दूरदर्शन को मिला वरदान, सबसे ज़ादा व्यूअरशिप पाकर बन गया एक नंबर: Most Watched Channel DD

0
885
DD Channel Top In India
Doordarshan becomes India's most watched channel in India. DD Channel Doordarshan break all records and goes big hit because of old shows Ramayan, Mahabharat, Shaktiman, Chanakya and more: Ek Number News

Image Credits: Doordarshan On Twitter

Bhopal: देश अभी कोरोना संकट से जजक रहा है। ऐसे में लॉकडाउन के दौरान घर पर ही पूरा समय बिता रहे लोगो को बहुत बोरियत होने लग रही थी। अब लोगो को का रामायण, चाणक्य, शक्तिमान, व्‍योमकेश जैसे ओल्ड एंड गोल्ड कार्यक्रमों द्वारा ज़बरदस्त मनोरंजन करके दूरदर्शन (DD) ने बाकी सभी चैनल्‍स को पछाड़ दिया है। जानकारी हो की 3 अप्रैल को पूरे हुए इस सप्ताह के लिए Doordarshan भारत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला चैनल बन गया है।

खबर के अनुसार ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (BARC) के मुताबिक राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन (Doordarshan) ने धमाल मचा दिया है, अब DD Channel के दर्शकों की संख्या में लगभग 40,000 प्रतिशत का जबरदस्‍त उछाल आया है। हालांकि इस अवधि में प्राइवेट चैनल्‍स की व्यूअरशिप भी बढ़ी है, किन्तु जो कमाल दूरदर्शन ने किया है वह किसी चमत्कार से कम नहीं है।

भारतीय दौरान दर्शकों पर दूरदर्शन मेहरवान

लॉक डाउन की इस कठिन समय में जो भारतीय दौरान दर्शकों के लिए रामायण, चाणक्य, शक्तिमान, व्‍योमकेश जैसे शो उपलब्‍ध हैं। इनमें से अधिकतर का निर्माण तब हुआ, जब देश में टीवी प्रसारण पर डीडी का ही वर्चस्व था। BARC ने दूरदर्शन के उभरने के लिए रामायण और महाभारत के टेलीकास्ट को जिम्मेदार बताया, जबकि अन्य कार्यक्रमों ने भी कुछ समय के लिए स्थिति को बेहतर बनाने में योगदान दिया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पिछले रविवार को रात 9 बजे लाइट बंद करने की अपील का यह असर हुआ कि 2015 के बाद से उस टाइम सेगमेंट में सबसे कम टीवी देखा गया। उस वक्‍त लैंप जलाने की घोषणा करने वाले उनके भाषण को देखने वाले दर्शक बहुत कम थे।

लॉक डाउन में TV और इंटरनेट ही एक सहारा है

आपको बता दें की इस वक़्त भारत में जब सभी लोग अपने अपने घरों में लॉक डाउन है, तो ऐसी स्थिति में TV और इंटरनेट ही एक सहारा है, जहाँ आप घर पर अच्छा समय बिता सकते है। आपको बता दें की सभी चैनल की व्यूअरशिप बढ़ी है और लोग TV और ऑनलाइन दुनिया में जी रहे है। ऐसे में राष्ट्रीय चैनल दूरदर्शन का ऐसा हॉट होना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

आपको बता दें की जब दूरदर्शन में लॉक डाउन के समय रामायण शुरू हुआ था, तब बहुत से विपक्षी दल और वामपंथ खेमे के लोग इसका विरोध कर रहे थे की मोदी सरकार हिंदुत्व को बढ़ावा दे रही है, किन्तु यह कोई कैसे भूल सकता है की यही भारत की संस्कृति है और रामायण और महाभारत ही भारत का पूर्ण इतिहास है। ऐसे में देश की जनता ने दूरदर्शन को सुपर हिट करवाकर विरोधियों को सॉलिड जवाब दे दिया है।

जनता को घर पर ही सुरक्षित रहने की सख्त जरुरत

कोरोना वायरस के इस संकट में जनता को घर पर ही सुरक्षित रहने की सख्त जरुरत है। आपको बता दें की देश में संपूर्ण लॉकडाउन का आज 17वां दिन है। लॉकडाउन के बीच कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है। आज राजस्थान में 26, गुजरात के वडोदरा में 21, मध्यप्रदेश में 14, महाराष्ट्र में 8 और बिहार में 2 नए कोरोना के मामले आए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 घंटों में कोरोना वायरस के 547 नए मामले आए हैं और 30 लोगों के प्राण गए है। इसी के साथ देश में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़कर 6412 हो गई है। इसमें 5709 सक्रिय हैं, 504 स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 200 लोगों के प्राण जा चुके। ऐसे में जनता को जागृख रहने की सख्त जरुरत है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here