Photo Credits: ANI on Twitter
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली ने बुधवार को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड BCCI के अध्यक्ष पद का कार्यभार संभाल लिया है। कार्यभार की जिम्मेदारी संभालने के बाद सौरव गांगुली ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, इस दौरान उनसे महेंद्र सिंह धोनी के सन्यास और टीम में क्या रोल है इस पर प्रश्न किए।
सौरव गांगुली “दादा” ने इसपर एक तरफा जवाब देते हुए कहा कि धोनी भारतीय क्रिकेट के बेहतर खिलाड़ी हैं और जबतक मैं हूं तो हर प्लेयर का आदर सम्मान किया जाएगा। BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली ने कहा कि जो चैम्पियन होते हैं, वह जल्द शांत नहीं होते हैं।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब सौरव गांगुली से सवाल किया गया कि क्या उन्होंने महेंद्र सिंह धोनी को लेकर टीम मैनेजमेंट या सेलेक्टर्स से बातचीत की है। इसपर सौरव गांगुली ने जबाव देते हुए कहा कि जब मैं भी टीम से कुछ समय के लिए बाहर गया था तब भी इस तरह की बातें होती थीं, लेकिन मैंने फिर से अपनी वापसी की।
महेंद्र सिंह धोनी, भारतीय क्रिकेट के बहुत बेहतरीन खिलाडी हैं। अगर आप उनके रिकॉर्ड को देखते है तो सिर्फ प्रशंसा ही निकलती है। सभी रिकॉर्ड काविल तारीफ है। भारतीय टीम को उन्होंने कई जीत दिलाई। कई रिकार्ड अपने नाम किये।
Look at that blazer. It’s the same one he used to wear when he was the captain of India.
Dada’s era begins in BCCI. #SouravGanguly pic.twitter.com/0UWpslqkBA
— Madhav Sharma (@HashTagCricket) October 23, 2019
महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट पर सौरव गांगुली ने कहा कि इसपर हम कोई निर्णय नहीं करेंगे, ना ही मैनेजमेंट टीम की ओर से उनपर किसी भी प्रकार का कोई दबाव बनाया जाएगा। सन्यास पर सिर्फ महेंद्र सिंह धोनी को ही निर्णय करना होगा। धोनी अपने रिटायरमेंट की बात को लेकर फ्री है उनपर कोई दवाब नही है। और जबतक मैं हूं तबतक हर खिलाड़ी का आदर सम्मान होगा।



