
File Photo Credits: Twitter
Delhi: टेस्टी-कड़क चाय कौन नहीं पीना पसंद करता है, और हमारे देश में अधिकतर लोग रोजाना चाय तो पीते हैं, पर आप यकीन नहीं करेंगे कि चाय पीने के फायदे क्या होते हैं। उससे ज्यादातर लोग बिल्कुल अंजान है हमारे देश में। आज के दौर में चाय पीने की हैबिट्स लगभग सभी को है। उसके बावजूद भी चाय बेचने वालों को लोग दूसरे नजरिये से देखते हैं, जैसे की छोटी पटरी वाला या फिर छोटे बिजनेस के रूप में देखते हैं।
चाय हमारे जीवन का अहम् हिस्सा है। करोड़ो लोग सुबह उठते ही सबसे पहले जो चीज पीतें है वह है चाय। पानी के बाद दुनिया में सबसे ज्यादा पीया जाने वाला पेय पदार्थ चाय है। इतनी बड़ी संख्या में लोगों की चाय पीने की आदत होने के बावजूद चाय के बिजनेस को हमेशा छोटे बिजनेस के तौर पर ही देखा गया है। कई बार ऐसा होता है कि किसी शख्स के पास कोई बिजनेस नहीं होता तो वह चाय की दुकान खोल लेता है।
Me & hubby enjoying rose tea in a kulhad at Chai Sutta bar. I salute this tea shop for not using disposables pic.twitter.com/noXqQYRWTE
— Natasha Pereira 🌎🌱🐯 (@MissNatasha1000) December 18, 2020
हमारे देश में हर गली-चौराहों पर चाय की दुकान मिल जाएगी। हम बात करेंगे ऐसे व्यक्ति के बारे में जिसने चाय के व्यपार को समझा और लोगों की जरूरतमंद चीज पकड़कर चाय के कारोबार को इतना फैलाया कि आज उसके 200 से ज्यादा आउटलेट्स है, जिनका एक दिन का टर्नओवर ही लगभग 30 लाख रुपए है। एक शख्स है, जिसने चाय बेचने के चक्कर में UPSC की पढाई अधूरी छोड़ दी और एक चाय बेचने का बिजनेस शुरु कर दिया।
अनुभव दुबे UPSC के छात्र रह चुके हैं
आज हम जिस शख्स की बात कर रहे हैं उनका नाम है, अनुभव दुबे जो कि UPSC के छात्र रह चुके हैं, जो कि आज एक सफलता के मकाम को छूते हुये सफल बिजनेसमैन बन चुके है। उन्होंने सिर्फ 22 वर्ष की उम्र में ही UPSC की पढ़ाई की तैयारी करने लगे थे और साथ ही उन्होंने चाय का बिजनेस भी शुरू करने का मन ही मन लक्ष्य बना लिया था। चाय के व्यवसाय के बारे में अनुभव दुबे का कहना है कि चाय के बिजनेस को उन्होंने अपनी प्राथमिकता माना और इस बात को ध्यान में रखकर के यह बिजनेस शुरु किया था।
Edc-sirt under the EDC cell of the sage group young Entrepreneur Mr. Anubhav dubey co-founder of chai sutta bar share his experience about his startup journey at sagar Institute of research and Technology, bhopal. #sirtedc#sirt#sirte#sirts#sirtp#sirtsp#sirtmba #sage#2020. pic.twitter.com/zcrNCKs372
— Entrepreneurship Development Cell- EDC SIRT Bhopal (@DevelopmentEdc) November 21, 2020
यह ब्रांड देश से लेकर विदेशों में भी, प्रतिदिन लगभग 3,00,000 कुल्हड़ की बिक्री करता है। महज 5 साल में चाय सुट्टा बार (Chai Sutta Bar) ने 70 से अधिक शहरों और 3 देशों Dubai, Oman, Nepal में तेजी से विस्तार कर लिया है। इस ब्रांड के भारत के सबसे पसंदीदा चाय बार में से एक होने का एकमात्र कारण यह है कि चाय सुट्टा बार के प्रत्येक स्टोर को प्यार, सबके संपर्क और सकारात्मक फैलाने के लिए डेवेलोप किया है।
चाय हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग
चाय सुट्टा बार इंडिया के सह-संस्थापक श्री अनुभव दुबे ने बताता, चाय हमारे जीवन का एक अभिन्न अंग है। कुछ चाय के दीवाने हैं जो चाय के बिना जीवन की कल्पना नहीं कर सकते हैं। सबसे अधिक चाय पे चर्चा के रूप में जाना जाता है। इस महामारी की स्थिति के कारण बेहद असामान्य हो गया है।
What do you think of Chai Sutta Bar's vibe?#SuccessStories #MarketingMind @ChaiSuttaBarIN pic.twitter.com/SCoq3WQE9b
— Marketing Mind (@MarketingMind_) April 24, 2021
लेकिन हम चाय सुट्टा बार में आशा करते हैं कि आज अस्पतालों में जो भीड़ इकट्ठा हुई है, वह चाय की दुकान पर जरूर वापस आएगी, दिन फिर से बेहतर होंगे और हम एक बार फिर कहेंगे चाय पर चलते हैं यार या चलो एक चाय का ब्रेक लेते हैं। इस अभियान के साथ हमारा लक्ष्य आपके प्रत्येक जीवन में इस सकारात्मकता को लाना है और आपके आस-पास की नकारात्मकता को दूर करना है।
Very well knowing the business potential, In 2016, the duo started a small shop named "Chai Sutta Bar" in to sell tea with bar vibe and lively music. Today CSB has over 135+ outlets across 4 countries and 65 cities.#entrepreneur #entrepreneurship #entrepreneurlife #entrepreneurs pic.twitter.com/Ez9kMRKHJw
— Startup Times (@StartupTimes2) April 19, 2021
देहरादून आउटलेट की सफलता पर चाय सुट्टा बार के सह-संस्थापक अनुभव दुबे (Anubhav Dube) ने बताया कि अधिकतम लोगों तक पहुँचने के प्रयास में हमें खुशी है कि ब्रांड सभी के लिए कुछ करने में सक्षम है। मेनू कार्ड में नए क्रशरों के साथ गर्मियों के लिए हमारे कुछ खास आइटम हमारे कस्टमर को आकर्षित करेगी।
हम इस तथ्य को लेकर उत्साहित हैं कि स्थानीय ग्राहकों ने हमारी मौजूदगी को सराहा है तथा वे और अधिक व्यापक रूप में देखना चाहते है। देहरादून हमारे लिए एक प्रमुख बाजार है और जैसी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, उससे हम अत्यधिक खुश हैं।



