एक नर्स अपनी रोती बेटी से नहीं मिल सकी, वीडियो देखके येदियुरप्पा ने नर्स को Call किया: VIDEO

0
605

Photo Credits: Twitter Video Crap

Bangalore: Karnataka: कर्नाटक (Karnataka) के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा (BS Yeddyurappa) ने एक बहुत ही भावुक कर देना वाला वीडियो साँझा किया है। असल में यह वीडियो एक छोटो बच्ची का है, जो कि अपनी मां से नहीं मिल पा रही है और बहुत भावुक स्थिति में है।

खबर के अनुसार इस बच्ची की मां एक नर्स है और अपनी ड्यूटी निभा रही है। आपको बता दें की सुगंधा जो की नर्स है और इस वक़्त कोरोना वायरस (Coronavirus) से पीड़ित मरीजों के इलाज में जुटी हुई है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरस हो रहा है। मीडिया में भी इस वीडियो को काफी दिखाया गया।

इस वीडियो पर जब कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा की नजर पड़ी, तो वह भी भावुक हो गए और वीडियो सांझा भी किया। कर्णाटक मुख्यमंत्री येदियुरप्पा ने सुंगधा (नर्स) को कॉल किया और उनकी जागृख कार्यशैली और कर्तव्य निभाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया। यह वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरस हो रहा है।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में 16 और मामले सामने आए हैं। इनमें से 10 मामले अन्य रोगियों के नजदीकी संपर्क और तीन दिल्ली के तब्लीली जमात वाले हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोनो वायरस मामलों की कुल संख्या 197 हो है। ऐसे में कर्णाटक से आया यह नर्स माँ और उनकी बेटी का वीडियो बहुत भावुक कर देता है।

आपको जानकारी हो की भारत में 5735 संक्रमित मिले है और 167 लोगो के प्राण जा चुके है। मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के हिसाब से वर्तमान में कोविड-19 संक्रमण से कुल 5095 लोग संक्रमित है, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 472 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वर्तमान में कुल 1135 सक्रिय मामलों के साथ महाराष्ट्र की स्थिति सबसे अधिक भयावह है। यहां 117 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

आज महाराष्ट्र में 162, गुजरात में 55, राजस्थान में 47, पंजाब में आठ, बिहार में 12, कर्नाटक में 10, झारखंड में चार, मध्यप्रदेश में 6, ओडिशा में 2 और छत्तीसगढ़ में 1 नए मामले सामने आए हैं। वहीं, झारखंड में कोरोना से आज पहली जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 591 नए मामले आए हैं और 20 लोगों के प्राण चले गए है।

सिवान, नवादा और बेगूसराय से कुछ मामले सामने आए हैं। हम उन सभी जगह पूर्ण लॉकडाउन और कर्फ्यू लगा रहे हैं, जहां से मामले सामने आए हैं। उन इलाकों में कोई भी अपना घर नहीं छोड़ सकता है। हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर नकहा है कि राज्य में वर्तमान में 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज आइसोलेशन वार्ड में हैं। यह दुखद है कि ये सभी मामले तब्लीगी जमात से जुड़े हुए हैं, उनमें से कुछ ऐसे हैं जो दिल्ली में मरकज कार्यक्रम में शामिल हुए थे और अन्य वे हैं जो उनके संपर्क में आए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here