
Chandigarh: वर्ष 2022 का आखिरी महीना और आखिरी के दिन चल रहे हैं। लोग न्यू ईयर मनाने के लिए ट्रिप प्लान कर रहे हैं। कई लोग क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेट (New Year Celebrate) करने के लिए काफी पहले से ही प्लान कर चुके हैं और कुछ ऐसे हैं, जो अभी भी न्यू ईयर की तैयारी में लगे हुए है। वर्ष 2023 के स्वागत के लिए लोग जोरों शोरों से तैयारी कर रहे हैं।
ऐसे में लोगों के मन में पहला सवाल आता है कि वह अपने बजट में और आसपास कहां जा सकते हैं। तो यदि आप भी चंडीगढ़ से हैं और कोई आसपास का बेहतरीन शहर ढूंढ रहे हैं। तो यह लेख आपकी मदद के लिए उपयोगी साबित होगा।
दोस्तों इस लेख के माध्यम से हम आपको चंडीगढ़ के आसपास (Near Chandigarh) लगभग 4 से 5 घंटे का सफर करके ऐसे शहर के हिल स्टेशन में पहुंच जाएंगे जहां पर आप अपनी फैमिली के साथ जाकर काफी अच्छी तरह एंजॉय कर सकेंगे। तो आइए जाने उन शहरों के बारे में।
शिमला (हिमाचल प्रदेश की शान)
चंडीगढ़ से करीब 113 किलोमीटर की दूरी पर स्थित शिमला (Shimla) शहर ठंडे प्रदेश के नाम से मशहूर है। चंडीगढ़ वालों का आना जाना तो इस शहर में लगा ही रहता होगा।
Wild Flower Hall An Oberoi Resort
#oneofthebest#propertyinentir #Himachalpradesh Wildflowerhall Shimla pic.twitter.com/pWXXbBmbYF
— Ajay Banyal (@iAjay_Banyal) July 23, 2020
यदि आपके लिए भी यह जगह घर जेसी हो गई है, तो कोई बात नहीं आप शहर ना घूम कर शिमला के एक लग्जरी रिसॉर्ट (Luxury Resort) जिसका नाम ओबेरॉय रिसॉर्ट (Oberoi Resort) है, वहां पर एक रात स्टे कर सकते है। एक रात स्टे की कीमत लगभग 27500 RS होती है। परंतु एक रात में आपको ऐसा लगेगा कि आपने पूरा जीवन जी लिया।
मसूरी (उत्तराखंड की खूबसूरत वादियां)
पहाड़ी इलाके की रानी कही जाने वाली मसूरी चंडीगढ़ से मात्र 200 किलोमीटर की दूरी पर है। यदि आप निजी साधन से या फिर बस से जाते हैं, तो मात्र 4 से 5 घंटे में आप वहां पहुंच जाते हैं। सभी पर्यटक शहरों में से सबसे खास है मसूरी। ऊंचे ऊंचे पहाड़ बर्फ की सफेद चादर जैसी नजर आते है।
Allow picturesque Himalayan vistas to frame the backdrop of your sacred union in Mussoorie. Embark on your new life surrounded by bespoke décor and curated events at JW Marriott Walnut Grove Resort & Spa.#7vachan #CuratingHappiness #WedShop pic.twitter.com/iCnydJI5l6
— 7Vachan (@7vachan) July 9, 2022
आप मसूरी (Mussoorie) में बादलों को भी काफी करीब से देख सकते हैं। यदि आप मसूरी शहर को घूम चुके हैं, तो आपको शहर घूमने की वजह एक बार JW मैरियट मसूरी वॉलनट ग्रोव रिज़ॉर्ट एंड स्पा (JW Marriott Mussoorie Walnut Grove Resort And Spa) जरूर जाए। यहां एक रात स्टे की कीमत 26500 RS है, परंतु एक रात में इस लग्जरी लाइफ को जी कर आप एकदम फ्रेश फील करेंगे।
धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश)
चंडीगढ़ से 240 किलोमीटर दूरी पर बसा हिमाचल प्रदेश का धर्मशाला (Dharamshala) अपने आप में एक बहुत बड़ा पर्यटन क्षेत्र है। यह क्षेत्र 12 महीनों सुरक्षित है, परंतु नए वर्ष के समय आपको इस क्षेत्र में काफी भीड़ देखने को मिलेगी।
यदि आप इस शहर को घूमने जाते हैं और लग्जरी लाइफ का अनुभव करना चाहते हैं, तो धर्मशाला के हयात रीजेंसी धर्मशाला रिज़ॉर्ट (Hyatt Regency Dharamshala Resort) में रुक सकते है, जिसकी एक रात की कीमत 28500 RS है।
Now that’s what you call a room with a view. The stunning Hyatt Regency Dharamshala. Head and shoulders above any of the hill resorts I’ve stayed at in India. pic.twitter.com/KUO5Ag4e5z
— Brown Sahiba (@Rajyasree) September 22, 2021
यदि आप शांत और खूबसूरत माहौल में अपना न्यू ईयर सेलिब्रेट करना चाहते हैं, तो यह जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट है। रिसॉर्ट की खास बात यह है कि आप रिसॉर्ट के रूम से बर्फ से ढकी धौलाधार की लंबी कतार देख सकेंगे।
उत्तराखंड का ऋषिकेश
यदि आप चाहते हैं कि आपके न्यू ईयर की शुरुआत आध्यात्मिक तरीके से हो तो आप उत्तराखंड के ऋषिकेश (Rishikesh) जा सकते हैं। मां गंगा के दर्शनों के साथ रात्रि के वक्त चांदनी रात में नदी के किनारे बोन फायर का भी मजा ले सकते हैं।
यदि आप चाहते हैं कि आपको उस शहर में भी लग्जरी लाइफ मिल सके, तो अलोहा ऑन द गंगा रिसोर्ट (Aloha On The Ganges, Rishikesh) में एक रात्रि रुक सकते हैं, जिसकी कीमत 16500 RS होगी।
उत्तराखंड का जिम कार्बेट नेशनल पार्क
यदि आप अपनी न्यू ईयर की शुरुआत नेचर के साथ करना चाहते हैं, तो आपके लिए उत्तराखंड (Uttarakhand) का जिम कार्बेट नेशनल पार्क (Jim Corbett National Park) वेस्ट होगा। देखा जाए तो इस इलाके में साल में किसी भी समय आ जा सकते है। परंतु न्यू ईयर का समय बहुत ही खास होता है, ठंडे मौसम में वाइल्ड सफारी (Wildlife Safari) एक अलग ही अनुभव देती है।
One of the best & must visit National parks of India🇮🇳
1. Jim Corbett National Park, Uttarakhand pic.twitter.com/cUTN3mIZoX
— Suzie Sante (@SanteSuzie) December 6, 2022
चंडीगढ़ से जिम कार्बेट नेशनल पार्क आना थोड़ा लंबा रास्ता जरूर है, परंतु यहां का सुकून अलग है। यदि आप किसी अच्छे होटल में रुकना चाहते हैं, तो आपके लिए अहाना दा कार्वेट वाइल्डनेस रिसॉर्ट बेहतरीन साबित होगा जिसकी एक रात की कीमत 13500 RS है।



