
Photo Credits: Twitter(@mediazzzona)
दिल्ली: भारत में भ्रष्टाचार सबसे बड़ी समस्या है। भारत में अनेक नेता से लेकर सरकारी अफसर (Government Officer) भ्रस्टाचार में लिप्त रहे है और समय समय पर ऐसी खबरें आती रही है की फालना अफसर के घर से कई 100 करोड़ रुपये और सोना बरामद हुआ। अगर आप सोचते है कि बाकी देशों का हाल अच्छा है और वहां ऐसा नहीं होता होगा, तो आप गलत सोचते हैं। अब रूस से एक ऐसा ही केस विदेशी मीडिया में सामने आया है।
इस केस को जानकर आप हैरान हो जाने वाले है। इस देश में एक ऐसा रिश्वतखोर अधिकारी पाया गया है, जिसने भ्रस्टाचार के मामले में सबको पीछे छोड़ दिया है। इसके अलावा उसका रहन-सहन ऐसा था, जैसे की वह कोई बड़ा बिजनेसमैन हो ठीक राज कुंद्रा कैसा। अब इस अधिकारी का पर्दाफाश हो गया है।
विदेशी मिडिया में बताया जा रहा है की रूस के दक्षिणी क्षेत्र स्टावरोपोल में एक ट्रैफिक पुलिस अधिकारी एलेक्सी सफोनोव (Police colonel Alexei Safonov) के खिलाफ लंबे समय से शिकायत मिल रही थी। इसके बाद एक जांच टीम गठित हुई। जब उन्होंने पड़ताल की तो पुलिस अधिकारी और उसकी टीम के कई लोगों पर रिश्वत लेने का शक हुआ। जिस पर अधिकारी के घर (colonel Alexei Safonov opulent residence) छापेमारी (Raid) का प्लान बनाया गया, लेकिन जब वो उसके घर पहुंचे तो हैरान हो गए।
Russian investigators said Tuesday they have uncovered a multi-million ruble bribery scheme run by dozens of senior traffic police officers, with the top cop’s golden toilet bowl stealing the show.
published footage of police colonel Alexei Safonov’s opulent residence pic.twitter.com/EGU8u2s5eA— Pasbanan News Agency (@pasbanan_news) July 22, 2021
बता दे की इस ट्रैफिक पुलिस अधिकारी (Traffic Police Officer) का घर इतना शानदार था कि शुरू में जांच टीम को लगा कि वो किसी गलत पते पर आ गए और यह किसी बड़े व्यवसाई का घर हैं। हालांकि पता करने पर एड्रेस सही मिला। उस घर के कमरों में ऐसी सजावट थी, जिसे देखकर लगता है कि जैसे वो कोई महल या हवेली हो। इसके अलावा जांचकर्ता तब हैरान रह गए, जब उन्हें टॉयलेट सोने का बना संडास (Golden Toilet) मिला।
जांच टीम (Russian investigators) ने उस भ्रष्ट अफसर एलेक्सी और 6 अन्य लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी पैसे लेकर गलत काम में शामिल गिरोह को परमिट जारी करते थे। जिस वजह से बाग्माश आसानी से पुलिस चेक पोस्ट को पार कर ले जाते थे। इसी के चलते भ्रष्ट अधिकारी इतने शानदार घर में रह रहा था। हालांकि अब उसकी पोल खुलने के बाद उस पर बड़ी कार्यवाही हो रही है।
Главу ставропольского ГИБДД задержали по подозрению в коррупции. Депутат Александр Хинштейн опубликовал фото из дома силовика https://t.co/m5GczoLwDP pic.twitter.com/RHGhVfId10
— Медиазона (@mediazzzona) July 20, 2021
रूसी मीडिया के अनुसार गिरफ्तार लोगो में वरिष्ठ ट्रैफिक अधिकारी, एक ट्रैफिक निरीक्षक और चार नागरिक शामिल हैं। जांचकर्ताओं ने इसके अलावा अन्य 80 जगहों पर भी छापे मारे। जिसमें महंगे गिफ्ट, घर, कारें और अन्न महंगे सामान जब्त किये हैं। वहीं एलेक्सी और उसकी टीम ने हाल ही में परमिट के बदले 19 मिलियन रूबल लिए थे। भारत के लिहाज़ से ये रकम 19177266 रुपये (लगभग 2 करोड़ रुपये) होगी।



