बिहार में किसान की बेटी ने प्रदेश में टॉप किया, CBCE बोर्ड परीक्षा में ऐसे 99 प्रतिशत अंक ले आये

0
2157
Topper Pragati
Purnia Bihar Farmers Daughter Pragati Pranru topped in CBCE Exam. Pragati became 10th state second topper by scoring 99 percent marks.

Purnia: अभी हाल ही में सीबीएसई ने अपने परीक्षा परिणाम की घोषणा की है। इसके तहत दसवी क्‍लास के परिणाम जारी किए गये है। सिर्फ दसवी ही नहीं बारहवी का भी परिणाम साथ में जारी किया गया है। हालांकि यह पहली बार ऐसा हुआ है कि दसवी और बारहवी का रिजल्‍ट सीबीएसई एक ही दिन जारी किया है।

इस बार सीबीएसई में दसवी की परीक्षा में 94.40 प्रतिशत छात्र उत्‍तीर्ण हुए है। इन 94 प्रतिशत में लड़कियों का सफलता प्रतिशत 95.21 रहा है। वही लड़को की बात की जाये, तो उनका सफलता प्रतिशत 93.80 रहा है। बिहार (Bihar) राज्‍य की बात की जाये, तो इस बार सीबीएसई की परीक्षा में बिहार राज्‍य के सभी छात्र छात्राओं ने बेहतर प्रदर्शन करके बाजी मार ली है।

बिहार की प्रगति ने सीबीएसई की दसवी परीक्षा में मारी बाजी

इस बार सीबीएसई (CBCE) की दसवी की परीक्षा में पूर्णिया (Purnia) में निवास करने वाली प्रगति ने बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया है। प्रगति ने दसवी की परीक्षा में 99 प्रतिशत अंक प्राप्‍त किए है। इसके साथ ही वह बिहार की टॉपर बन चुकी है।

प्र‍गति ने परीक्षा में कुल 500 अंको में से 495 अंक हासिल किए है। प्रगति का पूरा नाम प्रगति प्राणु है। 99 फीसदी अंक लाने के बाद प्रगति की जगह टॉपरों की लिस्‍ट में बन गई है। प्रगति सेकेंण्‍ड टॉपर की लिस्‍ट में शामिल है।

अपनी सफलता का श्रेय परिवार और स्‍कूल को दिया

रिजल्‍ट आने के बाद प्रगति ओर उनका परिवार बहुत खुश है। जब प्रगति ने अपना परिणाम देखा तो खुशी के इस पल को साझा करते हुए प्रगति ने कहा कि उनकी सफलता सिर्फ उनकी सफलता नहीं है। यह सफलता उनके माता पिता और पूरे स्‍कूल की है।

वह कहती है कि स्‍कूल के प्रिंसिपल, डायरेक्‍टर और शिक्षक की वजह से ही वह सफल हो पाई है। वह कहती है कि उनका मॉटीवेशन ही मेरी सफलता के पीछे का कारण बना है। माता पिता का धन्‍यवाद करते हुए प्रगति कहती है, कि अगर माता पिता ने मुझे इतना काबिल ना बनाया होता ओर मेरा साथ नहीं दिया होता। तो इतना अच्‍छा प्रदर्शन शायद उनके लिए करना मुश्‍किल होता।

प्रतिदिन 6 से 7 घंटे करती थी पढ़ाई

प्रगति पूर्णिया में जयप्रकाश कॉलोनी में निवास करती है। उनके पिता का नाम संजीव कुमार है। तथा उनकी मॉ का नाम संगीता कुमारी है। प्रगति अभी पटना मे रहकर आगे की पढ़ाई कर रही है। प्रगति की पूरी स्‍कूलिंग पूर्णिया में ही हुई है। वह बताती है कि उन्‍होंने इतने अच्‍छे अंक अपनी सेल्‍फ स्‍टडी के बदौलत हासिल किए है। वह कहती है कि स्‍कूल के बाद वह प्रतिदिन 6 से लेकर 7 घंटे पढाई करती थी।

माता पिता ने दिया आशीर्वाद

प्रगति बताती है कि अपना रिजल्‍ट देखने के बाद वह बहुत ही खुश हुई जब उन्‍होंने देखा कि उनके अंक 500 में से 495 है। तो अपनी खुशी को बाटने के लिए सबसे पहले उन्‍होंने अपनी मॉं को कॉल लगाया था।

वह बताती है कि जब वह अपने अंक के विषय में अपनी मॉ को बता रही थी तो उनकी मॉ इस बात पर यकीन नहीं कर रही थी। परन्‍तु बाद में जब उन्‍हें यकीन हुआ तो वह बहुत ही ज्‍यादा खुश हुई।

प्रगति ने बताया कि मॉं से बात करने के बाद उन्‍होंने अपने पापा से बात की जब पापा को यह बताया तो पापा भी बहुत खुश हुए और उन्‍होंने आशीर्वाद देते हुए प्रगति को कहा किे इसी तरह अच्‍छा प्रदर्शन करो। प्रगति बताती है कि उनकी इस सफलता से स्‍कूल ओर घर में सभी बहुत खुश है।

अच्‍छें प्रदर्शन में सेल्‍फ कॉन्‍फिडेंस होता है सहायक

प्रगति कहती है कि उन्‍होंने दसवी की तैयारी बहुत ही अच्‍छे से मन लगाकर की थी। इसलिए वह इसमें इतने अच्‍छे अंक ला पाई है। वह कहती हे कि अगर मन से हमने यह ठान लिया कि हमे अच्‍छा प्रदर्शन करना है। तो हम किसी भी चीज में सफल हो सकते है। मन का लगना बहुत ही आवश्‍यक होता है। साथ ही वह कहती है कि सेल्‍फ कॉन्‍फिडेंस भी हमें अच्‍छा प्रदर्शन करने में मदद करता है।

आईएएस बनने का है लक्ष्‍य

अपने सपने के विषय में जानकारी देते हुए प्रगति कहती है कि उनका सपना आईआईटी फील्‍ड मे जाने का है। आईआईटी की तैयारी करने के बाद वह यूपीएससी की तैयारी करना चाहती है। वह कहती है पहले मेरा सपना सिर्फ आईआईअी क्‍लीयर करना था परन्‍तु अब में यूपीएससी क्‍लीयर करके आईएएस बनना चाहती हूँ।

तीन सब्‍जेक्‍ट में मिले 100 में से 100

आपको बता दे कि प्रगति ने सीबीएसई से दसवी परीक्षा को 99 प्रतिशत से पास करके इतिहास रच दिया है। बिहार राज्‍य का वह गौरव बन चुकी है। प्र‍गति को सभी 5 सब्‍जेक्‍ट में ए ग्रेड मिला है।

उन्‍हें 3 सब्‍जेक्‍ट में 100 में से 100 भी मिले है। इंग्‍लिश, गणित, और संस्‍कृत में उन्‍हें 100 मिला है। वही साइंस में वह 99 अंक हासिल कर पाई है। सोशल स्‍टडी में 96 व एडिशनल सब्‍जेक्‍ट आईटी में वह 96 अंक हासिल करने में सफल हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here