तजिंदर बग्गा को हरिनगर से टिकट मिली तो दिल्ली में केजरीवाल और आप पार्टी को हार का भय सताया

0
463

Hari Nagar, Delhi: पिछले कुछ समय से दिल्ली की राजनीति में तजिंदर पाल सिंह बग्गा नाम छाया हुआ हैं। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पिछली लिस्ट में तो बग्गा कानाम नहीं डाला था, किन्तु हाल ही में जारी Second लिस्ट में दिल्ली बीजेपी के प्रवक्ता बग्गा को हरिनगर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया है। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने भी अपनी दूसरी लिस्ट जारी की है।

इस लिस्ट में बीजेपी ने 10 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। बीजेपी ने अपने फायरब्रांड प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरि नगर सीट से टिकट दिया है। साथ ही नई दिल्ली सीट से BJP ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के खिलाफ सुनील यादव को मैदान में उतारा है। सोमवार देर रात बीजेपी ने 10 लोगों के नाम की घोषणा की है। इसमें नांगलोई जाट, राजौरी गार्डन, हरि नगर, दिल्ली कैंट, नई दिल्ली, कस्तूरबा नगर, महरौली, कृष्णा नगर और शाहदरा सीट शामलि हैं।

आपको ज्ञात हो की भाजपा ने 17 जनवरी को दिल्ली विधानसभा चुनाव (Delhi Assembly Election) के लिए 57 उम्मीदवारों की अपनी पहली लिस्ट जारी की थी। पहली लिस्ट में भाजपा ने नई दिल्ली सीट पर किसी नाम का एलान नहीं किया था।

तजिंदर बग्गा को उम्मीदवार बनाने को लेकर मॉडल टाउन से भाजपा उम्मीदवार कपिल मिश्रा ने खुशी जताई साथ ही शुभकामनाएं दी है। कमिल मिश्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, आ’तंकवादियों के लिए आधी रात को कोर्ट जाने वाले और कश्मीर को भारत से अलग करने की बात करने वाले सभी ‘अशांत दूषणों’ की छाती पर सवार होकर पिटाई करने के लिए मशहूर मेरे भाई तजिंदर पाल सिंह बग्गा को हरि नगर से विजय की शुभकामनाएं।

इस वक़्त सोशल मीडिया और खासकर के ट्विटर पर तजिंदर बग्गा ट्रेंड कर रहे हैं और यूजर #Bagga4HariNagar ट्रेंड पर बग्गा को बधाई दे रहे हैं। हरिनगर सीट (Hari Nagar Seat Delhi) से टिकट मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता तेजिंदर पाल सिंह बग्गा ने बड़ी जीत का दावा किया है। तेजिंदर बग्गा का कहना है कि भारतीय जनता पार्टी इस चुनाव में 50 से अधिक सीटें जीतेगी। Tajinder Bagga ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधा और कहा कि वो BJP से डर रहे हैं।
https://twitter.com/TajinderBagga/status/1219348958599737345

तेजिंदर बग्गा ने दिल्ली सरकार पर आरोप लगाया कि बीते दिनों जो DTC के दफ्तर में आग लगी थी, वह कागजात जलाने के लिए लगाई गई थी। भारतीय जनता पार्टी प्रवक्ता Bagga ने कहा कि BJP इस बार 50 से अधिक सीटें जीतेगी, इसी वजह से अरविंद केजरीवाल भयभीत हैं। इसी वजह से Delhi चुनाव से 15 दिन पहले से DTC के दफ्तर में आग लगी और कागजातों को जलाया गया।

पिछले दिनों जब भाजपा की ओर से उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की गई थी, तब ट्विटर पर तेजिंदर pal singh बग्गा को ट्रोल किया गया था। First लिस्ट में बग्गा का नाम नहीं था। लेकिन दूसरी लिस्ट में पार्टी की ओर से तजिंदर बग्गा को लिस्ट में शामिल किया गया और भाजपा ने उनपर भरोसा जताया। सोमवार देर रात को ही टिकट का ऐलान करने के बाद तेजिंदर बग्गा की ओर से कैंपेन शुरू कर दिया गया और उन्होंने सभी समर्थकों का धन्यवाद भी किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here