धोनी अपने फॉर्म में कीटनाशक इस्तेमान लिए बिना ऐसी खेती करते हैं, ट्रैक्टर चलाते हुए माहि छाये

0
979
Dhoni Tractor driving
Farmer Indian Cricket Team captain Mahendra Singh Dhoni is doing organic farming without using insecticide in his farmhouse at Ranchi.

Ranchi: दोस्तों महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को कौन नहीं जानता। अगर क्रिकेट जगत की बात करें तो हर दशक में किसी एक खिलाड़ी ने भारत के क्रिकेट इतिहास को एक नया मोड़ दिया। जैसे आज से कई दशक पहले क्रिकेट के चैंपियन कपिल देव माने जाते थे जिन्होंने, अपनी कैप्टंसी के दम पर देश को पहला वर्ल्ड कप जिताया।

उसके बाद सौरव गांगुली एक ऐसे कप्तान रहे जिन्होंने, सबसे ज्यादा मैच जिताए और टीम को एक अलग ही तरीके से ग्रूम किया। और इसके बाद नंबर आता है महेंद्र सिंह धोनी का जो बहुत ही लंबे संघर्ष के बाद भारतीय टीम में जगह बना सके। परंतु अपनी विकेट कीपिंग के रोल को निभाते हुए एक बेहतरीन बल्लेबाज और देश के बेस्ट फिनिशर साबित हुए।

जब भारतीय टीम की जिम्मेदारी मिली, तो अपनी कैप्टंसी में वनडे और 20-20 दोनों ही फॉर्मेट के वर्ल्ड कप जीत लाएं। क्रिकेट की दुनिया में हिट होने के बाद धोनी अपनी रियल लाइफ में भी एक चैंपियन की तरह जी रहे हैं और वह कई बिजनेस में अपने हाथ आजमा रहे हैं। वह भी बहुत ही एथिकल तरीके से, अर्थात हम कह सकते हैं कि धोनी जहां भी जाते हैं, धूम मचाते हैं आइए जानते हैं अब क्यों चर्चा में है हमारे माही।

धोनी के फार्म हाउस में कीटनाशक का इस्तेमाल वर्जित है

दोस्तों जैसा कि हम सब जानते हैं कि खेतों में फसल उगाने के दौरान अधिक उपज पाने के उद्देश्य से हमारे किसान भाई दिन प्रतिदिन अधिक से अधिक कीटनाशक फ़र्टिलाइज़र का इस्तेमाल करते हैं। जिससे से पैदा होने वाली फसल से विभिन्न प्रकार की बीमारियां पनप रही है।

महेंद्र सिंह धोनी ने अपने लिए एक ऐसा फार्म हाउस (Dhoni Farmhouse) डिवेलप किया है जिसमें, वह खेती कर रहे हैं ऑर्गेनिक तरीके से। यहां पर किसी भी प्रकार का कीटनाशक या फफूंद नाशक जैसे केमिकल का इस्तेमाल पूर्ण रूप से वर्जित है। यहां तक कि वह पैदावार बढ़ाने के लिए यूरिया जैसी फर्टिलाइजर का इस्तेमाल भी नहीं करते। इसलिए उनके फार्म हाउस से उगने वाली फसल लोग अक्सर इनसे डिमांड करते रहते हैं।

कई तरह के अनाज और सब्जियां उगा रहे हैं अपने फार्म पर

महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में मुख्य फसल के तौर पर गेहूं एवं मक्का की पैदावार कर रहे हैं। इनको उगाने में पूर्ण रूप से स्वदेशी खाद, गाय के गोबर एवं मिट्टी का ही इस्तेमाल किया जाता है। इसके साथ ही कुछ खास प्रकार की सब्जियों को भी उगाया जाता है।

यहां देश में होने वाले तीनों मौसम के अनुसार सारी मौसमी सब्जियों का उत्पादन हो रहा है। आपको बता दें ऑर्गेनिक और शुद्ध तरीके से उगाई गई इन सब्जियों की डिमांड कितनी है, आप इससे अंदाजा लगा सकते हैं कि ऊंची कीमत पर यह सारी सब्जियां विदेशों में एक्सपोर्ट कर दी जाती है।

फॉर्म हाउस में अनाज के अलावा करते हैं पशुपालन भी

जानकारी के अनुसार इस फॉर्म हाउस पर महेंद्र सिंह धोनी ना केवल ऑर्गेनिक अनाज और सब्जियां उगा (Organic Farming) रहे हैं। बल्कि, यहां पशुपालन का काम भी बहुत अच्छे तरीके से किया जा रहा है। धोनी के इस फार्म हाउस में देसी गाय, भैंस, बकरी, और मुर्गी पालन का काम होता है। अभी कुछ समय पहले ही महेंद्र सिंह धोनी कड़कनाथ मुर्गी पालन के लिए भी इंटरनेट पर बहुत तेजी से वायरल हुए थे।

आपको बता दें कड़कनाथ मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में पाया जाने वाला मुर्गी (Kadaknath chicken) की एक ऐसी नस्ल है। जिसकी स्किन का कलर तो काला होता ही है, इसकी अंदर की पूरी रचना जैसे ब्लड, बॉडी पार्ट्स सभी काले ही होते हैं। इसलिए यह कड़कनाथ के नाम से प्रसिद्ध है। यह पूर्ण रूप से देसी प्रजाति है और अभी तक इसकी हाइब्रिड नहीं बन सकी।

महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ क्रिकेट ही नहीं रियल लाइफ में भी चैंपियन है

दोस्तों हमने अक्सर ऐसा देखा है कि खिलाड़ी अपने खेल से संन्यास लेने के हमने आज तक क्रिकेटरों को कमेंट्री करते या किसी टीम का कोच बनते देखा है। परंतु महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट में देश के सबसे सफल कैप्टन होने के बावजूद रिटायरमेंट लेने के बाद उन्होंने कई तरह के बिजनेस में अपना हाथ आजमाना शुरू कर दिया है।

वह अपनी व्यापारिक जिंदगी में भी एक चैंपियन की तरह ही खेल रहे हैं और जो भी काम करते हैं, बहुत ही हाई लेवल और एथिक्स के साथ उसे डिवेलप करते हैं। इनकी जिंदगी से एक आम इंसान बहुत कुछ सीख सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here