
Photo Credits: Twitter
Patna: ऐसा बहुत कम देखा गया है की किसी महिला ने शादी के बाद सफलता का मुकाम हासिल किया हो। वैसे तो अनेक महिलाएं शादी के बाद घर के कामों में ही अपना जीवन बिता देती हैं। भारत में अनेक लड़कीया शादी के बाद (Girls After Marriage) अपनी पढ़ाई बीच में छोड़ देती हैं। कई लड़कियां तो शादी के बाद तो नौकरी भी छोड़ देती हैं।
इसके उलट बिहार की एक महिला (Bihar Woman) ने अलग ही काम कर दिखाया है, जिसे देखकर हर महिला को उनसे प्रेरणा मिलेगी और वे भी शादी के बाद सफलता (Success) की स्वाद चख सकती है। बिहार में गोपालगंज की रहने वाली दुर्गा शक्ति (Kumari Durga Shakti) की वर्ष 2002 में आनंद अशोक के साथ शादी हुई थी। आनंद अशोक बिहार के सीतामढ़ी जिला के बथनाहा में गांव बिशनपुर के रहने वाले हैं। जब दुर्गा शक्ति की शादी हुई, तो वह केवल 18 साल की थी।
दुर्गा शक्ति (Durga Shakti) की अब शादी हो चुकी थी और कभी उन्होंने बचपन सपना देखा था की वह पुलिस अधिकारी बनकर देश सेवा करेंगी। परन्तु 18 साल की उम्र में शादी हो जाने के बाद दुर्गा का यह सपना अब सपना ही रह गया था, लेकिन शादी के 17 साल बाद DSP बनकर दुर्गा शक्ति (DSP Durga Shakti) ने सभी के लिए एक मिसाल पेश की है, जो शादी के बाद कुछ बनने का सपना छोड़ देती है।
मीडिया रिपोर्ट्स बताती है की शादी के कुछ दिनों बाद दुर्गा शक्ति ने नॉर्मली अपने पुलिस अधिकारी बनने के सपने के बारे में पति को बताया तो उनके पति ने दुर्गा की आगे की पढ़ाई और सिविल सर्विस प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी की व्यवस्था कर दी। फिर दोनों कपल को एक बेटा भी हो गया। कुछ समय पढ़ाई रुकी और फिर पढ़ाई करने लगी।
महिला पुलिस अफसर दुर्गा शक्ति जी आज महिलाओ के लिए प्रेरणास्रोत हैं। pic.twitter.com/UTcleGMsx7
— sanatanpath (@sanatanpath) September 4, 2021
कुछ समय पढ़ने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा में दुर्गा ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल की। दुर्गा शादी 17 साल बाद बिहार पुलिस में डीएसपी अफसर बन गईं। उस वक़्त सिक्किम के राज्यपाल गंगा प्रसाद ने दुर्गा शक्ति को सम्मानित भी किया था। कुछ समय तक ऐसे ही वे पुलिस की नौकरी में कार्यरत रही।
Kumari Durga Shakti DSP Bihar Police || जानिए कुमारी दुर्गा शक्ति के संघर्ष की पूरी कहानीhttps://t.co/Gi1wbqfcn1#KumariDurgaShakti @helpline_BP #TheOfficers #RealLifeHero pic.twitter.com/1dSgUZDIvA
— The Officers (@the_officers) May 30, 2020
दुर्गा शक्ति के ससु खेती करते हैं। उनके ससुर ने खेती करके अपने तीन बेटों को पढ़ाया और काबिल बनाया और शादी भी करवा दी। अपनी बहू की इस सफलता पर ससुर (Father In Law) बहुत उत्साहित रहते है। आज दुर्गा शक्ति बिहार पुलिस (Bihar Police) में अपनी सेवाएं दे रही है और अन्न महिलाओं के लिए एक मिसाल है।



