
Photo Credits: Viral Photos on Social Media
Sagar: हाल ही के बीते दिनों में पेट्रोल और डीज़ल के दाम बहुत अधिक बढ़ गए थे। देश की जनता को अपनी गाड़ियों में पेट्रोल भरवाना बड़ा महंगा पढ़ रहा था। ऐसे में लोगो को इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बारे में बता चला की यहाँ खर्चा कम पड़ता है। आज के वक़्त में इलेक्ट्रिक वाहन (Electric Vehicle) बनाने वाली कंपनियों में ऐसे वाहन बनाने की होड़ सी मची हुई है। भारत में कुछ ऐसे होनहार लोग हैं, जो अपने देशी जुगाड़ से इलेक्टिक वाहन बनाने में सफल हो गए है।
ऐसे में मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के सागर (Sagar) में एक कॉलेज स्टूडेंट ऐसा कमाल कर दिखया है की बड़ी बड़ी कंपनियों के कान खड़े हो गए हैं। गजब है MP के इस गजब के लड़के ने अपनी खुद की इलेक्ट्रिक कार (Sagar Student Makes An Electric Car) बना दी है। यह कार बहुत ही सस्ती होने के अलावा एक बार चार्ज करने पर 185 किलोमीटर तक का सफर तय कर सकती है।
कई कंपनियां इलेक्ट्रिक कार (Electric Car) बना रही है, परन्तु उनकी गाड़ियों की कीमत बहुत ज्यादा है, ऐसे में सागर के कॉलेज स्टूडेंट ने जुगाड़ से जो इलेक्ट्रिक कार बना ली है, इनकी बनाने की कीमत बहुत कम आई है। अब इस कार के बारे में विस्तार से बात की जाएँ।
मध्य प्रदेश कॉलेज के सागर के इंजीनियरिंग कालेज स्टूडेंट (Engineering Student) हिमांशु भाई पटेल (Himanshu Bhai Patel) ने 5 महीने में यह इलेक्ट्रिक कार तैयार की है। यह इलेक्ट्रिक ड्राइवर के अलावा अन्न 4 लोगों को बैठा सकती है। मतलब इसमें 5 लोग आराम से बैठ जायेंगे।
यह कार 1 बार फुल चार्ज करने के बाद 185 किलोमीटर तक का सफर करवा सकती है। हिमांशु (Himanshu Patel) के मुताबिक़ यह कार 50 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड से दौड़ सकती है। इससे शहर में एक स्थान से दूसरे स्थान तब जाना बहुत ही आसान और किफायती है।
Engineering Collage Student Himanshu Bhai Patel in Sagar Madhya Pradesh made a Electric. Electric Car Innovation cast is only 2 lakh ru. pic.twitter.com/EYjlaOUn9o
— Ek Number News (@EkNumberNews) December 7, 2021
हिमाशुं द्वारा विकसित की गई इस कार में सबसे खास बात यह है की इसको फुल चार्ज करने में केवल 30 रुपये का खर्चा आता है। यह कार केवल 4 घंटों में फुल चार्ज हो जाती है। इस कार में हिमांशु ने रिमोट कंट्रोल के ज़रिये स्टार्ट और स्टॉप का फ़ंक्शन दिया है। इस कार में इलेक्ट्रॉनिक स्पीड मीटर, रिवर्स मोड, बैटरी पावर मीटर, फास्ट चार्जर, एंटी-थेफ्ट अलार्म और इलेक्ट्रिकल सेफ्टी के लिए फ्यूज सिस्टम की सुविधा भी दी गई है।
मध्यप्रदेश के छात्र हिमांशु पटेल ने बनाई सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, 30 रुपये में चलती है 185 किमी चलती है। pic.twitter.com/4dZbE4c5zy
— sanatanpath (@sanatanpath) December 7, 2021
इस कार की सबसे अच्छी बात यह है की वे काफी सस्ती है। हिमांशु को इसके बनाने की लागत केवल 2 लाख रुपये आई है। आजकल इतने पैसों की तो बाइक आती हैं। हिमांशु पटेल के इस दावे ने कार गजत को खलबली मचा दी है। अब लोग इस कार को भविष्य की कार कहने लगे है। अब सोशल मीडिया पर यह खबर और इसकी तस्वीरें वायरल हो रही है।



