महिलाएं इस सरकारी स्कीम की मदत से हर महीने 44900 रु पा सकती है, लेने की पूरी प्रक्रिया जानें

0
1659
New Pension System
Government Scheme: Women will get Rs 44900 per month like this, know how to take. If your wife is 30 years old, New Pension System for you.

Presentation File Photo Used

Bhopal: आज हर कोई आत्मनिर्भर बनना चाहता है, खासकर महिलाएं भी पुरुषों से कंधा से कंधा मिला के काम कर रही हैं औऱ ये सोच रखती हैं वो भी परिवार की ज़िम्मेदारी उठाएं। ऐसे में देखा ये गया है कि वर्तमान में तो इनकम ले पाते हैं, लेकिन रिटायर होने पर, चूंकि कोई पेंसन नही मिलनी इसलिये बुढ़ापे में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जबकि उसी उम्र में पैसे की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है, खास कर महिलाओं को सही सपोर्ट न मिलने की वजह से कई बार ज्यादा बुरा वक्त झेलना पड़ जाता है। वहीं कुछ समझदार लोग इन्सुरेंस पालिसी या एफ डी तो करवाते हैं, पर वो जरूरत पूरी नहीं कर पाती इसलिये सरकार लायी है, एक शानदार पेंशन प्लान (Pension Plan), जिससे महिलाएं रिटायर होने पे 45000 रुपये प्रतिमाह तक पेंसन पा सकती हैं और जीवन भर आत्मनिर्भर बन आत्मसम्मान की जिंदगी जी सकें।

पेंशन प्रणाली योजना (National Pension System) क्या है और कैसे शुरू करें

पेंशन योजना का फायदा उठाने के लिए आपको राष्ट्रीय पेंशन योजना से जुड़ना होगा या नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में अकॉउंट खोलना होगा, ये एनपीएस अकॉउंट (NPS Account) हम किसी भी उम्र में खुलवा सकते हैं, इसकी कोई ऐज लिमिट नहीं जिसमे एक निश्चित रकम प्रतिमाह हम अपनी सामर्थ्य के अनुसार 60 साल की उम्र तक जमा करते हैं। फिर 60 साल होने के बाद कुछ रकम एक मुश्त मिल जाती है और बाकी का पैसा इंटरेस्ट ग्रोथ के हिसाब से जीवन भर पेंशन के तौर पे फायदा लेते हैं।

आत्मनिर्भर बन 45000 रुपये प्रति माह तक पाने कितने करना होगा इन्वेस्ट

आपको बताना चाहेंगे कि यदि आपकी उम्र 30 वर्ष है, तो अगले 30 सालों तक अर्थात 60 साल की उम्र पूरी होने तक लगातार प्रतिमाह राष्ट्रीय पेंशन योजना के अंतर्गत 5000 रुपये इन्वेस्ट किये जायें, तो आपको कितना फायदा होगा आप जान के हैरान हो जाएंगे।

Money

60 वर्ष पूर्ण करते ही लगभग 45 लाख रुपये तक आपको एक मुश्त रकम मिलेगी साथ ही करीब 44900 रुपये तक पेंशन के रूप में प्रति माह आपके खाते में आते रहेंगे आजीवन। इससे बाकि का जीवन यापन बहुत अच्छा हो जायेगा।

सरकार ने सामाजिक लोगो की आर्थिक सुरक्षा हेतु उठाये ये कदम

आपको बता दें कि सरकार समाज मे महिलाओं (Woman) का जीवन स्तर सुधारने के लिये समय समय पे कई तरह की योजनाएं चलती रहती है, जिसके लिये महिला एवं बाल विकास जैसी कई संस्थान काम भी कर रही।

Money Rupee
Money Presentation Image

इतने प्रयासों के बावजूद ये पाया कि महिलाये आपने रिटायरमेंट के बाद अर्थात बुढ़ापे में बहुत कठिन कष्टप्रद जीवन जीने को मजबूर हैं, आर्थिक आमदनी नही होने की वजह से, क्योंकि जीवन भर काम करने के बाद भी उन्हें ये ज्ञान नही होता कि बुढ़ापे के लिये कौन सी योजना या पालिसी लेनी चाहिये।

इसी बात को मद्देनजर रखते हुए महिलाओं को आत्मसम्मन के साथ जीवन व्यतीत करने सरकार ने नेशनल पेंशन योजना की शुरुवात की ताकि उन्हें कही भटकना न पड़े, One Step Solution.

कैसे ग्रो करती है पालिसी और उसकी सुरक्षा की क्या है गारन्टी

आपके द्वारा दिये जा रहे मंथली फण्ड को मार्केट में सही जगह इन्वेस्ट करने एवं उसकी सही ग्रोथ हासिल करने के लिये सरकार प्रोफेशनल फण्ड मैनेजर्स हायर करती है, जो सुरक्षित तरीके से सालाना कम से कम 10-12 प्रतिशत की सिक्योर ग्रोथ दिला सकें। तो यहां आपका पैसा पूरी तरह सुरक्षित है, हम सरकार को धन्यवाद देना चाहेंगे कि उन्होंने महिलाओं के आत्मसम्मन हेतु इतनी अच्छी सामाजिक हित में नेशनल पेंशन योजना शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here