BMW लाया शानदार इलेक्ट्रिक साइकिल बाइक, फुल चार्ज करने पर 300 किमी चलती है: No Petrol

0
11186
BMW i Vision AMBY bicycle
BMW Motorrad New Electric bike BMW i Vision Amby features. BMW i Vision AMBY is a high-speed e-bicycle with 300 km of range.

Bhopal: आज की दुनिया में इलेक्ट्रिक व्हीकल्स को बहुत तजब्बो दी जा रही है। पूरी दुनिया इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक या कार लेने में लगी है। इसका सबसे बड़ा कारण पेट्रोल और डीज़ल का अति से ही महंगा होना है। अब अनेक देशों की सरकारों के साथ मिलकर कई वाहन निर्माता कंपनियां भी इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा दे रही हैं और नई इलेक्ट्रिक स्कूटी और बाइक लांच कर रही हैं।

इसी कड़ी में अब जर्मनी की वाहन निर्माता कंपनी BMW Motorrad ने म्यूनिख (Munich) में हुए इंटरनेशनल मोटर शो में अपने नए इलेक्ट्रिक व्हीकल (BMW Electric cycle) को पेश किया है। इस BMW Electric cycle को देखकर लोगो के होश ही उड़ गए और यह वायरल हो गई।

इसे BMW की नई इलेक्ट्रिक बाइसाइकिल भी कहा जा रहा है। वैसे इसका नाम BMW i Vision Amby है। खास बात यह है की यह पूरी तरह से इलेक्ट्रिक मोटर साइकिल है और न ही साइकिल। यह एक तरह का इलेक्ट्रिक वाहन है, जो आधा बाइक और अघा साइकिल है।

इस व्हीकल को BMW Motorrad ने नई पीढ़ी को ध्यान में रख कर डिजाइन किया है। ये इसे साइकिल और लाइटवेट मोटरसाइकिल के बीच रखा जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है की यह एक हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक बाइक है। विदेशों में इलेक्ट्रिक साइकिल को भी बाइक के ही नाम से कहा जाता है।

इस बाइक साइकिल में 2,000 Wh की क्षमता का बैटरी पैक लगाया गया है। इसे साइकिल के फ्रेम में फिट किया गया है। कंपनी का कहना है कि यह इलेक्ट्रिक बाइक पेडलेक राइडिंग मोड में 300 किमी तक की दूरी तय कर सकता है। इसकी फास्ट-चार्जिंग तकनीक से इसकी बैटरी को केवल तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

कंपनी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक साइकिल की टॉप स्पीड 60 किलोमीटर प्रति घंटे है। BMW i Vision Amby में आगे का पहिया 26 इंच का होगा, पिछला पहिया 26 इंच का दिया गया है। अगले पहिये का टायर पतला, जबकि पिछला पहिये में राउंडेड टायर दिए गए हैं। साइकिल की सीट की ऊंचाई 830 MM है।

इस बाइक को बच्चो से लेकर बड़े बुजुर्ग भी आसानी से चला सकते है। इसका वज़न भी कम रखा गया है। इसका कुल वजन 65 किलोग्राम है। जो नार्मल बाइक की तुलना में काफी हल्की है। यह ई-साइकिल का भी काम करेगी और आपके मोबाइल में एक एप के जरिए आपके कनेक्ट हो जाएगी। एप के जरिए ही साइकिल में दी गईं स्पीड मोड्स को बदला जा सकता है।

यह साइकिल अपनी टॉप स्पीड को मैन्युअल तरीके से और जियो-फेंसिंग के माध्यम से भी एडजस्ट कर सकती है। कंपनी का कहना है कि, राइडर को इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम का लाभ उठाने के लिए लगातार पेडल करना पड़ता है। यह एक हाई-स्पीड साइकिल होगी, इसलिए इसे चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन नंबर और ड्राइविंग लाइसेंस की जरुरत नहीं होगी।

इस बाइक कम साइकिल (Electric Bike BMW) में एडेप्टिव मोबिलिटी टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है। यह ड्राइव सिस्टम साइकिल ट्रैक पर 25 किमी प्रति घंटे, सिटी-सेंटर सड़कों पर 45 किमी प्रति घंटे और मल्टी-लेन सड़कों पर 60 किमी प्रति घंटे तक की स्पीड मिलती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here