सूरत के हीरा कारोबारी की दरियादिली देखों, अपने 1000 कर्मचारियों को छुट्टी पर उत्तराखंड घुमाया

0
1676
diamond businessman
National diamond baron from Surat takes employees on spiritual trip to Uttarakhand. Awesome Indian diamond businessman.

Surat: दिवाली एक ऐसा त्‍यौहार है जिसमें मालिक हर वह चीज करते है जिससे वह अपने कर्मचारियो को खुश कर सके। कहते है दिपावली खुशिया बॉंटने का त्‍यौहार होता है। हर साल बहुत से उद्योगपति, कंपनिया अपने सभी इंप्‍लॉय को अनोखे गिफ्ट देते है। कोई कार, फलैट तो कोई पैसा या सोना यह सब तोहफे में अपने कर्मचारी को मालिक देते है।

ऐसा ही कुछ सूरत के एक व्‍यापारी ने भी किया है। लेकिन उनका गिफ्ट इतना यूनिक था कि तुरंत ही वह सोशल मीडिया पर वायरल हो गये। अपने एक हजार कर्मचारियो को सूरत के इस व्‍यापारी ने कर्मचारी के साथ साथ परिवार को खुश करने वाला गिफ्ट दिया है।

हम जिस कारोबारी की बात कर रहे है, उनका श्रीरामकृष्‍ण एक्‍सपोर्टस प्राइवेट लिमिटेड (Shree Ramkrishna Exports Pvt. Ltd.) नाम से एक कंपनी है। इस कारोबारी का नाम गोविंद ढोलकिया (Govind Dholakia) है। जिन्‍होने दिवाली के शुभ अवसर पर अपने सभी 1000 कर्मचारियो को उनके परिवार के साथ उत्‍तराखण्‍ड की यात्रा पूरे 14 दिन के लिये कराई।

उद्योगपति जिन्‍होंने अपने कर्मचारियो को दीपावली में कराई उत्‍तराखंड की यात्रा

गोविंद ढोलकिया जी द्वारा सूरत से ऋषिकेश तक की यात्रा कराने के लिये स्‍पेशल ट्रेन एसआरके गंगे एक्‍सप्रेस को बुक किया गया। इस ट्रेन ने अपनी यात्रा धनतेरत के शुभ दिन पर शुरू की और 22 अक्‍टूबर को फैमिली टूर के लिये यह ट्रेन अपनी यात्रा के लिये निकल गई।

इस कंपनी एसआरके के द्वारा हमेशा से ही दीवाली के शुभ अवसर पर अपने कर्मचारियो को यात्रा दिवाली गिफ्ट के तौर पर कराई जाती है। जिसका नेतृत्‍व कंपनी के मालिक गोविंद ढोलकिया जी करते है। इस यात्रा का मकसद सिर्फ यही होता है कि कंपनी के कर्मचारियो के मध्‍य मे रिश्‍ते काफी अच्‍छे से मजबूत हो।

कंपनी द्वारा हमेशा कराई जाती है यात्रा, गाविंद जी भी अपने कर्मचारी के साथ करते है टूर

यात्रा जब कराई जाती है उस समय गंगा समूह स्‍नान, योगासन सत्र, पवित्र श्रीमद भागवत गीता का पाठ यह सब होता है। इस यात्रा के दौरान रिवर राफ्टिंग, पतंजलि आश्रम का दौरा, खेल टूर्नामेंट, प्रेरणा सेमिनार, रक्‍तदान शिविर, डांडिया रास, आरती दर्शन तथा अन्‍य सांस्‍कृतिक कार्यक्रम दिखाये एवं कराये जाते है। जब यह यात्रा आयोजित की जाती है उस समय गोविंद जी अपने सभी कर्मचारी को पूरे 2 दिन की छुट्टी भी प्रदान करते है।

स्‍वच्‍छ गंगा मिशन को यात्रा के दौरान किया गया आयोजित

इस यात्रा के बारे में चर्चा करे तो इस एसआरके यात्रा में गंगा नदी के सभी घाटो में गंगा सफाई अभियान को भी आयोजित किया गया। वही सभी ने श्री मद्भगवत गीता के सत्र में सक्रिय तरीके से पार्ट भी लिया। इस कम्पनी के मालिक ने दिवाली में अपने कर्मचारियों को सोलर पैनल भी गिफ्ट किये थे।

कर्मचारियो का कहना है कि गोविंद जी उन्‍हे और उनके परिवार को अपने स्‍वयं के परिवार की तरह ही मानते है। कर्मचारी कहते है जब यात्रा शुरू होती है, तब से ही वह हम सभी के साथ यात्रा में जुड़ जाते है। ताकि वह हमारे साथ तथा हमारे परिवार के साथ अच्‍छे से घुल मिलकर यात्रा का आनंद ले सके ओर एक यादगार पल बना सके।

कौन है गोविंद ढोलकिया जाने

गोविंद ढोलकिया जी की बात करे तो यह एसआरके कंपनी के संपादक है। एसआरके कंपनी के बारे में बात करे तो यह पूरे दुनिया की कही जाने वाली अग्रणी हीरा क्राफ्टिंग तथा निर्यात कंपनी है। जो की पिछले करीब 6 दशक से वैश्विक अर्थव्‍यवस्‍था में अपना प्रतिनिधित्‍व भारत की और से कर रही है।

इस कंपनी ने भारत के योगदान में चेंज करने में काफी महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई है। यह कंपनी 6000 लोगो को रोगगार देती है। अपने इम्‍पलॉयी के लिये इतना बड़ा इवेंट आर्गेनाईज करना एक बहुत ही बड़ी बात है। गोविंद जी एक बड़े दिल वाले व्‍यकति है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here