनों रात की शिफ्ट में काम करते हैं और वापस घर आकर खुद खाना बनाते हैं।

उसके काम की शिफ्ट रात 11 बजे खत्म होती है। उसके बाद वह प्रतिदिन बरोला अपने कमरे तक 10 किमी इसी तरह से दौड़ते हुए जाता है। प्रदीप सेना में भर्ती होना चाहता है। उसे सुबह दौड़ की तैयारी का मौका नहीं मिलता, इसलिए वह रात में इसी तरह से अपनी प्रैक्टिस करता है।

पीहू फिल्म के निर्देशक कापड़ी खुद उत्तराखंड पिथौरागढ़ जिले के मूल निवासी हैं और उनके पिता सेना में रहे हैं। प्रदीप के सेना में जाने के जज्बे को देखकर वे उससे और भी बांतें करते है।

इंटरनेट मीडिया के जरिए केंद्रीय राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत, सिंगर-राइटर स्वानंद किरकिरे, अभिनेता स्वपनिल जोशी, कवि कुमार विश्वास, प्रसिद्ध क्रिकेटर हरभजन सिंह और केविन पीटर्सन समेत कई लोगो ने प्रदीप की तारीफ की और शुभकामनाएं दी।

विनोद की कार के बाजू में दौड़ लगा रहे प्रदीप से वे कहते हैं की तुम तो वायरल होने वाले हो, तो प्रदीप कहता है कि होने दो, दौड़ लगा रहा हूं कोई गलत काम थोड़े न कर रहा। इसके बाद उसे खाना ऑफर करते हैं। तो वह कहता है की मुझे घर जाकर खाना बनाना है, बरला भाई भूखा रह जायेगा। लास्ट में कापड़ी कहते हैं, आज गाड़ी से घर छोड़ देता हूं, तो प्रदीप कहता है कि ऐसे तो मेरी दौड़ की प्रैक्टिस छूट जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here